मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:  कन्या राशि वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट और मकर के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: कन्या राशि वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट और मकर के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (19 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 19 मई को मेष राशि वालों को बैंकिंग, सोशल वर्क या काउंसलिंग से जुड़े कामों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, फैशन या ब्यूटी इंडस्ट्री में पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। कर्क राशि वालों को क्रिएटिव राइटिंग, एनिमेशन या डिजाइन फील्ड में नया आइडिया फायदा देगा।

कन्या राशि वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को पुराने क्लाइंट या संपर्क से लाभ मिल सकता है। मकर राशि वालों को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म या विदेश से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को नई साझेदारी और पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए जर्नलिज्म, लॉ और फ्रीलांसिंग में दिन व्यस्त लेकिन उपयोगी रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज संतुलन का भाव मजबूत रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की भावनात्मक मदद करनी पड़ सकती है। घर का माहौल सौम्य और समझदारी भरा रहेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को संतोष मिलेगा। देने और पाने के बीच सही संतुलन जीवन को सहज बनाएगा।

करियर – बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सोशल वर्क या काउंसलिंग से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग काम आसान करेगा। आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव – सिंगल लोग किसी दयालु और संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में साथी आपकी छोटी कोशिशों को महत्व देगा। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते में दोबारा मिठास महसूस होगी। प्रेम में बराबरी और सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा। दिल आज शिकायत नहीं, अपनापन बांटना चाहेगा। हेल्थ – हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। आयरन या विटामिन की कमी थकान बढ़ा सकती है। पैरों में भारीपन या सूजन संभव है। मीठा नियंत्रित मात्रा में लें। पर्याप्त नींद शरीर को जल्दी रिकवर करेगी। लकी कलर – आइवरी, लकी नंबर – 6

वृष – टेन ऑफ स्वोर्ड्स आज किसी पुराने तनाव का अंत महसूस हो सकता है। घर में लंबे समय से चल रही उलझन धीरे-धीरे शांत होगी। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को गहराई से प्रभावित कर सकती है। बिजनेस में पुराने नुकसान से सीख लेकर नई दिशा मिलेगी। रिश्तेदारों से दूरी बेहतर लगेगी। थकान के बावजूद भीतर राहत का भाव रहेगा। जो खत्म हो रहा है, वही नई शुरुआत का रास्ता बनाएगा।

करियर – कॉर्पोरेट क्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट का अचानक अंत नई जिम्मेदारी की शुरुआत कर सकता है। ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में बदलाव करना पड़ सकता है। लॉ फील्ड में पुराना मामला बंद होने की संभावना है। आज का अनुभव कठिन होगा, लेकिन आगे की राह साफ करेगा। लव – सिंगल लोग पुराने जुड़ाव को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। रिलेशनशिप में खामोशी दूरी बढ़ा सकती है। कुछ लोगों को किसी कड़वे सच का सामना करना पड़ेगा। हर रिश्ता हमेशा साथ नहीं चलता, लेकिन हर अनुभव कुछ सिखाकर जाता है। भावनाएं धीरे-धीरे हल्की होने लगेंगी। हेल्थ – नींद अधूरी रहने से सिर भारी रहेगा। ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों में तनाव बढ़ाएगा। पानी और पर्याप्त आराम राहत देंगे। भूखे रहने की आदत पाचन बिगाड़ सकती है। शरीर को आराम दें और दिनचर्या संतुलित रखें। लकी कलर – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4

मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स घर में आपकी उपस्थिति से उत्साह और गर्मजोशी बनी रहेगी। परिवार के किसी आयोजन की जिम्मेदारी आप सहजता से संभाल लेंगे। बिजनेस में आपकी बातचीत लाभ दिला सकती है। महिलाएं आज विशेष रूप से प्रभावशाली भूमिका निभाएंगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। आपका साहस और आकर्षण माहौल को जीवंत बनाए रखेगा।

करियर – मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा अवसर मिलेगा। नौकरी में आपकी प्रस्तुति वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। फैशन या ब्यूटी इंडस्ट्री में नई पहचान बनने के मौके हैं। आत्मविश्वास और स्पष्ट संवाद आज आपकी बड़ी ताकत रहेंगे। लव – रिश्तों में आज आकर्षण और खुलापन बना रहेगा। रिलेशनशिप में साथी आपकी ऊर्जा और स्पष्टता से प्रभावित रहेगा। कुछ लोगों को पुराने क्रश से दोबारा बातचीत का मौका मिलेगा। आज प्रेम में झिझक कम रहेगी। दिल खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहेगा। आपका आत्मविश्वास रिश्तों में नई चमक लाएगा। हेल्थ – त्वचा पर गर्मी के कारण हल्के रैशेज उभर सकते हैं। बालों में ड्रायनेस महसूस होगी। पानी और फलों का सेवन लाभ देगा। शाम के समय हल्की स्ट्रेचिंग शरीर को आराम देगी। ज्यादा गर्म चीजों से बचें। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

कर्क – पेज ऑफ कप्स आज मन कोमल और कल्पनाशील बना रहेगा। घर में किसी छोटी बात से भावनात्मक खुशी मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य प्यारा सरप्राइज दे सकता है। बच्चों की मासूम बातें तनाव कम करेंगी। बिजनेस में नया प्रस्ताव उत्सुकता बढ़ाएगा। किसी पुराने शौक की ओर मन दोबारा आकर्षित होगा। आज दिल छोटी खुशियों में भी सुकून ढूंढ लेगा।

करियर – क्रिएटिव राइटिंग से जुड़े लोगों को नया आइडिया मिलेगा। एनिमेशन या डिजाइन फील्ड में काम करने वालों की कल्पनाशक्ति सराही जाएगी। नौकरी में नया सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप कर रहे लोगों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। नए विचारों को सही दिशा देंगे, तो आगे फायदा मिलेगा। लव – रिश्तों में आज मासूमियत और अपनापन रहेगा। रिलेशनशिप में साथी की छोटी कोशिश दिल छू जाएगी। कुछ लोगों को पुराना अधूरा मैसेज दोबारा याद आ सकता है। आज प्रेम में औपचारिकता कम और भावनाएं ज्यादा रहेंगी। दिल बिना डर के अपने भाव व्यक्त करना चाहेगा। रिश्तों में कोमलता नई नजदीकी लाएगी। हेल्थ – नींद ज्यादा आने के बावजूद शरीर में आलस महसूस हो सकता है। पेट में हल्की जलन या मीठा खाने की इच्छा बढ़ेगी। हल्का संगीत और पर्याप्त विश्राम मन को शांत रखेंगे। खानपान हल्का रखें। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – द मून आज मन भीतर से थोड़ा अस्थिर रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनेगी। परिवार का कोई सदस्य अपनी भावना पूरी तरह खुलकर व्यक्त नहीं करेगा। रात के समय पुरानी यादें अचानक मन को विचलित कर सकती हैं। बिजनेस में अधूरी जानकारी पर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। आज हर बात पर तुरंत विश्वास न करें। धैर्य ही सही सच तक पहुंचाएगा।

करियर – फिल्म या फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों की कल्पनाशक्ति मजबूत रहेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी की बात उलझन पैदा कर सकती है। साइकोलॉजी क्षेत्र में काम करने वालों को नया अनुभव मिलेगा। रिसर्च वर्क में छिपी जानकारी महत्वपूर्ण साबित होगी। सतर्कता और शांत निरीक्षण ज्यादा लाभकारी रहेगा। लव – रिश्तों में आज भावनाएं गहरी, लेकिन उलझी हुई रहेंगी। रिलेशनशिप में साथी की चुप्पी बेचैनी बढ़ा सकती है। कुछ लोगों को पुराने धोखे की याद परेशान कर सकती है। आज हर बात का जवाब तुरंत नहीं मिलेगा। दिल सच्चाई महसूस करेगा, भले शब्द कम हों। जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें। हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन से मूड अचानक बदल सकता है। पानी कम पीने से कमजोरी बढ़ेगी। देर रात भोजन करने से पाचन प्रभावित होगा। रात को शांत माहौल में थोड़ी देर टहलना मन को राहत देगा। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7

कन्या – नाइन ऑफ कप्स आज मन संतोष और राहत महसूस करेगा। घर में लंबे समय से रुकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। परिवार के साथ बिताया समय भावनात्मक सुकून देगा। किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी मन प्रसन्न कर सकती है। बिजनेस में उम्मीद से बेहतर लाभ मिलने के संकेत हैं। बुजुर्ग आपकी उपलब्धि पर गर्व महसूस करेंगे। छोटी सफलताएं भीतर गहरी खुशी जगाएंगी।

करियर – होटल मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत का परिणाम सामने आएगा। कंटेंट क्रिएशन करने वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी। मेडिकल क्षेत्र में मरीजों का भरोसा मजबूत होगा। फ्रीलांसर लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। दिन उपलब्धि और संतोष देने वाला रहेगा। लव – रिश्तों में आज खुशी और सहजता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके साथ तुरंत अपनापन महसूस होगा। रिलेशनशिप में साथी आपकी इच्छाओं को समझने की कोशिश करेगा। कुछ लोगों को सरप्राइज डेट या उपहार मिल सकता है। आज प्रेम में शिकायतें कम और मुस्कान ज्यादा रहेगी। हेल्थ – पेट में हल्का भारीपन संभव है। त्वचा पर चमक बनी रहेगी। पर्याप्त पानी और हल्की वॉक शरीर को सक्रिय रखेंगी। देर तक बैठे रहने से कमर में जकड़न आ सकती है। नियमित स्ट्रेचिंग करें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

तुला – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज सुरक्षा और स्थिरता की भावना प्रबल रहेगी। घर में धन या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार के लोग खर्चों को लेकर ज्यादा सावधान दिखाई देंगे। बिजनेस में जोखिम लेने के बजाय बचत पर ध्यान रहेगा। किसी पुराने सामान या दस्तावेज को संभालकर रखना लाभ देगा। आज मन अपने दायरे में सुरक्षित रहना चाहेगा।

करियर – बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को महत्वपूर्ण डेटा संभालना पड़ सकता है। नौकरी में अपनी स्थिति सुरक्षित रखने की चिंता बनी रहेगी। अकाउंटिंग फील्ड में छोटी गलती भी तनाव बढ़ा सकती है। बिजनेस करने वाले लोग नए निवेश को कुछ समय टाल सकते हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र में धीमी, लेकिन स्थिर प्रगति होगी। लव – रिश्तों में आज भावनाएं भीतर छिपी रह सकती हैं। रिलेशनशिप में साथी को ज्यादा समय और भरोसे की जरूरत रहेगी। कुछ लोग पुराने डर के कारण खुलकर बात नहीं कर पाएंगे। आज प्रेम में अधिकार की भावना बढ़ सकती है। दिल जुड़ाव चाहता है, लेकिन खुद को सुरक्षित भी रखना चाहता है। हेल्थ – कब्ज या पेट भारी रहने की समस्या उभर सकती है। शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत रहेगी। लंबे समय तक बैठे रहने से सुस्ती बढ़ेगी। शाम की हल्की सैर राहत देगी। भोजन में फाइबर बढ़ाएं। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज किसी छोटी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। घर में विचारों का टकराव माहौल भारी करेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी बात को गलत समझ सकता है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धी व्यक्ति चालाकी दिखा सकता है। रिश्तेदारों के बीच पुराना विवाद दोबारा उभरने की संभावना है। आज हर बहस जीतना जरूरी नहीं होगा। शांत रहना कई अनचाहे संघर्षों से बचाएगा।

करियर – कॉर्पोरेट क्षेत्र में ऑफिस पॉलिटिक्स परेशान कर सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी की टिप्पणी मन विचलित करेगी। लॉ फील्ड में विरोधी पक्ष आक्रामक रवैया अपना सकता है। फ्रीलांसर लोगों को क्लाइंट के साथ शर्तें स्पष्ट रखनी होंगी। विवाद से बचकर काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। लव – रिश्तों में आज अहंकार टकराव का कारण बन सकता है। किसी बातचीत के बाद अचानक दूरी बन सकती है। रिलेशनशिप में पुरानी नाराजगी फिर सामने आ सकती है। साथी के शब्द अपेक्षा से ज्यादा कठोर लग सकते हैं। कुछ लोगों को चुप रहना बेहतर लगेगा। आज प्रेम में जीतने की कोशिश नहीं, समझने की जरूरत है। गलत शब्द दूरी बढ़ा सकते हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर हल्का असंतुलित महसूस होगा। पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या उभर सकती है। ज्यादा गुस्सा शरीर की थकान बढ़ाएगा। कैफीन कम लें और शांत रहने की कोशिश करें। लकी कलर – स्मोकी ब्लैक, लकी नंबर – 8

धनु – सिक्स ऑफ कप्स आज पुरानी यादें मन को भावुक बना सकती हैं। घर में बचपन से जुड़ी कोई बात अचानक चर्चा में आएगी। परिवार के साथ पुराने फोटो या स्मृतियां खुशी देंगी। किसी पुराने मित्र का संदेश मन हल्का करेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। बीता समय दिल को अपनापन और गर्माहट देगा।

करियर – स्कूल या एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने सहयोगी से मदद मिल सकती है। नौकरी में पहले किए गए काम की फिर सराहना होगी। फ्रीलांसर लोगों को पुराना क्लाइंट वापस मिल सकता है। म्यूजिक या आर्ट्स फील्ड में पुरानी शैली नया लाभ देगी। पुराने अनुभव आज नए अवसर खोलेंगे। लव – रिश्तों में आज भावनात्मक नरमी बनी रहेगी। रिलेशनशिप में साथी के साथ पुरानी यादें साझा करना नजदीकी बढ़ाएगा। कुछ लोगों को बचपन के मित्र के प्रति अलग भाव महसूस हो सकते हैं। आज प्रेम में सादगी और अपनापन ज्यादा रहेगा। दिल पुराने एहसासों में सुकून खोजेगा। भावनाएं शांत, लेकिन गहरी रहेंगी। हेल्थ – हल्की सर्दी या नाक बंद रहने की समस्या हो सकती है। शरीर में आलस बढ़ेगा। पेट थोड़ा संवेदनशील महसूस हो सकता है। गर्म सूप और पर्याप्त पानी लाभ देंगे। देर रात जागने से सुबह सुस्ती बनी रहेगी। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 4

मकर – द वर्ल्ड आज किसी लंबे प्रयास का संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। घर में शुभ समाचार का वातावरण रहेगा। परिवार के लोग आपकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। विदेश या दूर स्थान से जुड़ी सूचना लाभदायक साबित हो सकती है। बिजनेस में विस्तार के संकेत हैं। कोई अधूरा काम पूरा होकर मन को राहत देगा। पूर्णता और संतुलन का अनुभव आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

करियर – इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में लंबे समय से चल रहा लक्ष्य पूरा होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों की पहुंच बढ़ेगी। कुछ लोगों को विदेश यात्रा या नई शाखा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मेहनत का बड़ा परिणाम सामने आ सकता है। लव – रिश्तों में आज स्थिरता और संतुष्टि महसूस होगी। रिलेशनशिप में साथी के साथ समझ और भरोसा मजबूत होगा। कुछ लोगों के रिश्ते को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। आज प्रेम अधूरापन नहीं, पूर्णता का एहसास देगा। दिल अब सुरक्षित और संतुलित भावनाओं की ओर बढ़ेगा। हेल्थ – विटामिन की कमी से जुड़ी परेशानी में सुधार संभव है। यात्रा ज्यादा होने से पैरों में हल्का दर्द रह सकता है। पर्याप्त नींद शरीर को तेजी से रिकवर करेगी। हल्का योग और स्ट्रेचिंग लाभ देंगे। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कुंभ – ऐस ऑफ कप्स आज मन भीतर से हल्का और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। घर में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ बिताया समय आत्मिक सुकून देगा। किसी पुराने रिश्ते में फिर मधुरता लौट सकती है। बिजनेस में नई साझेदारी लाभदायक संकेत दे रही है। बच्चों की मासूम हरकतें तनाव कम करेंगी। दिल नए भाव और नई उम्मीदों के लिए खुला रहेगा।

करियर – काउंसलिंग या हीलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड में नया आइडिया सराहा जाएगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। फ्रीलांसर लोगों को पसंद का प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों को मरीजों का भरोसा मिलेगा। लव – रिश्तों में आज कोमलता और सच्ची भावनाएं झलकेंगी। रिलेशनशिप में साथी दिल की बात खुलकर साझा करेगा। कुछ लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आज प्रेम में डर कम और भरोसा ज्यादा रहेगा। दिल पुरानी चोटों से बाहर निकलकर फिर से जुड़ाव महसूस करना चाहेगा। हेल्थ – भावनात्मक उतार-चढ़ाव नींद को प्रभावित कर सकते हैं। नारियल पानी और हल्का भोजन राहत देंगे। शाम के समय मानसिक थकावट बढ़ सकती है। ध्यान और शांत संगीत मन को स्थिर रखने में सहायक रहेंगे। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

मीन – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज दिन तेज गति और अचानक फैसलों से भरा रहेगा। घर में किसी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड़ सकती है। परिवार के लोग आपकी सक्रियता से प्रभावित होंगे, लेकिन जल्दबाजी तनाव भी बढ़ा सकती है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा तीखी रहेगी। किसी फोन कॉल या सूचना से दिन की दिशा बदल सकती है। आज सोच और शब्द दोनों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

करियर – जर्नलिज्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ तुरंत परिणाम की अपेक्षा करेंगे। लॉ क्षेत्र में बहस या प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। फ्रीलांसर लोगों को एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। तेज फैसले सफलता देंगे, लेकिन अधीरता नुकसान भी पहुंचा सकती है। लव – रिश्तों में आज बातचीत तेज और भावनाएं अस्थिर रह सकती हैं। रिलेशनशिप में छोटी बात पर बहस बढ़ने की संभावना है। साथी आपकी जल्द प्रतिक्रिया से असहज महसूस कर सकता है। कुछ लोगों को पुराने मैसेज या कॉल से उलझन होगी। आज प्रेम में धैर्य और सुनने की क्षमता सबसे जरूरी रहेगी। हेल्थ – तेज भागदौड़ शरीर की ऊर्जा जल्दी कम करेगी। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। गहरी सांसें और थोड़ी देर मौन में बैठना राहत देगा। शरीर को आज गति नहीं, संतुलन की जरूरत होगी। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *