![]()
डिमेंशिया से प्रभावित लोग धीरे-धीरे सोचने-समझने और याद रखने की क्षमता खोने लगते हैं, जिससे रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन दिमाग को सक्रिय रखने वाले खेल और गतिविधियां मदद कर सकती हैं। मेमोरी गेम्स, पजल्स और अन्य दिमागी खेल दिमाग को चुनौती देते हैं, सोचने-समझने की क्षमता बनाए रखते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। गेम्स से वर्किंग मेमोरी में सुधार
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस, अमेरिका की रिसर्च में पाया गया कि 16 हफ्तों तक फिजिकल और दिमागी गेम्स खेलने से वर्किंग मेमोरी और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ। बोर्ड गेम्स याददाश्त बढ़ाते हैं, वीडियो गेम्स तर्कशक्ति सुधारते हैं, जबकि वर्चुअल रियलिटी गेम्स दिमाग और शरीर दोनों सक्रिय रखते हैं। ये गेम्स होते हैं फायदेमंद शब्द पहेलियां: क्रॉसवर्ड, एनाग्राम, वर्ड सर्च याददाश्त बनाए रखने में मददगार। जिग्सॉ पजल्स: सोचने की क्षमता सुधारते हैं और उम्र बढ़ने के असर को धीमा करते हैं। वीडियो गेम्स: कैंडी क्रश सागा, Wii Sports और मोबाइल वर्ड/कार्ड गेम्स फायदेमंद बोर्ड गेम्स: मोनोपॉली और चेस। बुजुर्गों में भूलने की आदत को कम करते हैं।
Source link








