मई महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट कर लीजिए विवाह की सारी तिथियां
राज्य

मई महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट कर लीजिए विवाह की सारी तिथियां

Spread the love


Vivah Muhurat In May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुभ मुहूर्त देखकर करना बहुत जरूरी माना जाता है। खासकर शादी-ब्याह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में इसका महत्व और भी अधिक होता है। हमारे शास्त्रों में विवाह को 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है और इसके लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है। वहीं, 13 अप्रैल 2025 को खरमास की समाप्ति के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त का समय शुरू हो गया है। इसके बाद से ही कई परिवारों में विवाह और मांगलिक कार्यों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब सबकी नजरें मई महीने पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इस महीने में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर आप भी मई महीने में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए मई 2025 में कौन-कौन से दिन विवाह के लिए शुभ है।

मई 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अगर आप या आपके परिवार में कोई शादी की योजना बना रहा है, तो मई 2025 में विवाह के लिए कुछ खास शुभ तिथियां हैं, जो इस प्रकार हैं – 1, 5, 6, 8, 10,14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई। तो मई 2025 में विवाह के लिए कुल 15 शुभ मुहूर्त होंगे।

मई विवाह मुहूर्त 2025

1 मई 2025, बृहस्पतिवार
5 मई 2025, सोमवार
6 मई 2025, मंगलवार
8 मई 2025, बृहस्पतिवार
10 मई 2025, शनिवार
14 मई 2025, बुधवार
15 मई 2025, बृहस्पतिवार
16 मई 2025, शुक्रवार
17 मई 2025, शनिवार
18 मई 2025, रविवार
22 मई 2025, बृहस्पतिवार
23 मई 2025, शुक्रवार
24 मई 2025, शनिवार
27 मई 2025, मंगलवार
28 मई 2025, बुधवार

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *