{“_id”:”6916bc6a0ad59fa19805a3f4″,”slug”:”moradabad-young-man-married-for-third-time-after-claiming-to-be-unmarried-now-rajabul-is-planning-fourth-2025-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुरादाबाद: अविवाहित बताकर युवक ने की तीसरी शादी, किराए के कमरे में रखा, अब चाैथी से चला रहा चक्कर रजाबुल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:52 AM IST
मझोला थानाक्षेत्र की कांशीराम नगर निवासी सईदा ने पति रजाबुल पर तीसरी शादी करने और विरोध पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सईदा का कहना है कि रजाबुल पहले दो महिलाओं से शादी कर चुका है और अब चौथी शादी की फिराक में है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : Freepik
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ तीसरी शादी करने और विरोध करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी सईदा दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मैनाठेर के तख्तपुर अल्लाह उर्फ नानपुर गांव निवासी रजाबुल के साथ हुई थी।
Trending Videos
शादी के बाद पति ने उसे करुला में किराये के मकान में रखा। वह अपनी ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति रजाबुल ने पहले किसी हिंदू लड़की से शादी की थी। उसे छोड़ने के बाद रजाबुल ने एक और युवती से शादी की। आरोपी के दो बेटे हैं। इसके बाद आरोपी ने उस युवती को भी छोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर सईदा से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब चौथी युवती से शादी करने की फिराक में है। दो नवंबर 2025 को आरोपी रजाबुल ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Spread the love Panchayat elections in UP: यूपी में अप्रैल-मई 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव क्या टल सकते हैं? इसकी वजह अभी तक पिछड़े वर्ग के आरक्षण संबंधी संस्तुति के लिए समर्पित आयोग का गठन न हो पाना माना जा रहा है। Source link
Spread the love सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आजम खां से मिलने रामपुर आएंगे। दोनों के बीच करीब एक घंटा बातचीत होगी। उधर, बरेली में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सपा प्रमुख के हेलीकॉप्टर को वहां उतरने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। Source link
Spread the love राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की है कि उपभोक्ताओं से हो रही 10 फीसदी ईंधन अधिभार की वसूली तत्काल बंद की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अनाधिकृत तौर पर वसूली की जा रही है। क्योंकि नियामक आयोग ने इसे नियमों के विपरीत करार दिया है। उन्होंने […]