माल्या बोले- मैं चोर और भगोड़ा नहीं:  निष्पक्ष जांच हो तो देश लौटने को तैयार हूं; किंगफिशर एयरलाइंस की नाकामी पर माफी मांगी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

माल्या बोले- मैं चोर और भगोड़ा नहीं: निष्पक्ष जांच हो तो देश लौटने को तैयार हूं; किंगफिशर एयरलाइंस की नाकामी पर माफी मांगी

Spread the love


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
माल्या ने यह बयान बिजनेसमैन राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में दिया। जो कि शुक्रवार को रिलीज किया गया है। - Dainik Bhaskar

माल्या ने यह बयान बिजनेसमैन राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में दिया। जो कि शुक्रवार को रिलीज किया गया है।

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस की नाकामी पर पहली बार सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “मैं किंगफिशर एयरलाइंस की विफलता के लिए सभी से माफी मांगता हूं।”

माल्या ने यह बयान बिजनेसमैन राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में दिया। जो कि शुक्रवार को रिलीज किया गया है। ये पॉडकास्ट 4 घंटे लंबा है।

माल्या ने खुद को चोर कहे जाने पर कहा कि मुझे भगोड़ा कह रहे हैं, लेकिन मैं भागा नहीं। मैं तय कार्यक्रम के तहत विदेश गया और वापस नहीं आया, क्योंकि मेरे पास सही वजहें थीं। लेकिन मुझे ‘चोर’ क्यों कहा जा रहा है? चोरी कहां हुई?”

कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच 2016 में भारत से UK भाग गए थे। 5 जनवरी 2019 में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया।

माल्या RCB को जीत की बधाई देने पर ट्रोल हुए थे

माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उनकी पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी थी। उनकी बधाई वाली पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आए। एक ने लिखा, RCB जीत गई अब तो पैसे वापस कर दो।

यूजर्स ने तंज कसे

माल्या की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘घर आजा परदेसी’ जैसे तंज कसते हुए भारत लौटने को कहा।

19 दिसंबर 2024- माल्या ने ED से राहत की मांग की थी

माल्या ने एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED से राहत की मांग की थी। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि ED और बैंक उसके द्वारा लिए गए कर्ज से दोगुना वसूल चुके हैं।

माल्या ने कहा, कर्ज रिकवर करने वाले ट्रिब्यूनल ने किंगफिशर एयरलाइंस (KFA) का कर्ज 6203 करोड़ रुपए आंका है, इसमें 1200 करोड़ रुपए का ब्याज भी शामिल है, लेकिन बैंकों ने 14,130 करोड़ रुपए से ज्यादा रिकवर कर लिया है।

विजय माल्या ने X पर क्या-क्या लिखा…

  • वित्त मंत्री ने बताया कि ED के जरिए बैंक 6203 करोड़ रुपए के कर्ज की जगह मेरी संपत्ति बेचकर 14,131.6 करोड़ रुपए रिकवर कर लिया है और मैं अब भी एक आर्थिक अपराधी हूं।
  • जब तक ED और बैंक कानूनी रूप से यह साबित नहीं कर देते कि उन्होंने दोगुने से ज्यादा कर्ज कैसे वसूल लिया, तब तक मैं राहत पाने का हकदार हूं और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।
  • KFA पर लोन के गारंटर के रूप में मैंने जो कुछ भी कहा है, वह कानूनी रूप से वेरीफाई किया जा सकता है। फिर भी जजमेंट डेट से पहले और बाद में 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली की गई है।

विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर भागे

कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच 2016 में भारत से UK भाग गए थे 5 जनवरी 2019 में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया। माल्या पर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के केस चल रहे हैं। भारत सरकार उसे देश लाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *