मिड डे मील: बच्चों को फेंककर दी पनिहल सब्जी और जली रोटियां, प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज
होम

मिड डे मील: बच्चों को फेंककर दी पनिहल सब्जी और जली रोटियां, प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Spread the love


महमूदाबाद क्षेत्र के चर्चित गुणवत्ताहीन मिड डे मील प्रकरण में प्राथमिक विद्यालय छंगापुर की प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

 

महमूदाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय छंगापुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पनिहल सब्जी और रोटी फेंककर देते हुए दिखाया गया है। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच के बाद स्कूल की हेडमास्टर कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया और रसोइया अनीता को सेवा से बर्खास्त किया गया। 

ये भी पढ़ें – मायावती ने अपने भरोसेमंद सहयोगी उमा शंकर सिंह के किए अंतिम दर्शन, श्रद्धांजलि दी, तस्वीरें



ये भी पढ़ें – टल सकता है इंसान का बुढ़ापा : उम्र की रफ्तार थामने की दहलीज पर विज्ञान, अगले 10 साल बेहद अहम

बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा हेड मास्टर कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर में विद्यालय में बच्चों के भोजन के लिए आने वाली कन्वर्जन कास्ट में गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विनोद गिरी को सौंपी गई है।

प्रधान के बेटे ने बनाया था वीडियो : घटिया गुणवत्ता के मध्याह्न भोजन का वीडियो गांव के प्रशासक/पूर्व प्रधान दयाराम के बेटे मोनू ने बनाया था। मोनू ने बताया कि सोमवार को वह स्कूल गए थे। बच्चे खराब खाना खा रहे थे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका से इसको लेकर बात की। तभी रसोइया अनीता आ गईं और अभद्र भाषा में बात करने लगी। रसोइया के अभद्र व्यवहार का भी मोनू ने वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *