मुंहासे से लेकर सूजन कम करने तक… यहां पढ़ें चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान
मनोरंजन

मुंहासे से लेकर सूजन कम करने तक… यहां पढ़ें चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान

Spread the love



मुंहासे से लेकर सूजन कम करने तक… यहां पढ़ें चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान

गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। कई बार तेज धूप के कारण सनबर्न होने लगता है। वहीं, आज के समय कई जगहों पर चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है, जिससे चेहरा लाल हो जाता है। वहीं, इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए आप अपने चेहरे की आइस से मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन के पोर्स तो खुलेंगे ही, साथ ही मुंहासे और सूजन भी कम होंगे।

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

मुंहासे और पिंपल्स में राहत

चेहरे पर बर्फ लगाने से मुंहासे और पिंपल्स से राहत मिलती है। बर्फ की ठंडक से पिंपल्स में होने वाली जलन की समस्या काफी दूर होती है। बर्फ स्किन के तेल को भी संतुलित करता है, जिसके कारण चेहरे पर नए पिंपल्स नहीं होते हैं।

आंखों के नीचे सूजन को करता है कम

कई बार नींद की कमी से आंखों के नीचे सूजन हो जाता है, जिससे चेहरा फुला हुआ दिखता है। ऐसे में आप अपने चेहरे की मसाज बर्फ से कर सकते हैं। दरअसल, चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन काफी कम होती है। आप दिन में दो बार कुछ मिनटों के लिए बर्फ से चेहरे की सिकाई कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

पोर होते हैं टाइट

कई बार गर्मी में पोर्स में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिसके कारण चेहरे पर छोटे-छोटे कील-मुंहासे होने लगते हैं। ये दिखने में इतने गंदे होते हैं कि लुक को खराब भी कर देते हैं। ऐसे में बर्फ से चेहरे की मसाज करने से पोर्स टाइट होते हैं और इसमें जमी गंदगी आसानी से क्लीन भी हो जाती है।

सनबर्न से राहत

चिलचिलाती गर्मी में चेहरे की स्किन धूप से कई बार जल जाती है। ऐसे में बर्फ से चेहरे की मालिश करने से स्किन को ठंडक मिलती है और जलन की समस्या कम होती है।

चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान

चेहरे पर अगर बर्फ को सही तरह से मालिश नहीं किया जाए तो इससे त्वचा में जलन या रेडनेस की समस्या हो सकती है। वहीं, बहुत देर तक चेहरे पर बर्फ को रखने से झनझनाहट की स्थिति हो सकती है। कुछ लोगों को ठंड से एलर्जी होती है। ऐसे में इन लोगों को एलर्जी या रैश होने की संभावना बढ़ सकती है।

चेहरे पर कैसे करें बर्फ की मालिश

चेहरे को बर्फ से सही से मालिश करने के लिए आप इसके टुकड़े को एक कपड़े में लपेट लें। अब आप इसको चेहरे पर लगाएं। आप दिन में एक से दो बार इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। आगे पढ़िएः योग करने का बेस्ट टाइम क्या है? इस वक्त करने से मिलेंगे सबसे अधिक फायदे

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *