भोजपुरी में भी बनीं आर्मी जवानों पर फिल्में, लिस्ट में शामिल निरहुआ से खेसारी लाल तक की मूवीज
सिनेमा

भोजपुरी में भी बनीं आर्मी जवानों पर फिल्में, लिस्ट में शामिल निरहुआ से खेसारी लाल तक की मूवीज

Spread the love


Bhojpuri Films On Patriotrism: बॉलीवुड में देशभक्ति और फौजियों की वीरगाथा सुनाने वाली अनगिनत फिल्में बन चुकी हैं. देशभक्ति वाली फिल्में बनाने के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री भी किसी से पीछ नहीं है. भोजपुरी सिनेमा में सैनिकों और देशप्रेम को दिखाने वाली कई फिल्म बन चुकी हैं. इनमें निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव तक ने काम किया है.

बॉर्डर
बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर की तरह भोजपुरी में भी इसी नाम से फिल्म बनी है. इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ लीड रोल में थे. 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ को डायरेक्टर संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में एक किसान का बेटा सैनिक बनने के लिए जी जान लगा देता है. आखिरकार वो सैनिक बनता है और अपने देश में जुट जाता है. फिल्म में आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, गौरव झा, संजय पांडे, अवधेश मिश्रा और विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आए हैं.

Border Bhojpuri Movie (2018) : Watch Full Movie Online on JioTV

रंग दे बसंती
खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ सुपरहिट साबित हुई थी. प्रेमांशु सिंह के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई थी और खास बात ये है कि इस फिल्म में भोजपुरी में अब तक का सबसे महंगा गाना शूट किया गया था, जिसका बजट 75 लाख रुपए है. इस गाने में 250 डांसरों के साथ 400 क्रू मेंबर शामिल थे. खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में रति पांडे लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखी थीं. ये भोजपुरी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी. 

फौजी बनकर देश के लिए लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक  आउट - khesari lal yadav Rang De Basanti Poster Release Bhojpuri Actor Look  Impressive tmovb - AajTak

आतंकवादी
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘आतंकवादी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. खेसारी लाल यादव स्टारर ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने की कहानी है. इस फिल्म में शुभी शर्मा और अवधेश मिश्रा भी लीड रोल में थे. एम आई राज के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म के साथ-साथ इसके सभी गाने भी खूब वायरल हुए थे.

Aatankwadi (2017) - IMDb

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान
फिरोज एरआर खान की फिल्म ‘इंडिया वर्सेज पाकिस्तान’ साल 2017 में पर्दे पर आई थी. ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष और शांति बनाए रखने में सेना की भूमिका के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रितेश पांडे के साथ यश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू और राकेश मिश्रा लीड रोल में नजर आए थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *