भास्कर अपडेट्स:  TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, इनमें बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी शामिल
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, इनमें बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी शामिल

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाल की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व पश्चिम बंगाल डीजीपी राजीव कुमार, एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मलिक को उम्मीदवार बनाया है।

बंगाल में राज्यसभा की चारों सीटें अभी TMC के पास हैं। इनमें मौसम नूर कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। 3 अन्य वर्तमान सांसदों में सुब्रत बख्शी, रीताब्रत बनर्जी और साकेत गोखले शामिल हैं। पार्टी ने इनमें से किसी को भी फिर से मौका नहीं दिया है।

देशभर में 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव होंगे। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 है। उसके बाद नामों की जांच 6 मार्च और नाम वापसी 9 मार्च तक हो सकती है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

बंगाल के मुर्शिदाबाद में 15 देसी सॉकेट बम मिले, बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुर्शीदाबाद जिले के सागरदिघी में सॉकेट बमों से भरे 3 नायलॉन बैग मिले हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। जांगीपुर SDPO प्रबीर मंडल ने बताया कि तीनों बैग में कुल 15 देसी सॉकेट बम भरे हैं। बम निरोधक दस्ते को सूचना दे गई है। टीम मौके पर पहुंच रही है।

कोर्ट में सरकार के वादे से बंधी नहीं है संसद, उसे कानून बनाने का पूरा अधिकार, देशद्रोह की धारा का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संसद को कानून बनाने का पूरा अधिकार है। अगर केंद्र सरकार ने पहले अदालत में कोई वादा किया हो, तब भी संसद उस वादे से बंधी नहीं होती। कोर्ट भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। यह धारा देश की एकता और सुरक्षा के खिलाफ काम करने से जुड़ी है।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि यह धारा पुराने देशद्रोह कानून (IPC की धारा 124A) जैसी है। उन्होंने बताया कि 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून पर रोक लगा दी थी और सरकार से कहा था कि वह इसकी समीक्षा करे। इसलिए सरकार इसे नए कानून में फिर से नहीं ला सकती।

AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। OPS तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे दिवंगत नेता जे जयललिता के करीबी माने जाते थे। साल 2022 में AIADMK के अंदर चल रही खींचतान के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। उस समय उनका एडप्पाडी के पलानीस्वामी (ईपीएस) से नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा था।

ममता के गढ़ भवानीपुर में सुकांत का घर-घर संपर्क अभियान, बोले- CM यहां से हारेंगी

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।

मजूमदार ने चक्रबेरिया स्थित भाजपा ऑफिस के पास दीवार पर भगवा रंग से कमल का चुनाव चिन्ह बनाते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत दिया।

सुकांत ने कहा कि भाजपा 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि अगर ममता बनर्जी फिर से भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

भवानीपुर से ममता बनर्जी ने 2021 में उपचुनाव जीता था। ममता 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं।

केरल के कन्नूर में हाथी के हमले में 40 साल के मजदूर की मौत

केरल के कन्नूर जिले के अरलम फार्म इलाके में जंगली हाथी के हमले में अनीश (40) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। अनीश दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवार के साथ अरलम में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया।

इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए।

PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे।

शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *