महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा:  पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम
टिपण्णी

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Women Reservation Bill Controversy LIVE Update; Amit Shah Rahul Gandhi BJP Congress | Delimitation

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था।

लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े।

बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।

सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए

पहला- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026

दूसरा- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026

सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों बिल पहले से जुड़े हुए हैं, इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है।

12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने लोकसभा में एक घंटे की स्पीच में कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी।

तीन बिल, जिनके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया

NDA के पास केवल 293 सांसद, चाहिए 352 थे

लोकसभा में NDA के पास 293 सांसद हैं। भाजपा सिर्फ 5 अन्य सांसदों को कन्वेंस कर पाई। बाकी विपक्ष को विश्वास में लेने में सफल नहीं हुई, इसलिए बिल पास नहीं करा पाई।

संसद में बिल गिरने का कानूनी और राजनीतिक असर

  • 2023 में बना और 16 अप्रैल 2026 को नोटिफाई किया गया महिला आरक्षण कानून लागू रहेगा। लेकिन महिलाओं को इसका फायदा 2034 के लोकसभा चुनाव से मिलेगा। इसके लिए 2027 में पूरी होने वाली जनगणना के मुताबिक परिसीमन जरूरी होगा। पढ़ें पूरी खबर…
  • भाजपा आगामी चुनावों में विपक्षी पार्टियों के महिला विरोधी होने का मुद्दा उठाएगी। तमिलनाडु में स्टालिन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बिल के खिलाफ वोटिंग करने के लिए घेरा जा सकता है।

अब सरकार के सामने क्या विकल्प

सरकार बिल में कुछ बदलाव कर सकती है। जैसे- दक्षिणी राज्यों की सीटें बढ़ाने का प्रावधान। यानी 2011 की बजाय 2027 की जनगणना का आधार बनाएगी। नए सिरे से बिल पेश कर सकती है। विपक्ष के सुझाव लेकर सहमति बना सकती है।

तीनों बिल कैसे जुड़े थे: महिला आरक्षण + परिसीमन का कनेक्शन

सरकार ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए थे। इसमें संविधान (131वां) संशोधन बिल, परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 शामिल थे। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। हालांकि यह अब 2034 तक लागू होगा।

इसके लिए परिसीमन की जरूरत है। परिसीमन का मतलब है कि देश की आबादी के आधार पर लोकसभा और विधानसभा की सीटों की सीमाएं तय करना। यह काम एक परिसीमन आयोग करता है।

विपक्ष के विरोध की असली वजह क्या है?

विपक्ष ने महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध नहीं किया लेकिन इससे जुड़े दोनों बिल के खिलाफ था। विपक्ष ने परिसीमन बिल के विरोध के दो कारण बताए। पहला– इससे दक्षिणी राज्यों की संसद में ताकत कम हो जाएगी। दूसरा– यह ओबीसी और एसटी–एससी तबके के खिलाफ है।

अगर बिल पास हो जाता तो क्या होता?

सरकार ने कहा कि सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50% बढ़ जातीं। बढ़ी सीटों के हिसाब से महिलाओं को 33% आरक्षण मिलता। जैसे– यूपी में अभी 80 लोकसभा सीटें हैं। बिल पास होने के बाद यह 120 हो जातीं, जिनमें से 40 महिलाओं के लिए आरक्षित होतीं।

परिसीमन विवाद: दक्षिण vs उत्तर का मुद्दा क्यों बना?

चर्चा के दौरान विपक्ष आरोप लगा रहा था कि परिसीमन से उत्तरी राज्यों को फायदा होगा, जबकि दशकों से जनसंख्या वृद्धि में अंतर की वजह से दक्षिणी राज्य पीछे रह जाएंगे। हालांकि अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि, इस पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

शाह ने कहा कि दक्षिण के पांच राज्यों की कुल लोकसभा सीटें 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी। उनका प्रतिशत 23.76 से बढ़कर 23.87 हो जाएगा। इस तरह प्रस्तावित 50% सीट वृद्धि से दक्षिण भारत के हर राज्य को अधिक सीटें मिलेंगी।

संसद में बिल पर चर्चा के दौरान किसने क्या कहा

पीएम मोदी बोले- हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देंगे। ले लो जी क्रेडिट। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा, जिस तरह असम में उन्होंने मनचाही सीटों को काटा, नई सीमाएं बनाएं उसी तरह यह देश में करेंगे। मौजूदा सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक रही है।

राहुल गांधी ने कहा– चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट, नोटबंदी और सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया है।

अखिलेश यादव ने कहा- ये लोग पिछड़े वर्ग की 33 प्रतिशत महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते हैं। जब परिसीमन की बारी आई तो इन लोगों ने पूरी रणनीति बनाई, कि कैसे क्षेत्र बनाए जाएं कि इसका फायदा इन लोगों को ही मिले।

विपक्ष ने कहा- हमने संविधान पर हमले को हरा दिया

  • राहुल गांधी ने कहा- हमने संविधान पर हुए हमले को हरा दिया है। हमने साफ कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।
  • प्रियंका ने कहा– यह हमारे लोकतंत्र और देश की एकता के लिए एक बड़ी जीत है। जैसा कि मैंने अंदर कहा, यह संविधान पर हमला था, और हमने इसे विफल कर दिया है, जो कि एक अच्छी बात है।
  • शशि थरूर ने कहा– हमने हमेशा कहा है कि हम महिला आरक्षण का पूर्ण समर्थन करते हैं और आज भी इसके पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। हालांकि, इसे परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
  • एमके स्टालिन ने कहा- 23 अप्रैल को हम दिल्ली का अहंकार और उस अहंकार का समर्थन करने वाले गुलामों को हराएंगे।

संसद के बाहर भाजपा महिला सांसदों के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

बिल गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

बिल गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

महिला सांसदों ने ‘महिला का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए।

महिला सांसदों ने ‘महिला का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए।

सरकार को पता था बिल पास नहीं होगा; मोदी ने 3, शाह ने एक अपील की

सरकार जानती थी कि उसके पक्ष में लोकसभा में नंबर नहीं है, इसीलिए सरकार बार-बार सभी सांसदों से समर्थन की मांग कर रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत बीजेपी और NDA नेताओं ने विपक्ष से बिल को सपोर्ट करने की अपील की।

पीएम की 3 अपील

13 अप्रैल एक कार्यक्रम में: मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपने स्थानीय सांसदों को पत्र लिखें और इस ऐतिहासिक संसद सत्र में हिस्सा लेते समय उनका हौसला बढ़ाएं।

16 अप्रैल लोकसभा में: ‘हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने को तैयार हूं। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।’

17 अप्रैल सोशल मीडिया में: सभी सांसद वोटिंग से पहले अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनें।

शाह ने कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी

17 अप्रैल लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। यहां पर तो शोर-शराबा करके बच जाओगे लेकिन माताओं-बहनों का आक्रोश बाहर पता चलेगा। चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी।

ये खबरें भी पढ़ें

1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स

2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी

3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार

लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:43 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू

03:15 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- बिल को गिराकर जश्न मनाना निंदनीय, यह कल्पना से परे

अमित शाह ने X पर पोस्ट में कहा- आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया।

महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।

अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के।

मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहाँ नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।

03:05 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एनडीए महिला सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया; VIDEO

03:04 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रवि शंकर प्रसाद बोले- महिलाएं कांग्रेस को माफी नहीं करेंगी

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी, खासकर राहुल गांधी हर चीज का विरोध करते हैं। आज जब मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। तब वे (विपक्ष) इसका विरोध कर रहे हैं। यह साफ है कि वे ‘नारी वंदन’ और महिलाओं के प्रतिनिधित्व के खिलाफ हैं। देश की महिलाएं उन्हें माफ नहीं करेंगी।

02:27 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- हमने संविधान पर हुए इस हमले को हरा दिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, हमने संविधान पर हुए इस हमले को हरा दिया है। हमने साफ तौर पर कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।

01:51 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- प्रियंका से सीखें राहुल, कैसा भाषण देते हैं

शाह ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। फ्लाइंग किस करते हैं। आंख मारते हैं। सत्र छोड़कर विदेश चले जाते हैं। ये भाषाओं में तीव्रता से बावनाएं व्यक्ति नहीं होती। प्रियंका से थोड़ा सीख लें कि सदन में कैसे बोलते हैं।

मैं टीवी पर विपक्ष के नेता का भाषण सुन रहा था। आपकी जिम्मेदारी है कि सदन की गरिमा बनी रही। वे कहते हैं कायर हैं, सरेंडर कर रहे हैं। असंसदीय शब्दों की भरमार लग जाती है। कभी आंख मारते हैं। ये किस तरह का बिहेवियर है। आपकी भाषा को देश सुन रहा है।

ये जानबूझकर दिया गया स्टेटमेंट है। हजारों साल पहले रामसेतु बनाने के लिए जिस गिलहरी ने योगदान दिया था, उस गिलहरी को भी यहां याद किया जाता है। आप महिला आरक्षण देने वाला बिल में विरोध की हड्डियां डाल रहे हैं।

01:46 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- विपक्ष बिना सोचे-समझे बस विरोध कर रहे हैं

शाह ने कहा- विपक्ष ने अच्छा बुरा सोचे बिना मोदी जी जो करे रहे हैं, उसका विरोध करने का ठान लिया है। देश की माताओं बहनों के लिए आरक्षण आ रहा है तो लग रहा था विरोध नहीं होगा। लेकिन हो रहा है। मैं अभी बताया कि 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित हुआ लेकिन आज कांग्रेस पीछे हट रही है। इसके दो ही कारण हैं- क्योंकि बिल मोदी जी ला रहे हैं और क्रेडिट उन्हें मिलेगा।

मोदी जी ने उन्हें एड देकर क्रेडिट देने का कह दिया फिर भी ये नहीं मान रहे हैं। हमारे नेता ने कहा कि अंतरआत्मा की आवाज से वोट करिए। अंतरआत्मा की आवाज का नारा इंदिरा जी का है। यहां आत्मा ही नदारद है। चुनाव में जहां जहां जाओगे, महिलाओं का आक्रोश फेस करना पड़ेगा।

01:43 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- ट्रिपल तलाक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, विपक्ष ने विरोध किया

शाह ने कहा- हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता कि महिलाओं को प्रस्थापित करने के लिए, उनकी हिस्सेदारी देने के लिए जिसका भी सामना करना पड़े। हम करेंगे, लड़ेंगे और आरक्षण देकर रहेंगे।

एक पत्रकार का फोन आया कि विरोध का तो कारण ही नहीं है। मैंने कहा कि देखों सिर्फ महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं हो रहा है। हम ट्रिपल तलाक लाए, विरोध किया, राम मंदिर बनाया विरोध किया, नई संसद बनाई तो विरोध किया, नक्सल वाद खत्म किया, आतंकवाद को सकते में डाला, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर, सबका विरोध किया।

01:38 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- हमने दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, पहली महिला सीएम बनाईं

शाह ने कहा- यहां पर महिला सांसदों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बिल पर अच्छा बोलती हैं। हमने लेटर एंड स्पिरिट में महिला आरक्षण का अनुसरण किया है। हमारे यहां सुषमा स्वराज दिल्ली की, उमा भारती एमपी की, वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली सीएम बनी।

70 सालों में कांग्रेस ने कभी इन राज्यों में महिलाओं को मौका नहीं दिया। आज भी दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम भाजपा ने बनाया। इस देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू बनीं। आज 14 लाख महिलाए जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत में काम कर चुकी है

01:35 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- 2024 में चुनाव के चलते कांग्रेस विरोध नहीं कर पाई

शाह ने कहा- 1992 में नरसिम्हा राव 72 और 73 का संविधान संशोधन लेकर आए और पंचायत में महिलाओं को 33 फीसदी देने का आरक्षण का काम किया। वे कांग्रेस के पीएम थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी अपना पीएम नहीं माना। बीजेपी ने कभी इस बिल का विरोध नहीं किया। कांग्रेस सरकार में उन्हें समर्थन देने वाली पार्टियों ने बिल का विरोध किया। 2023 में मोदी जी विधेयक लाए। उनको पता था 2024 में चुनाव है कांग्रेस विरोध नहीं कर पाएगी। तब नारी शक्ति वंदन एक्ट पारित हुआ। लेकिन लागू कराने में आए तो फिर से विरोध कर रहे हैं, देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी।

01:29 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- नारा लगाने से देश का पिछड़ा वर्ग आपको हितैषी नहीं मानेगा

शाह ने कहा- जाति जनगणना का रिपोर्ट भी जाति के साथ ही जाएगा। उस पर सदन विचार करेगा और जो सामूहिक विचार बनेगा भाजपा उसके साथ आगे बढ़ेगी। उनके लिए चुनाव जीतना सर्वोपरि है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है। जनता जर्वोपरि है।

कांग्रेस के मित्रों को कहता हूं कि सिर्फ नारे लगाने से देश का पिछड़ा वर्ग आपको हितैषी नहीं मानेगा। ये दिखावटी प्रेम देश की जनता जानती है। आज से देश की महिला भी जानेगी कि कांग्रेस ने हमारा अधिकार छीना।

01:27 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- इंदिरा, राजीव का सबसे लंबा भाषण मंडल आयोग के विरोध में था

शाह ने कहा- नेहरू, इंदिरा और राजीव ने जीवन का सबसे लंबा भाषण मंडल आयोग का विरोध करने में दिया। क्योंकि अब मेल नहीं खा रहा है। 15-20 बार चुनाव हार गए तो ओबीसी का हीतैशी बन रहे हैं। अति पिछड़ा समाज के व्यक्ति को पीएम बनाया। किसी ओबीसी को पीएम नहीं बनाया। मोदी सरकार में 27 मंत्री ओबीसी समुदाय से हैं, 40 फीसदी हैं। मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन को मान्यता दी। ओबीसी की सूचियों को संशोधित करने का अधिकार राज्यों को दिया।

01:25 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण कभी नहीं देंगे

शाह ने कहा- मैं सरकार की, संविधान की और भाजपा की पॉलिसी साफ करना चाहता हूं। संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण स्वीकार नहीं करता। संविधान में कहीं पर भी धर्म के आधार पर आरक्षण की मान्यता नहीं है। इंडी अलायंस ने तुष्टीकरण के कारण मुस्लिम आरक्षण की मांग खड़ी करना चाहते हैं।

हमारी सरकार की नीति साफ है कि धर्म के आधार पर आरक्षण न आज देंगे न किसी को देने देंगे। ओबीसी आरक्षण पर- देश में ओबीसी का सबसे बड़ा कोई विरोध पार्टी है तो कांग्रेस है। इन्होंने चौधरी चरण सिंह और सीताराम केसरी, दोनों को कार्यकाल पूरा करने नहीं दिया। 1957 में काकासाहेब समिति के सुझाव आए, कांग्रेस ने सुझाव को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इंदिरा सरकार में मंडल आयोग के सुझान को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

01:19 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी

शाह ने कहा- मैं समझ रहा हूं कि ये वोट नहीं देंगे तो बिल गिर जाएगा। मगर इस देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। यहां पर तो शोर शराबा करके बच जाओगे लेकिन माताओं -बहनों का आक्रोश बाहर पता चलेगा। जब चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी।

01:17 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- मैं 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाने वाला संशोधन बिल लाने को तैयार

वेणुगोपाल ने दो सवाल किए- एक तो 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाने कि लए ऑफिशियल अमेंडमेंट लाने के लिए तैयार हैं।

अमित शाह: हां मैं तैयार हूं, एक घंटे सदन बंद कर दीजिए। मैं अमेंडमेंट ला दूंगा। बोलिए तैयार हैं। परिसीमन 2026 की जनगणना का सवाल है तो मैं इसके झांसे में नहीं आऊंगा।

स्पीकर ओम बिरला: कई बार सदन में फैसले हो जाते हैं। यहीं फैसला कर लो।

अखिलेश यादव: अभी तक 11 साल का अनुभव है, अगर भाजपा लिखकर दे देंगे कि हम महिला pm बनाएंगे तो भी मैं इनपर भरोसा नहीं करूंगा

01:09 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- जबसे बिल आया तब से भ्रम फैला रहे हैं

शाह ने कहा- बिल जबसे आया है तब से विपक्ष ने भांतियां फैलाईं कि जाति जनगणना को टालने के लिए ये कर रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 3 महीने पहले ही जाति जनगणना की शुरुआत हो गई है। उसका पहला फेज चल रहा है। कह रहे हैं कि दक्षिण के साथ अन्याय हो जाएगा। मैं कह रहा हूं कि दक्षिण के राज्यों का सदन पर उतना ही अधिकार है जितना उत्तर के राज्यों का।

विपक्ष उत्तर-दक्षिण का भेद कराना चाहते हैं। हम नहीं होने देंगे, ये क्या नैरेटिव फैला रहे हैं। बाल सफेद हो जाएंगे, आप यहां नहीं बैठ पाएंगे। देश का विभाजन करके सत्ता नहीं मिलती।

01:05 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- व्यक्ति की जनगणना में जाति पूछी जाती है

कोविड खत्म होने के बाद देश को काफी समय लगा उबरने में और जब 2024 में जनगणना शुरू हुई तो कुछ पार्टियों ने कहा कि जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए। सरकार ने बाद में फैसला किया कि हम जाति जनगणना कराएंगे। 2025 में फैसले के बाद जो जनगणना हो रही है, उसमें जाति की जनगणना भी होगी, ये तय है। जब बिल्डिंग की गिनती होती है तो जाति नहीं पूछते। जब व्यक्ति की जनगणना होती है तो पूछा जाता है कि जाति क्या है, इसमें कोई संशय नहीं होनी चाहिए।

01:03 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- हम हर राज्य की सीटें 50 फीसदी बढ़ा रहे हैं

शाह ने कहा- परीसीमन आयोग एक तरह से संवैधानिक अधिकार है। हर वोटर को अपना प्रतिनिधि समान रूप से पाने का अधिकार है। तमिलनाडु में 39 सीटें है। अगर 2011 की जनगणना के आधार पर करते हैं तो तमिलनाडु की सीटें 6 कम हो जाएंगी। लेकिन हम हर राज्य की सीटें 50 फीसदी बढ़ा रहे हैं। कुछ सदस्यों ने सवाल उठाया कि जनगणना समय पर क्यों नहीं हुई। सबको मालूम है कि 21 में जनगणना होनी थी, लेकिम कोविड संकट आया और उसके कारण जनगणना नहीं हो पाई।

01:01 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- 2029 का चुनाव नारी शक्ति से कराने के लिए यह जरूरी

शाह ने कहा- 50 सालों तक 1976 से 2026 तक, देश की जनता को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधि नहीं मिला। 26 में सीमा खत्म के बाद परिसीमन करेंगे तो 2029 से पहले खत्म नहीं होगा और 2027 तक जनगणना के आंकड़े नहीं आ सकते। अगर हम 2029 का चुनाव नारी शक्ति के स्पिरिट से कराना चाहते हैं तो अभी लाना पड़ेगा। मुझे लगता है विपक्ष समझे हुए हैं। 76 में 56.79 करोड़ आबादी थी। आज 140 करोड़ है। तब जितने सांसद थे, विपक्ष अब भी उतने ही सांसद रखना चाहता है।

12:56 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह ने कहा- मुझे लगा ये सपोर्ट करेंगे इसीलिए बिल जाए

शाह ने कहा- मैं इसके इतिहास में जाना चाहूंगा। सबसे पहले 1972 में पीएम इंदिरा की सरकार ने परिसीमीन बिल लाकर 525 से बढ़ाकर 545 की। फिर फ्रीज कर दिया। इंदिरा जी ने कानून लाकर रोक लगा दी। कांग्रेस ने ही देश को इससे वंचित रखा। आज भी कांग्रेस ऐसा ही कर रही है। 2001 में 84वां संशोधन हुआ। 2026 तक सीटों की संख्या को फ्रीज कर दिया। ये जो कह रहे हैं कि नारी शक्ति वंदन एक्ट में 2026 कहां से आया तो हम समझते थे सपोर्ट करोगे इसलिए बिल लेकर आए लेकिन आप विरोध कर रहे हैं।

12:52 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- परिसीमन करने देंगे तो एक की जगह दो सीटें आ जाएंगी

शाह ने कहा कि 1971 में कांग्रेस की सरकार थी। तब उसको फ्रीज की गई थी। इसलिए हमें इसका जिक्र करना पड़ा। 71 से अब तक सीटों की संख्या फ्रीज रही। तेलंगाना के मल्काजगिरी में 48 लाख वोटर हैं। गाजियाबाद में 28 लाख संख्या है। 21 सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं। परिसीमन करने दोगे तो एक की जगह दो सीटें आ जाएंगी। 127 सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं। कई पर तो 45 लाख वोटर को एक प्रतिनिध मिला है कई 6 लाख वोटर को एक सांसद मिला है विपक्ष परिसीमन करने दें। हम पर भरोसा करें।

12:49 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- सदस्यों के कई सवाल, उनका जवाब देना चाहूंगा

शाह ने कहा- नए भूगोल, प्रशासनिक, और शहरीकरण, रोड, रास्ते और रेल केनक्टिवीटी के अलावा नए जिले का संज्ञान परिसीमन में लेना होता है। क्योंकि सांसद की ड्यूटी की निर्वहन के लिए ये सब जरूरी होता है।

कई सदस्यों ने अनेक आशंकाए व्यक्त कीं। कहा कि अभी क्यों लाए। मैं बताना चाहता हूं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियिम में जिक्र है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणनाके बाद जो चुनाव होगा, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षण होगा।

12:47 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- परिसीमन की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है

शाह ने कहा- परिसीमन के चलते जिस वर्ग यानी एससी और एसटी, जिसकी संख्या बढ़ती है , सीटें भी बढ़ती है। संतुलित समावेशी और व्यवहारिक लोकतांत्रिक ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी सरकार की है। अभी ये जिम्मेदारी मोदी सरकार की है। ये देश की जनता तय करती है। ये वंश, परंपरागत नहीं होती।

12:45 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- हर सीट पर वोटर्स की संख्या अलग-अलग

शाह ने कहा- इन 3 बिलों में इसका मकसद मैं स्पष्ट करना चाहता हूं। पहला- महिला सशक्तिकरण करने वाले इस संविधान सुधार को लागू करके 2029 का चुनाव इसके आधार पर हो। ये पूरे सदन में 543 सदस्य हैं। किसी की सीट में वोटर्स की संख्या 49 लाख है किसी की 60 हजार है। कई ऐसे हैं जो 70 के दशक में फ्रीज हो गई हैं जहां सांसद वोटर्स को मुंह भी नहीं दिखा सकते। क्योंकि क्षेत्र इतना बडा हो गया है।

क्या इस सदन में जो विरोध करते हैं, मुझे समझा सकते हैं कि जिस सांसद के क्षेत्र में 49 लाख वोटर्स हो वो कैसे जिम्मेदारी निभाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संविधान में समय समय पर परिसीमन का प्रावधान है।

12:42 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- इंडी अलायंस के सांसदों ने बिल का विरोध किया।

अमित शाह ने कहा कि सबने बोला है कि हम इसके पक्ष में है। हम स्वागत करते हैं मगर उसको बारिकी से देखें तो इंडी अलायंस के सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु, का उपयोग करते साफ रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है।

लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि ये विरोध केवल महिला आरक्षण का है। इम्पलीमेंटेशन का नहीं है। मैं जब बोलता हूं तब मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं सदन को कन्वींस करूं कि महिला आरक्षण का विरोध है। तरीकों का विरोध नहीं है। इन 3 बिलों में इसका मकसद मैं स्पष्ट करना चाहता हूं।

12:29 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमित शाह थोड़ी देर में लोकसभा में जवाब देंगे

अमित शाह महिला आरक्षण बिल पर थोड़ी देर में लोकसभा में जवाब देंगे।

12:11 PM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की बैठक

संसद भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा की एक अहम बैठक हो रही है। इसमें महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

11:55 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चिराग बोले- राहुल अपने ही सांसदों के सामने हंसी का पात्र बने

संसद में राहुल गांधी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री और LJP सांसद चिराग पासवान ने कहा, आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम किया है। जब आप उदाहरण देते हैं और उन्हें PM से जोड़ते हैं तो आप अपनी सीमा पार कर जाते हैं। आप अपनी पार्टी के पहली बार सांसद बने सदस्यों के लिए किस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं? कहीं न कहीं, उन्होंने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया है।

11:40 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सांसद रवि किशन बोले- मेरा प्रचार पत्नी करती हैं, मैं उनके पैर छूता

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- मेरा प्रचार भी मेरी पत्नी करती हैं। मेरा एक डेढ़ लाख वोट पत्नी लाती हैं। मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं। क्यों न छुएं उसने मेरी गरीबी और स्ट्रगल में साथ दिया। हालांकि वो छूने नहीं देती मैं उनके सोते हुए पैर छू लेता हूं।

यहां लोग अपने गार्डन की कहानी सुनाकर चले गए। पीएम का अपमान कर गए। यह दुखद है। महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए। अगर ये पारित नहीं हुआ तो एक भी महिला वोट विपक्ष को नहीं मिलेगा।

11:34 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद बोले- जादूगर कोई असंसदीय शब्द नहीं है

राहुल गांधी की जादूगर वाली टिप्पणी पर DMK सांसद टीआर बालू ने कहा, जादूगर कोई असंसदीय शब्द नहीं है। यह बिल सदन में गिर जाएगा।

11:13 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद बोले- सरकार जादूगर को पीएम से क्यों जोड़ रही

राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, यह हैरानी की बात है कि जब भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोलते हैं, तो सरकार उन्हें टोकती है। अब वे उनके भाषणों को भी हटाना चाहते हैं। उन्होंने एक जादूगर की कहानी सुनाई थी। सरकार इसे प्रधानमंत्री से क्यों जोड़ रही है, जबकि राहुल गांधी ने तो बस एक जादूगर की कहानी सुनाई थी? वे हर बात को PM मोदी से क्यों जोड़ने लगते हैं?

10:53 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमित शाह आज शाम 6 बजे लोकसभा में जवाब देंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 6 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर हुई बहस का जवाब देंगे।

10:46 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट बोलीं- राहुल को सुनना सिरदर्द जैसा था

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनोट ने कहा, उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था। वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं। स्पीकर ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने स्पीकर से कहा- अरे सुनिए मजा आएगा। ये क्या बकवास है।

10:41 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पहेली के सवाल पर राहुल बोले- ऐसे नहीं बताउंगा

10:20 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बावजूद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे।

10:15 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- 16 नंबर में सारे राज छिपे, कोई जानता है तो मुझे बताए

मैं आप सभी को एक पहेली देना चाहता हूं। मुझे लगता है देश के लोग इसे सॉल्व कर सकेंगे।कल मैं पीएम को बोलते हुए सुन रहा था। वह टूटे हुए और थके से नजर आ रहे थे। तभी मैंने नोटिस किया कि कल तो 16 अप्रैल थी। वे जल्दबाजी में यह बिल लेकर आए हैं और हम भी जानते हैं। उनके भाषण के दौरान बीच में मैंने अपना फोन देखा जिसमें 16 तारीख थी। मैंने मन में कहा कि हे भगवान यही तो वो नंबर है 16। जिसमें पूरा आंसर छिपा है। अगर आप किसी को कुछ समझ आया तो प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बताएं। आप जल्द ही इस नंबर के रहस्य को जान जाएंगे।

10:04 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

निशिकांत दुबे बोले- सोनिया केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई।

09:49 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

स्पीकर ने राहुल के शब्दों को कार्यवाही से हटाया

रिजिजू बोले- राहुल के भाषण से हमें आपत्ति नहीं है। वह कहते हैं कि आपॅरेशन सिंदूर एक जादू था, उसका मजाक बना रहे हैं। उसको जादू कहते हैं। रक्षामंत्री ने कहा है हम भी कह रहे हैं भाषण नियम के तहत दीजिए। बार-बार पीएम का मजाक उड़ाना गलत। पीएम आपका और मेरा नहीं है। स्पीकर ने आपत्तिजनक शब्दों को हटाया। राहुल ने फिर बोलना शुरु किया। राहुल बोले- दरअसल भाजपा के अंदर कंफ्यूजन चल रहा है। स्पीकर ने राहुल से बैठने को कहा। इसके बाद फिर हंगामा शुरू हो गया।

09:47 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल की स्पीच पर राजनाथ बोले- ये देश का अपमान

राहुल के जादूगर शब्द पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आपत्ति जताई है। कहा-‘विपक्ष के नेता अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। पीएम के लिए ऐसा बोलेंगे। वे चुने हुए लीडर हैं।’ राजनाथ बोले- ‘इस देश के पीएम के संबंध में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। इस देश की जनता ने उन्हें पीएम बनाया है। राहुल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाए और राहुल माफी मांगे।’

09:45 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना जादूगर कहा

राहुल ने कहा, ‘मैं वापस गार्डन वाली कहानी सुनाता हूं। दादी ने कहा था कि सुनो राहुल मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखना सीखो। अंधेरा में ही असली ताकत है। यह बढ़िया पॉलिटिकल लेशन है। जो असली ताकत होती है वो छिप कर काम करती है अपने आप को दिखाती नहीं है। मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि सभी जानते हैं एक पार्टनरशिप हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है।’ इस पर एनडीए सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल ने कहा- मैं पीएम का नाम नहीं ले रहा हूं। मैंने पीएम का नाम नहीं लिया। सर यह पार्टनरशिप मजबूत है, लेकिन छिपी है। जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है। जबसे वे यहां आए तब से यह चल रहा है। भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।

09:24 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने सरकार से कहा- आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी

राहुल ने कहा-‘केंद्र ओबीसी वर्गो के भाई बहनों से अधिकार छीनना चाहती है। वे संविधान के ऊपर मनुवाद हावी करना चाहते हैं। शाह कहते हैं जातीय जनगणना शुरु हो गई है फिर कहते हैं मकानों की जाति नहीं होती। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ दूसरी बात- ‘आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा। हम ओबीसी का हक छीनने नहीं देंगे। आप उन्हें हिंदू बताते हो लेकिन उन्हें देश में उनका हक नहीं दिलाते। सच्चाई अच्छी नहीं लगती आपको।’

09:22 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- ये कानून निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’

‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’

09:17 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- यह महिला आरक्षण बिल नहीं

उन्होंने कहा कि तब उन्होंने कहां तुम सिर्फ दिमाग और सोच से डर रहे हो। फिर उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि सच अंधेरे में रहता है। तुमको उसके अंदर जाने से डर लगता है क्योंकि तुम सच नहीं जानना चाहते। बाद में जब मैं बड़ा हुआ तो अहसास हुआ कि वो क्या कहना चाहती थी। वो था सत्यम शिवम सुदंरम। जब तुम अंधेरे में जाओगे जो तुम्हें सच पता चलेगा। बाद में जब मैं बगीचे में जाता था तो वो मुझे सत्य अहिंसा की बातें बताती थीं। हालांकि कभी कभी सच कड़वा होता है लेकिन उसकी चिंता मत करो। उसी तरह आज सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा।

09:14 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने दादी की स्टोरी सुनाई

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं जब छोटा था हम बाहर गार्डन में जाने से डरते थे। एक दिन मेरी दादी मुझे हाथ पकड़कर रात मे बगीचे में लेकर आई। उन्होंने कहा अब तुम यहां से नहीं हिलोगे। फिर वो चली गई। मेरी हवा निकल गई। मुझे लगा आज तो मैं गया।” ‘वह चली गई मैं वहां दो तीन मिनट रहा, ऐसा लगा कि घंटो बीत गए। मेरे पैर कांपने लगे, तभी मेरी दादी मां आईं उन्होंने कहा तुम डर क्यों रहे हो।’

09:11 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल की स्पीच शुरू, कहा- मेरी और पीएम के साथ पत्नी वाला मामला नहीं

राहुल ने कहा- मुझे बोलना का मौका देने के लिए शुक्रिया। इस कमरे में मौजूद हम सभी लोग अपनी जिंदगी में महिलाओं से प्रभावित हुए हैं। हमने अपनी माताओं, बहनों और पत्नियों से काफी कुछ सीखा है। बेशक, प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला मामला नहीं है, इसलिए हमें वह फीडबैक नहीं मिलता लेकिन हमारे पास माएं और बहनें हैं।

राहुल जब बोलने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर ने उनसे पूछा कि हाथ में क्या हुआ। स्पीकर के सवाल पर विपक्ष के नेता ने कहा कि चोट लग गई है सर। अंगूठे में चोट लग गई है। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई।

08:59 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी ने लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक की

प्रियंका गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ मीटिंग की। केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

08:47 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद बोलीं- इस विधेयक में ही बहुत ज्यादा भ्रम है

DMK सांसद कनिमोझी ने कहा- मुझे लगता है कि इस विधेयक में ही बहुत ज्यादा भ्रम है और इसमें कोई स्पष्टता नहीं है। सदन में दिए गए कोरे आश्वासन किसी भी राज्य के लिए काफी नहीं हैं। मेरा मानना ​​है कि इस परिसीमन की वजह से दक्षिण भारतीय राज्य निश्चित रूप से प्रभावित होंगे।

08:28 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें, पक्ष में मतदान करें

PM मोदी ने शुक्रवार को X पर पोस्ट किया- अभी संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात 1 बजे तक भी यह बहस जारी रही।

फैलाई गई गलतफहमियों को दूर करने के लिए तार्किक जवाब दिए गए हैं। हर आशंका का समाधान किया गया है। जो जानकारी अधूरी थी, वह भी हर सदस्य को उपलब्ध करा दी गई है। किसी के मन में विरोध का जो भी मुद्दा हो सकता था, उसे भी सुलझा लिया गया है।

चार दशकों से, देश में महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर बहुत ज़्यादा राजनीति हुई है। अब वह समय आ गया है जब देश की आधी आबादी को निश्चित रूप से उसके अधिकार मिलने ही चाहिए।

आज़ादी के इतने दशकों बाद भी, यह सही नहीं है कि भारतीय महिलाओं का निर्णय लेने की प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व हो।

बस कुछ ही देर में, लोकसभा में मतदान होगा। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं… मैं अपील करता हूं…

कृपया, भली-भांति विचार करने के बाद और पूरी संवेदनशीलता के साथ, निर्णय लें और महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।

देश की नारी शक्ति की ओर से, मैं सभी सदस्यों से यह भी प्रार्थना करूंगा… कृपया ऐसा कुछ भी न करें जिससे नारी शक्ति की भावनाओं को ठेस पहुँचे।

देश की लाखों महिलाओं की नजरें हम सब पर, हमारे इरादों पर और हमारे निर्णयों पर टिकी हैं। कृपया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन का समर्थन करें।

07:55 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- हम बिल के खिलाफ वोट करेंगे

07:50 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अनुप्रिया पटेल बोलीं- विपक्ष को भी लाभ चाहिए, तो ले सकता है

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- चुनावी लाभ के लिए हमने यह सत्र बुलाया। कुछ राज्यों के चुनाव को 9 अप्रैल को खत्म हो गए हालांकि कुछ बाकी है। अगर इस काम से चुनावी लाभ मिलने वाला है। तो आप भी समर्थन देकर लाभ ले लीजिए।

07:31 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- महिला आरक्षण कानून इसलिए लागू ताकि संशोधन हो सके

सरकार महिला आरक्षण कानून में बदलाव (संशोधन) करने की तैयारी कर रही है। जो पुराना कानून है, वह अभी तक लागू नहीं हुआ था। अब सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, ताकि उस कानून को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। फिर उसका संशोधन हो पाए।

07:27 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

डिंपल यादव बोलीं- ये लोग सत्ता का मोह नहीं छोड़ पा रहे

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा- सत्ता से जो मोह हो गया है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते लेकिन ये गरीबों को, पिछड़ों को न्याय नहीं देंगे। तो ये खुद परिणाम भुगतेंगे। 2024 चुनाव में इन्हें सहयोगियों से मदद लेनी पड़ी। 2029 में तो सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

अचानक सरकार जल्दबाजी क्यों दिखा रही है। सपा का मानना है कि परिसीमन को ये हथियार बना रहे हैं। अगर आप चाहते हैं महिलाएं सशक्त बने। इसके लिए काम करना होगा। यूपी में स्कूल बंद किए जा रहे हैं। सुरक्षा-व्यवस्था भी खराब है। हाथरस कांड में भाजपा के विधायक का नाम आया।

07:02 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कल्याण बनर्जी बोले- कानून लाए नहीं, संशोधन शुरू कर दिया था

कल्याण बनर्जी ने कहा- केंद्र सरकार महिला आरक्षण में संशोधन से जुड़ा बिल लेकर आई है। लेकिन जब कानून लागू नहीं हुआ तो उसमें कैसा संशोधन। इसीलिए देर रात में इन्होंने 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया।

07:00 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कल्याण बनर्जी बोले- आप सिर्फ राम को पूजते, हम दुर्गा-काली के भक्त

कल्याण बनर्जी ने कहा- मोदी जो आप तो बस जय श्रीराम कहते हैं लेकिन हम तो दुर्गा, काली की पूजा करते हैं। हम बोलते हैं जय सिया राम लेकिन आप तो सिर्फ राम को याद करते हैं।

मै ओम बिरला की इज्जत करता हूं। वे बहुत अच्छे इंसान हैं। 2029 चुनाव में भाजपा तो सत्ता में नहीं आएगी। मै तो चाहता हूं कि स्पीकर की कुर्सी पर भी आरक्षण दे दीजिए। हम राजी हैं वो नहीं होंगे।

06:51 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

टीएमसी सांसद बोले- आरक्षण के लिए परिसीमन की नौटंकी मत करिए

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- आरक्षण चाहिए तो अभी लाइए। आप 50% आरक्षण ले आइए इसके लिए परिसीमन का जरूरत नहीं है। इसके लिए नौटंकी करने की जरूरत नहीं है। हम सब राजी हैं। मगर आपके अंदर हिम्मत नहीं है। दरअसल आप अपनी पार्टी में नहीं करना चाहते।

भाजपा में कुल 242 सांसद है महिला सिर्फ 41 हैं। राज्यसभा में 106 और महिला सिर्फ 18 सांसद है। आप तो पार्टी में ही उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं। आप शक्ति की बात करते हैं तो पहले उनकी पूजा तो करिए। अगर आपको महिला सशक्तिकरण की चिंता है तो 2027 में यूपी चुनाव में 50% महिला उम्मीदवार उतार दीजिए।

06:37 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ललन सिंह बोले- कांग्रेस की मंशा पूरे देश को पता है

ललन सिंह ने आगे कहा कि अरे हम सबको पता है कि किसी भी सामाजिक परिवर्तन को आप नहीं लागू होने देना चाहते। आपकी मंशा पूरे देश को पता है। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप यह बोलती है कि हम इसको कभी नहीं लागू होने देंगे। मुझे आश्चर्य हुआ, यह उनकी सोची समझी साजिश है। सामाजिक क्रांति लाने वाला का ये कभी समर्थन नहीं करते हैं।

06:34 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ललन सिंह बोले- महिलाओं के लिए न्याय जरूरी था

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- 50% महिलाओं की आबादी है। इनके प्रति अगर न्याय नहीं करेंगे तो सही नहीं होगा। इसे ध्यान में रखकर यह बिल लाया गया है। हम पंचायतों में सालों से शासन चला रहे हैं लेकिन राज्य में भागीदारी कितनी होगी। इसलिए ये आया है। आज जरूरत इस बात की है कानून बनाने में उनकी सहभागिकता जरूरी है। पीएम ने 2023 में जब उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए तो उन्होंने मंशा स्पष्ट की कि संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित की। 2029 में जो लोकसभा का चुनाव हो उसमें 33% महिलाएं सदन की सदस्य बने। आप कल्पना कीजिए वो दृश्य कैसा होगा।

06:29 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव बोले- भाजपा को समझना मुश्किल

महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, BJP को समझना मुश्किल है। जब लोगों से कहा गया था कि SIR आएगा तो वे NRC कर रहे थे। अब, महिला आरक्षण की आड़ में वे परिसीमन करके अपनी पसंद की लोकसभा बनाना चाहते हैं ताकि उन्हें हार का सामना न करना पड़े। हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। वे अपनी पसंद का निर्वाचन क्षेत्र क्यों बनाना चाहते हैं?

06:18 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

थरूर बोले- जनसंख्या वृद्धि रोकने में असफल राज्यों को इनाम दिया जा रहा है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- परिसीमन आसान नहीं जटिल मसला है। इसमें तीन बड़े पॉइंट्स हैं। पहला-छोटे-बड़े राज्यों में आपको बैलेंस बनाना है। दूसरा- ऐसे राज्य जिन्होंने आबादी रोकने में भारतीय नीति का पालन किया जबकि उत्तर के कुछ राज्यों ने ऐसा नहीं किया। अब ऐसा लग रहा है जो राज्य जनसंख्या वृद्धि रोकने में असफल रहे उन्हें इनाम दिया जा रहा है।

06:13 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद बोलीं- यह केंद्र सरकार की सोची-समझी राजनीति है

DMK सांसद कनिमोझी ने लोकसभा में कहा कि एक विशेष सत्र के कुछ ही दिनों के भीतर बिल पास करने की मांग करना सोची-समझी राजनीति है। हमारे संविधान के तहत राज्य अपने कानूनों के लिए केंद्र पर निर्भर नहीं हैं। यह सरकार राज्यों के अधिकारों को मान्यता नहीं देती है। यह बस यही सोचती है कि हम यहां दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के आदेशों के अनुसार उनकी सेवा करने के लिए हैं।

06:10 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट बोलीं- महिलाओं के विकास के साथ भारत भी आगे बढ़ेगा

महिला आरक्षण बिल पर BJP सांसद कंगना रनोट ने कहा- सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। उनमें जबरदस्त उत्साह है। अब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी और देश के भविष्य को संवारने में मदद करेंगी। महिलाओं के विकास के साथ, भारत भी आगे बढ़ेगा।

05:35 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

महिला आरक्षण अधिनियम 16 अप्रैल से लागू

05:31 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा की कार्यवाही शुरू

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।

05:28 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

JMM सांसद बोलीं- चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों बुलाया गया

महिला आरक्षण बिल पर JMM सांसद महुआ माझी ने कहा, यह विशेष सत्र क्यों बुलाया गया? यह तो पहले ही घोषित हो चुका है कि महिला आरक्षण बिल लागू किया जाएगा। बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव चल रहे हैं और कई नेता यहां नहीं आ पा रहे हैं।

05:21 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद बोले- हम इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं दे रहे हैं

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, हम इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं दे रहे हैं। उनकी (भाजपा) आदत है कि वे हर चीज को एक इवेंट बना देते हैं। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही पास हो चुका था। अगर आप सच में महिला आरक्षण लागू करना चाहते थे, तो आपने यह शर्त क्यों लगाई कि यह नई जनगणना पर आधारित होगा? अगर यह बात सही भी है, तो आगे बढ़िए और नई जनगणना के आधार पर इसे लागू कीजिए।

05:08 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा- हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं-बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।

05:03 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

RLD नेता बोले- महिलाओं को मौका मिल रहा तो कांग्रेस में घबराहट क्यों

RLD नेता मलूक नागर ने कहा, इस बिल के लिए परिसीमन जरूरी है। विपक्ष इस पर सवाल क्यों उठा रहा है? अगर महिलाओं को नेतृत्व का मौका मिल रहा है, तो वे (कांग्रेस) घबरा क्यों रहे हैं?

04:57 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद बोले- महिला आरक्षण में छिपा हुआ एजेंडा

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा- अगर हमने महिला आरक्षण बिल को राजनीतिक नजरिए से देखा होता, तो हम 2023 में इसे सर्वसम्मति से पास नहीं करते। अगर प्रधानमंत्री आरक्षण कानून के बारे में जो कहते हैं, उसमें उनकी नीयत साफ होती, तो उन्हें इसे 2024 में ही लागू कर देना चाहिए था लेकिन महिला आरक्षण कानून को दरकिनार करके परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का एक छिपा हुआ एजेंडा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

04:48 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक के सांसदों की संसद परिसर में बैठक

INDIA ब्लॉक के सांसदों की शुक्रवार सुबह 10 बजे संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में एक बैठक हो रही। इसमें सदन के पटल के लिए रणनीति बनाई जा सके।

04:26 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

16 अप्रैल: संसद के विशेष सत्र का पहला दिन; किसने क्या कहा

पीएम मोदी बोले- मैं क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं

यहां कुछ लोगों को लगता है, इसमें कहीं न कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। अगर साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा। फिर अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देंगे। ले लो जी क्रेडिट। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।

प्रियंका बोलीं- महिलाएं बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को पहचान लेती

प्रियंका गांधी ने कहा, पीएम के खोखले आश्वासनों के बावजूद संसद में राज्यों की मौजूदगी बदल जाएगी। जिस तरह असम में उन्होंने मनचाही सीटों को काटा, नई सीमाएं बनाएं उसी तरह यह देश में करेंगे।

मौजूदा सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। ये ओबीसी वर्ग का हक छीन रहे हैं, ताकि कुछ प्रदेशों की ताकत को कम किया जा सके। शाह जी हंस रहे हैं, पूरी प्लानिंग बना रखी है। चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते।

अखिलेश बोले- हम चाहते हैं कि पहले जनगणना हो

अखिलेश ने कहा- ये लोग पिछड़े वर्ग की 33 प्रतिशत महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते हैं। जब परिसीमन की बारी आई तो इन लोगों ने पूरी रणनीति बनाई, कि कैसे क्षेत्र बनाए जाएं कि इसका फायदा इन लोगों को ही मिले। इसलिए हम चहते हैं कि पहले जनगणना हो, जब आंकड़े आ जाएं तभी परिसीमन हो। इसलिए हमारी मांग है कि आधी आबादी में पिछड़ी और मुस्लिम महिलाओं को जोड़कर भी जनगणना हो।

कंगना रनोट बोलीं- कुछ अच्छा होता है, तो कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं

बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने लोकसभा में कहा कि जब भी कुछ अच्छा होने लगता है तो कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते है। एक तरफ प्रधानमंत्री जी की नीति है, तो दूसरे तरफ विपक्ष के लोग। मुलायम सिंह यादव जी ने कहा था कि अगर ये बिल आएगा तो सिर्फ शहरी महिलाएं ही सदन में आएगी। ये है विपक्ष की सोच।

04:25 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

परिसीमन में क्या होगा: सरकार कानून बनाकर तय करेगी

अभी तक सीटों का आधार 1971 की जनगणना थी, जो 2026 तक के लिए मान्य थी। परिसीमन कब होगा और किस जनगणना (जैसे 2011 या 2027) के आधार पर होगा, यह संविधान की जगह संसद एक साधारण कानून बनाकर तय कर सकेगी।

सरकार इसमें बदलाव कर रही है। इसके लिए जनसंख्या (आबादी) की परिभाषा को बदला जाएगा है। इससे संसद को यह तय करने का अधिकार मिलता है कि सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए किस डेटा को आधार बनाया जाए। इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात कही गई है।

संविधान में संशोधन कर सरकार परिसीमन आयोग बनाएगी। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या पूर्व जज होंगे। आयोग सभी निर्वाचन क्षेत्र (लोकसभा सीटें) दोबारा तय करेगा। आयोग का निर्णय अंतिम होगा। इसके फैसले को कोर्ट में चुनौती नहीं दे सकते।

04:24 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी… देखें लिस्ट

04:23 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

क्या सरकार लोकसभा में तीनों बिल पास करा पाएगी

संविधान संशोधन पारित कराने के लिए सरकार को बैक-चैनल बातचीत करनी होगी। भारतीय संविधान के ऑर्टिकल 368 के तहत, संविधान में संशोधन के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत जरूरी होता है। कुल सदस्यों का बहुमत (50% से अधिक) और उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत।

लोकसभा की वर्तमान संख्या 540 (कुल 543 में से) है। 3 सीटें खाली हैं। यदि सभी सांसद उपस्थित होकर मतदान करते हैं, तो कम से कम 360 सांसदों (दो तिहाई‌) को इसके पक्ष में वोट देना होगा।

वर्तमान में, भाजपा-नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के पास 292 सांसद हैं, जबकि INDIA (विपक्ष) के पास 233 सांसद हैं। 15 सांसद किसी गठबंधन के साथ नहीं हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *