![]()
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की है। एक बयान में, CJP ने कहा कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत यह है कि जनता अपनी सरकार चुने, न कि सरकार अपने मतदाता खुद चुने। पार्टी ने आरोप लगाया कि SIR ने इस सिद्धांत को कमजोर किया है। साथ ही, यह भी कहा कि ज्ञानेंद्र कुमार ने वह भरोसा खो दिया है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी होता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में बंद कमरे में जनरेटर का धुआं अंदर जाने से दो लोगों की मौत ,तीन की हालत गंभीर ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक बंद कमरे में चल रहे जनरेटर का धुआं अंदर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर हो गई है। यह घटना मंगलवार रात बांसपाल ब्लॉक के नायककोट थाना क्षेत्र के सुडुंगा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, पांच युवक एक बंद कमरे में सो रहे थे, जहां एक जनरेटर चल रहा था। बुधवार सुबह जब घर बंद रहा और दरवाजे नहीं खुले, तो ग्रामीणों को शक हुआ और वे अंदर गए। उन्होंने देखा कि पांचों लोग बेहोश थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत बांसपाल के एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की हालत गंभीर है। केरलम में मर्सिडीज हादसे की जांच पर सवाल उठने के बाद पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर कोच्चि पुलिस कमिश्नर कालिराज महेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। यह फैसला 17 साल के एक लड़के की मर्सिडीज से हुए सड़क हादसे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच लिया गया है। लड़का एक अतिरिक्त जिला जज का बेटा है। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने जांच में लापरवाही की बात स्वीकार की थी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया था। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। हादसा 25 अक्टूबर को केरलम के कोच्चि में हुआ था। मर्सिडीज ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसमें 55 साल के जयाबालकृष्णन की मौत हो गई थी। 2027 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तबादले के आदेश जारी निर्वाचन आयोग ने 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए हैं। आयोग ने संकेत दिया है कि इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च से मई 2027 के बीच समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रह्लाद दास (23) मारा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वारदात का दृश्य दोहराने और कपड़े बरामद करने ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। बंगाल में नई सरकार बनने के बाद पिछले तीन महीने में दूसरी बार दुष्कर्म-हत्या के आरोपी का मुठभेड़ हुआ है। आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने वाईएसआर कांग्रेस की याचिका खारिज करते हुए कहा- उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोप तथ्यों से जुड़े विवाद हैं, जिन पर इस स्तर पर निर्णय नहीं लिया जा सकता। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें गलत तरीके से चुनाव लड़ने से रोका गया, वे अपना दावा साबित करते हुए चुनाव याचिका दाखिल कर सकते हैं।
Source link







