सुनीता की मौत हो गई…यह सुनते ही एसडीएस अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वहां पर गम, दहशत और आक्रोश फूट पड़ा। अपनी मां को खो चुका बेटा मनदीप बोला कि मां मर गई, बहन को दबंग उठाकर ले गए और अब हमें भी मार देंगे। लोग आक्रोशित थे, तभी वहां मौजूद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा- हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे, यह मेरी जिम्मेदारी है।
Trending Videos
2 of 5
सुनीता की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
भाई ने गुहार लगाई की बहन को वापस दिला दो, दबंगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए और एनकाउंटर की सजा दी जाए। मनदीप की बात सुनकर परिवार की महिलाएं रोने लगीं। आक्रोश देखते हुए अस्पताल को छावनी में पुलिस ने तब्दील कर लिया।
3 of 5
महिला की हत्या।
– फोटो : अमर उजाला
एसडीएस अस्पताल का गलियारा उस समय गम और दहशत भरी आवाजों से थर्रा उठा, जब उपचार के दौरान घायल सुनीता की मौत की खबर आई। पत्नी के शव के पास खड़ा पति सतेंद्र व बेटा मनदीप इस कदर टूट गए कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दोनों फूट-फूटकर रो रहे थे और उनकी सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।
4 of 5
गांव में तैनात पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
रोते-बिलखते बेटा मनदीप ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपना दर्द बयां किया। उसने कहा, मेरी मां इस दुनिया से चली गई, मेरी बहन को वे जबरन उठा ले गए। अब हमें भी अपनी जान का डर है। वे लोग हमें भी मार देंगे। मेरी बहन को वापस दिला दो साहब, उन दरिंदों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए, उन्हें एनकाउंटर की सजा मिलनी चाहिए। इन बातों को सुनकर वहां मौजूद परिवार की अन्य महिलाएं भी दहाड़ें मारकर रोने लगीं।
5 of 5
सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते एसएसपी डा. विपिन ताडा।
– फोटो : अमर उजाला
हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे, यह मेरी जिम्मेदारी : एसपी देहात
जब पति सतेंद्र और बेटा मनदीप अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के सामने बेसुध होने लगे तो एसपी देहात अभिजीत सिंह और एसडीएम सरधना उदित कुमार सेंगर ने उन्हें संभाला। एसपी ने बेहद भावुक होते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और कहा, सुरक्षा का जिम्मा मेरा है, हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे। आप खुद को अकेला मत समझिए, परिवार की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है।” उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ ऐसी मिसाल कायम करेगी जिसे वे ताउम्र याद रखेंगे। एसपी देहात ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा और कानून के दायरे में रहकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये है मामला…
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बृहस्पितवार सुबह आठ बजे पारस सोम और उसके साथियों ने अनुसूचित जाति की युवती रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी 45 वर्षीय मां सुनीता की हत्या कर दी।
Spread the love IAS officers transferred: योगी सरकार द्वारा बुधवार देर रात आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। प्रतीक्षारत चल रहे प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं इस […]
Spread the love {“_id”:”69c09ac2ee08b557010aa8f2″,”slug”:”up-yogi-cabinet-meeting-today-these-23-proposals-including-private-business-parks-may-get-approval-know-t-2026-03-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए डिटेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Yogi cabinet meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी। इस बैठक में 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। योगी कैबिनेट की बैठक आज। – फोटो : […]