Lucknow News: कार में लगी आग, एक युवक जिंदा जला; पुलिस जांच में जुटी
होम

Lucknow News: कार में लगी आग, एक युवक जिंदा जला; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love


राजधानी लखनऊ में सीतापुर हाईवे पर सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में आग लग गई, जिसमें बैठा चालक जिंदा जल गया। कार में आग लगी या लगाई गई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास कुमार पांडेय के मुताबिक गाड़ी नम्बर के आधार पर कार मालिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 


एसीपी ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार आग की लपटों से घिरी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद कार का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो भीतर ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला। सीट पर सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। 


खुर्रमनगर के अलमाश के नाम पर रजिस्टर है कार

पुलिस ने कार नम्बर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया। छानबीन में सामने आया कि कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने फोन कर अलमाश से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। एसीपी का कहना है कि कार मालिक के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। कार में आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। 

 

जिस जगह घटना हुई पसरा रहता है सन्नाटा 

हाईवे पर जिस जगह घटना हुई है वहां काफी सन्नाटा रहता है। करीब दो सौ मीटर तक आसपास कुछ नहीं है। खास बात ये है कि कार भी हाईवे के किनारे खड़ी थी। यही वजह है कि इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जब कार खोला तो शव का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लटका था। यही नहीं कार के सभी शीशे क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चालक की किसी ने हत्या के बाद कार में आग लगा दी होगी। 

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

एसीपी ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थोड़ी दूरी पर एक धर्मकांटा भी है, जहां पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। राजगीरों ने आग लगने का वीडियो बनाया था। सूचना देने वाले व्यक्ति से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *