मान्यताएं: 25 मई से 2 जून तक नौतपा:  सूर्य रहेगा रोहिणी नक्षत्र में, नौतपा में शिवलिंग के साथ बाल गोपाल को चढ़ाएं ठंडा जल; पानी, जूते-चप्पल और छाते का करें दान
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

मान्यताएं: 25 मई से 2 जून तक नौतपा: सूर्य रहेगा रोहिणी नक्षत्र में, नौतपा में शिवलिंग के साथ बाल गोपाल को चढ़ाएं ठंडा जल; पानी, जूते-चप्पल और छाते का करें दान

Spread the love




सोमवार, 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, ये 2 जून तक रहेगा। ज्योतिष के नजरिए से नौतपा का विशेष महत्व है, इस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहता है। इस समय में गर्मी काफी अधिक रहती है। मान्यता है कि नौतपा के नौ दिनों का मौसम आने वाले मानसून के बारे में संकेत देता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, सूर्य करीब-करीब 15 दिन रोहिणी नक्षत्र में रहता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब से शुरुआत के नौ दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र से निकलने के कुछ दिन बाद से वर्षा ऋतु की शुरुआत हो जाती है। ज्योतिष में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने के बाद सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है। ज्योतिष में नौतपा को मानसून का गर्भकाल कहा गया है। यदि इन 9 दिनों में अधिक गर्मी पड़ती है, तो आगे अच्छी बारिश होती है। इन दिनों में दिन लंबे और रातें छोटी हो जाती हैं। कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना रहती है। नौतपा में इन बातों का ध्यान रखें नौतपा में करें ये शुभ काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *