महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़, 5 जिलों में 10 लोगों की मौत:  12 हजार का रेस्क्यू; पुणे के तमहिनी में इस मानसून देश की सर्वाधिक बारिश
टिपण्णी

महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़, 5 जिलों में 10 लोगों की मौत: 12 हजार का रेस्क्यू; पुणे के तमहिनी में इस मानसून देश की सर्वाधिक बारिश

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Maharashtra Flood | Rajasthan Pune UP Kerala Rain Alert

मुंबई/नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई। इनमें नासिक जिले में 4, धाराशिव और अहिल्यानगर में दो-दो और जालना और यवतमाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

राज्य के विभिन्न हिस्सों से 11,800 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बाढ़ आ गई है। मुंबई में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है।

नासिक में गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शहर में नदी के किनारे रामकुंड इलाके के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में NDRF की 16 टीमें तैनात की गई हैं। दो टीमों को पुणे में स्टैंडबाय पर रखा गया है।

पुणे जिले की मुलशी तहसील स्थित सुरम्य तमहिनी घाट में इस मानसून सीजन 9,000 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यह इस साल भारत का सबसे अधिक बारिश वाला स्थान बन गया है। अब तक पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के चेरापूंजी और मौसिनराम गांवों में सबसे ज्यादा बारिश होती थी।

महाराष्ट्र में बारिश की 4 तस्वीरें…

पुणे के नाका एरिया में रविवार रात नालियां उफान पर आने से आवासीय इलाकों में पानी भर गया।

पुणे के नाका एरिया में रविवार रात नालियां उफान पर आने से आवासीय इलाकों में पानी भर गया।

महाराष्ट्र के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। समुद्र में लहरें भी बढ़ गईं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। समुद्र में लहरें भी बढ़ गईं।

नवी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया।

नवी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जयकवाड़ी डैम के सभी 27 गेट खोले गए

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के 1219 गांवों में बाढ़ आ गई है। रविवार रात लगभग 12 बजे जिले के जयकवाड़ी डैम के सभी 27 गेट 10 फीट तक खोल दिए गए और गोदावरी नदी बेसिन में 3 लाख 6 हजार 540 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। चूंकि नदी बेसिन की क्षमता 1 लाख क्यूसेक है, इसलिए गोदावरी में भीषण बाढ़ आ गई।

03:11 AM29 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: कल से भारी बारिश, 5 जिलों में अलर्ट; तेज हवाओं के साथ बिजली गिरेगी

दुर्ग जिले के पाटन में रविवार को दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई।

दुर्ग जिले के पाटन में रविवार को दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से तेज बारिश की संभावना है। जांजगीर-चांपा, बालोद, बस्तर, गरियाबंद और रायगढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।बिजली गिरने और आंधी चलने की भी आशंका है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

01:24 AM29 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

01:23 AM29 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहर में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *