टिपण्णी

महानवमी पर दिल्ली CM ने परिवार संग किया कन्या पूजन: कहा- बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण से ही समाज की प्रगति – New Delhi News

Spread the love




शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को परिवार के साथ कन्या पूजन किया। उन्होंने माता दुर्गा की आराधना कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को समाज के विकास का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां शक्ति का स्वरूप हैं। कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति सम्मान और समाज में बेटियों के महत्व को स्वीकार करने का प्रतीक है। इसकी वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हर बेटी को सुरक्षित माहौल, बेहतर शिक्षा और अपने सपने पूरे करने के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। परिवार और समाज को भी उनकी शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हों, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य संवार सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *