- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Punjab Jammu Kashmir | Rajasthan Gujarat Himachal
नई दिल्ली/चंडीगढ़/लखनऊ3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। हरियाणा के सिरसा में हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में बुधवार को फिर कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे 300 एकड़ फसल डूब गई।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों में पानी बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में 50% इलाका बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली गिरने की वजह से एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया था। इसके कारण 5 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा अगले 4–5 दिन रहेगा। इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर में आज और कल भारी बारिश का अनुमान जताया है।
पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में बाढ़ और लैंड स्लाइड की स्थिति की समीक्षा करने के लिए देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के लिए 1,200 करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज की घोषणा की।
बाढ़-बारिश से जुड़ी तस्वीरें…

आगरा में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।

कानपुर के 12 गांवों में बुधवार को गंगा का पानी घुस गया है। घरों के बाहर 3 फीट तक पानी भरा।
राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए…

मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:52 PM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी ने उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज का ऐलान किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और लैंड स्लाइड की स्थिति देखने के लिए हवाई सर्वे किया। सर्वे के बाद मोदी ने देहरादून एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक की। मोदी ने उत्तराखंड के लिए 1,200 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के तहत मदद दी जाएगी। मोदी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा राहत स्वयंसेवकों से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। टूटे घरों को फिर से बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत एक विशेष परियोजना शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार सड़कों, स्कूलों और अन्य बुनियादी ढांचे को फिर से बनाने के लिए पूरा सहयोग देगी। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की सहायता दी जाएगी। मोदी ने आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ा है। इस मानसून में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन ने तबाही मचाई है, जिनमें उत्तरकाशी में धराली-हरसिल, चमोली में थराली, रुद्रप्रयाग में छेनागाड़, पौड़ी में सैंजी, बागेश्वर में कपकोट और नैनीताल जिले के कुछ हिस्से शामिल हैं। अप्रैल से अब तक उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं में 85 लोगों की जान जा चुकी है, 128 लोग घायल हुए हैं और 94 लोग लापता हैं।
11:34 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी उत्तराखंड के आपदा प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे करने पहुंचे

पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के आपदा प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे करने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया।
07:55 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात: गांधीनगर से 700 टन राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुई ट्रेन

बाढ़ से जूझ रहे पंजाब को गुजरात सरकार ने राहत सामग्री भेजी है। CM भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार सुबह 700 टन राहत सामग्री से भरी ट्रेन पंजाब रवाना की। साथ ही पंजाब सरकार को 5 करोड़ रुपए का राहत चेक भी सौंपा है। राहत सामग्री में पानी, खाने के पैकेट्स, कपड़े, दवाइयां शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पंजाब के लिए रवाना हुए हैं। ये लोग पंजाब में राहत टीम के साथ मिलकर लोगों की मदद करेंगे।
07:44 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में हाईवे पर बाढ़ में युवक बहा,

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बदायूं स्टेट हाईवे पर तीन जगह करीब डेढ़ फीट बाढ़ का पानी बह रहा है। जमापुर डिप में हाईवे पर एक युवक बाढ़ में बहने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बहते युवक को किसी तरह बचा लिया।
06:20 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के बनासकांठा में 16 इंच बारिश से दर्जनों गांव डूबे

गुजरात में बनासकांठा जिले के थराद-वाव और सुईगाम तालुका में पिछले तीन दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब बारिश थम गई है, लेकिन गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। सुईगाम और वाव तालुका के दर्जनों गांवों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। यह ड्रोन वीडियो वाव के भाकरी गांव का है, जिसमें बारिश से हुई तबाही साफ देखी जा सकती है।
04:35 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कर्नाटक: कलबुर्गी में लगातार बारिश,सड़कों पर भरा पानी
04:01 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बॉर्डर पर चौकियां-फेंसिंग डूबीं, फिर भी BSF डटी रही, गश्त में तैराक उतारे

पंजाब की बाढ़ ने भारत-पाकिस्तान की सरहद को भी बुरी तरह प्रभावित किया। कई क्षेत्रों में 12 से 14 फीट तक पानी भरा। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की चौकियां इतने पानी में जवानों ने तिहरी जिम्मेदारी निभाई। पानी बढ़ने पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने तुरंत अपनी चौकियां खाली कर दीं, लेकिन BSF ने एक मिनट के लिए भी चौकी नहीं छोड़ी। पढ़ें पूरी खबर…
03:54 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: हिसार में चलती स्कूल बस सड़क में धंसी, 50 बच्चे सवार थे

हरियाणा के हिसार में गुरुवार सुबह एक चलती स्कूल बस का टायर सड़क में धंस गया। इसमें करीब 50 बच्चे सवार थे। पहिया धंसने से जोरदार झटका लगा। हालांकि, किसी बच्चे को चोट नहीं लगी।
हादसे के समय बस में अफरा-तफरी मच गई। इसे देखते हुए ड्राइवर ने बच्चों को तुरंत बस से उतार दिया। मामले की सूचना स्कूल के संचालक और बच्चों के परिजनों को दी गई। जलभराव के चलते यह स्कूल बंद रखा गया था। सोमवार को ही बच्चे स्कूल आना शुरू हुए थे। जिले में 101 स्कूल अब भी बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
03:00 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर घटा, खतरे के निशान से नीचे आई
02:26 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: घग्गर ड्रेन में दरार, 300 एकड़ फसल डूबी, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। सिरसा के गांव चाहरवाला, शाहपुरिया और फतेहाबाद जिले के जांडवाला बागड़ के बीच में हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन में फिर कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे 300 एकड़ फसल डूब गई। पढ़ें पूरी खबर…
02:20 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसके कारण प्रदेश में नमी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
इससे तापमान में गिरावट होगी। अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
02:11 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: मानसून ट्रफ एक्टिव लेकिन प्रदेश से दूर; हल्की बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में हाल बुरे हैं। खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में 27 इंच पानी भी नहीं गिरा है। हालांकि, सितंबर के दूसरे पखवाड़े में यहां भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक मानसून ट्रफ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, लेकिन ये प्रदेश से दूर है। इस वजह से कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है। बाकी में सूखा है।
02:04 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 48 घंटे बाद फिर मानसून एक्टिव, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर..
01:52 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: बारिश का अलर्ट, बाढ़-बादल फटने और लैंडस्लाइड से 76 की मौत

हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 1 जून से 10 सितंबर के बीच 380 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 76 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई, जबकि 40 लोग लापता हैं। बीते दिनों हुई बारिश से चार नेशनल हाईवे समेत 582 सड़कें बंद पड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
01:47 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: बारिश का अलर्ट नहीं, BSF ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम साफ रहने के चलते बचाव कार्य तेज हो गए हैं। टूटे व कमजोर बांधों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बीएसएफ ने सरहद पर फैंसिंग, चौकियों को हुए नुकसान का जायजा लिया। BSF ने बाढ़ प्रभावित सरहदी जिलों गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर…
01:35 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: बारिश का दौर थमा, कई जिलों में तापमान में 1 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर थम गया है। राज्य के सभी शहरों में बुधवार को तेज धूप रही। कुछ शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि 17 सितंबर से एक सिस्टम राजस्थान की तरफ एक्टिव होगा, जिसके असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश का छोटा दौर शुरू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
01:24 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

01:23 AM11 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा









