- Hindi News
- National
- Krishna Janmashtami 2025 LIVE Photos Video Update; Mathura Vrindavan| Jaipur Mumbai
मथुरा/द्वारका4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है।
देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। वृंदावन में 10 लाख भक्त मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन करने वालों की लंबी लाइनें लगी हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं, उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12 बजे से: जानिए आसान पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
11:26 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
नाथद्वारा में कान्हा के जन्म पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी
श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में सुबह मंगला दर्शन के साथ ही जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत हुई। मंगला दर्शन में श्रीनाथ जी को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद विशेष शृंगार किया गया। रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद ठाकुर जी को पंचामृत से स्नान करवाया जाएगा।
10:38 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई के दादर में जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का आयोजन
मुंबई के दादर इलाके में जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
10:06 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के द्वारिका मंदिर में भगवान द्वारिकानाथ का शृंगार आरती दर्शन

गुजरात के द्वारिका मंदिर में भगवान द्वारिकानाथ का स्नान, अभिषेक, शृंगार आरती दर्शन।
09:27 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
09:02 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: इंदौर सेंट्रल जेल में कैदियों ने मनाई जन्माष्टमी
08:40 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक में निकाली गई शोभायात्रा
08:20 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा: जगन्नाथ पुरी में पारंपरिक नंद उत्सव अनुष्ठान किया गया
08:15 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: बद्रीनाथ में जन्माष्टमी पर विशेष पूजा की गई
07:28 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: पटना इस्कॉन टेंपल 80 क्विंटल फूल से सजा, 501 पकवानों का महाभोग

जन्माष्टमी का त्योहार पूरे बिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना इस्कॉन में जन्माष्टमी को लेकर भव्य आयोजन किया गया है। 80 क्विंटल फूल से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। थाईलैंड, कोलकाता, बैंगलोर, बैंकॉक से फूल मंगाए गए हैं।
इस बार मंदिर की सजावट ‘वृंदावन’ थीम पर की गई है। भगवान का 251 चांदी के कलश और शंख से अभिषेक होगा। पढ़ें पूरी खबर…
06:57 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: रायपुर में कान्हा के लिए 1100KG मालपुआ तैयार, इस्कॉन में 3 दिन महोत्सव

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। टाटीबंध के इस्कॉन टेंपल में 3 दिन का जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। जैतूसाव मठ में भगवान को भोग लगाने के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है। मठ में भजन संध्या, जन्म आरती कर राजभोग ठाकुरजी को लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
06:41 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा जन्मभूमि मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ
05:40 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: राजगढ़ के गोवर्धननाथ को हाथी पर लाए थे राजा भवानी सिंह

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तालाब किनारे खड़ा श्री गोवर्धननाथजी मंदिर केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है। यह उस मन्नत की निशानी है, जिसे पूरा करने के लिए राजा राव बहादुर भवानी सिंह ने 450 किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। भगवान श्रीनाथजी की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक एक सजे-धजे हाथी पर रखकर खिलचीपुर लाए थे। पढ़ें पूरी खबर…
04:55 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़
04:21 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़: मीरा-बाई से पहले आए थे ठाकुरजी, कई साल तक प्रतिमा झोपड़ी में रही

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित चारभुजा नाथ जी का मंदिर यहां के लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके भीतर विराजमान ठाकुर जी की मूर्ति हजारों साल पुरानी मानी जाती है। चारभुजा नाथ जी के रूप में विराजित इस प्रतिमा को लेकर दावा किया जाता है कि इनका स्वरूप सांवलिया सेठ जैसा है।
मंदिर के वर्तमान पुजारी कमलेश वैष्णव महाराज ने बताया- यह स्थान बहुत ही प्राचीन है। यहां की मूर्तियां मीरा बाई के आगमन से भी पहले एक केलुपोश (झोपड़ीनुमा) मकान में रखी गई थीं। पढ़ें पूरी खबर…
03:43 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल: दीघा के जगन्नाथ मंदिर में मनाई जा रही जन्माष्टमी
03:29 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में 100 करोड़ के गहने पहनेंगे राधा-कृष्ण: सुरक्षा में तैनात 200 जवान

ग्वालियर के फूलबाग स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर में आज (16 अगस्त) को जन्माष्टमी मनेगी। इस मौके पर भगवान राधा-कृष्ण को सैकड़ों साल पुराने हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज और नीलम जड़ित एंटीक गहने पहनाए जाएंगे। इन आभूषणों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।
इनकी सुरक्षा में 200 से ज्यादा जवान और अफसर पहरा देंगे। 50 से ज्यादा सीसीटीवी के जरिए पुलिस 24 घंटे निगरानी रखेगी। पढ़ें पूरी खबर…
02:52 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: जन्माष्टमी पर मुंबई के इस्कॉन मंदिर में महाआरती की गई
02:35 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात: अहमदाबाद इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे लोग
02:26 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: पुणे में बिना DJ के मनाएंगे दही हांडी उत्सव
महाराष्ट्र के पुणे में दही-हांडी मंडलियों ने डीजे की जगह ढोल ताशा की थाप के साथ दही हांडी मनाने का फैसला लिया है। इसके लिए 25 मंडल एक साथ आ रहे हैं। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल के उत्सव प्रमुख और ट्रस्टी पुनीत बालन ने बताया कि इस साल अधिक पारंपरिक तरीके से दही हांडी मनाई जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत ढोल ताशा मंडलियों के साथ होगी।
02:21 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई
02:19 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: छतरपुर में प्रेम प्रतीक मंदिर में मंगला आरती में पहुंचे भक्त
12:57 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती की गई
09:41 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई में दही हांडी समारोह में हिस्सा लेते लोग
07:29 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई
07:27 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
अगरतला में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए CM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बनमालीपुर कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लिया।
07:25 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा के इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्त, श्रीकृष्ण के दर्शन किए








