12 घंटे में गुजरात के जूनागढ़ में 331mm बारिश:  महाराष्ट्र के पालघर से 42 मजदूरों का रेस्क्यू, हिमाचल में अबतक 145 मौतें
टिपण्णी

12 घंटे में गुजरात के जूनागढ़ में 331mm बारिश: महाराष्ट्र के पालघर से 42 मजदूरों का रेस्क्यू, हिमाचल में अबतक 145 मौतें

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • 331mm Rain In Gujarat’s Junagadh In 12 Hours; 42 Rescued In Maharashtra, 145 Dead In Himachal Weather Rain Dainik Bhaskar

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। जूनागढ़ जिले में 12 घंटों में 331 mm बारिश हुई। NDRF ने पोरबंदर जिले के एक स्कूल में फंसे 46 बच्चों और 4 टीचर्स को बचाया।

वहीं, महाराष्ट्र में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन मुंबई में 107.4 mm बारिश हुई। ठाणे जिले में पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यहां पिछले 24 घंटों में 167.7 mm बारिश दर्ज हुई। जिले में दो जगह लैंडस्लाइड भी हुआ। NDRF ने पालघर जिले में बाढ़ में फंसे 42 मजदूरों का रेस्क्यू किया।

हिमाचल प्रदेश में अब-तक बारिश से जुड़े हादसों में 145 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 20 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण 2281 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 1 जून से 20 अगस्त तक राज्य 634.9 mm बारिश हुई है। यह सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है।

देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

गुजरात के सूरत में बुधवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

गुजरात के सूरत में बुधवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

मथुरा में भारी बारिश के बाद बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी पहुंच गया।

मथुरा में भारी बारिश के बाद बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी पहुंच गया।

नासिक में बुधवार को गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे घाट के किनारे बने कुछ मंदिर आंशिक रूप से डूब गए।

नासिक में बुधवार को गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे घाट के किनारे बने कुछ मंदिर आंशिक रूप से डूब गए।

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद लंबा जाम लग गया।

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद लंबा जाम लग गया।

मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन सर्विस प्रभावित रही। ट्रेनें 6-8 घंटे लेट रहीं। इससे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही।

मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन सर्विस प्रभावित रही। ट्रेनें 6-8 घंटे लेट रहीं। इससे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही।

देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…

महाराष्ट्र के बांध 88% तक भरे महाराष्ट्र के बांधों में औसत जल भंडार बुधवार को 1135.04 TMC (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) रहा। यह राज्य की कुल क्षमता 1254.66 TMC का 88.05% है। पिछले साल इसी दिन यह आंकड़ा 76.03% था। एक TMC करीब 2831.68 करोड़ लीटर होता है।

कोलकाता मेट्रो में ब्लू लाइन 1 घंटे बंद रही कोलकाता मेट्रो की दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम रूट (ब्लू लाइन) सर्विस बुधवार को एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही। शहर के दक्षिणी हिस्से में कालीघाट और नेताजी भवन स्टेशनों के बीच पटरियों में पानी भर गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11.20 बजे ब्लू लाइन के भूमिगत हिस्से में पटरियों पर पानी भरने के बाद ट्रेनों की रोक दी गई। पानी निकालने के बाद सर्विस फिर से शुरू कर दी गई।

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *