{“_id”:”679dc7e36219f76b5b03ff80″,”slug”:”moradabad-municipal-corporation-now-shops-will-be-seized-for-encroachment-case-will-be-filed-2025-02-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुरादाबाद नगर निगम: अतिक्रमण करने पर अब सीज होगी दुकान, दर्ज किया जाएगा मुकदमा, शुरू हुआ विशेष चेकिंग अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुरादाबाद नगर निगम की टीम कार्रवाई करती हुई – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम और सख्ती करने जा रहा है। शनिवार से शुरू होने वाले विशेष अभियान के तहत पहली बार अतिक्रमण मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरी बार अतिक्रमण पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा।
Trending Videos
इसके बाद भी यदि अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदार या भवन को सामान सहित सीज कर दिया जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। पिछले दिनों स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की माैत हो गई थी। उनकी माैत का कारण भी फुटपाथ पर होने वाला अतिक्रमण ही था।
इसके बाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्टेशन रोड के साथ ही पूरे शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नगर निगम ने अब सार्वजनिक रूप से एलान कराया है कि एक फरवरी से विभिन्न सड़कों की फोटोग्राफी कराई जाएगी और उसी फोटोग्राफी की फुटेज से अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पटरी, सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट या नाले पर किसी भी तरह के अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि रोस्टर प्रणाली के तहत लगातार अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश के मुताबिक सड़क, नाले, रोड पटरी, फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।
Spread the love {“_id”:”6a9d758a2ddb6257e1032d19″,”slug”:”ayodhya-mahipal-singh-s-statement-recorded-regarding-the-theft-of-ram-mandir-offerings-2026-09-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव को महासचिव बनाने पर उठाए सवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 06 Sep 2026 07:53 PM IST राम मंदिर चढ़ावा चोरी में पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह से पुलिस […]