{“_id”:”679dc7fc7af28e3f1d0219d3″,”slug”:”pm-kisan-samman-nidhi-of-man-farmers-may-get-stuck-in-budaun-2025-02-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: इस जिले में 2.5 लाख किसानों की फंस सकती है सम्मान निधि, जानिए क्या है वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तारीख 31 जनवरी बीत गई, लेकिन बदायूं जिले में आधे से कम किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। आंकड़ों के मुताबिक तय समयसीमा में 4.50 लाख किसानों में से महज दो लाख किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। देर शाम तक तारीख बढ़ने के संबंध में कोई निर्देश शासन से नहीं आए। ऐसे में लगभग 2.5 लाख किसानों की किसान सम्मान निधि फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया है कि घबराए नहीं, फार्मर रजिस्ट्री अभी जारी रहेगी।
Trending Videos
जिले में 4.50 लाख किसान हैं, जिन्हें किसान सम्मान निधि दी जा रही है। इस बार सरकार ने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। 25 नवंबर को पोर्टल पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया। इसके लिए तहसील व ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए गए।
लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था। लक्ष्य पूरा न होने पर इसे एक माह और बढ़ा कर 31 जनवरी तक कर दिया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 31 जनवरी तक महज दो लाख किसान ही फार्मर रजिस्ट्री करा सके।
जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी एक से ज्यादा जगह खेती है। सभी का डाटा एक ही जगह सेव होना है। वह इकट्ठा नहीं हो सका है। पोर्टल तभी लेगा जब सबका डाटा एक जगह इकट्ठा हो जाएगा। इसी कारण कुछ जगह समस्या आ रही है।
Spread the love उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उनके ऊपर गलतबयानी का आरोप लगाया है। नन्दी ने कहा कि ये प्रमाणित तथ्य है कि 12 जुलाई 2010 को उनके ऊपर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की […]
Spread the love दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने 14 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी। इसके अलावा दो ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया गया है। यात्री इन विशेष ट्रेनों में गुरुवार से आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे […]
Spread the love कांठ थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को मिली लाश मानसिक रूप से कमजोर किशोरी की निकली। दुष्कर्म के बाद हत्या करने के बाद उसकी लाश उत्तराखंड से लाकर यहां फेंका गया था। Source link