- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Pakistan War | IAF Operation Sindoor Airstrike
30 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई की रही। भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर 24 मिसाइल दागीं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है।
सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- केंद्र सरकार ने सुबह 11 बजे संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जाएगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है।
- रूस ने विक्ट्री डे परेड के मद्देनजर आज से 10 मई तक तीन दिन (72 घंटे) के सीजफायर का ऐलान किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई है।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए; जैश-लश्कर के ठिकानों पर 24 मिसाइल दागीं

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के यह वीडियो भारतीय सेना ने जारी किए हैं।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत मंगलवार रात 1:05 बजे पर पाकिस्तान और PoK में एयरस्ट्राइक की, जिसमें जैश-ए-मोहम्म्द और लश्कर-ए-तैयबा के 9 टारगेट तबाह कर दिए। ऑपरेशन 25 मिनट तक चला। आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।
भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 24 मिसाइलें दागीं। 1971 युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब तीनों सेनाओं ने एक साथ पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ करते हुए कहा- पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। ये तो होना ही था।

भारत-पाक तनाव से जुड़े अहम अपडेट्स…
- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में 15 भारतीयों की मौत हुई है।
- जम्मू के पुंछ में हुई इसी फायरिंग में लांस नायक दिनेश (32) शहीद हो गए। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘यह बहुत भयावह है। मेरे दोनों देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं, मैं चाहता हूं कि दोनों देश रुकें। अगर मैं कोई भी मदद कर सकता हूं तो मैं हमेशा मौजूद रहूंगा।’

2. पाकिस्तानी PM बोले- बदला लेंगे, संसद में दावा- भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए, इनमें 3 राफेल

पाकिस्तानी संसद में PM शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके 5 विमान गिरा दिए।
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का कहना है कि वह भारत से एयरस्ट्राइक का बदला लेंगे। शहबाज ने कहा, ‘पाकिस्तान जगह और समय चुनकर हमला करेगा। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। भारत के एक्शन में पाकिस्तान को फतह हासिल हुई है। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इनमें 3 राफेल हैं।’
भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के 3 अहम अपडेट्स…
- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है, लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।
- पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर ले. जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘आर्मी को भारतीय हमले का जवाब देने के लिए अपनी पसंद का समय और तरीका चुनने की छूट दी गई है।’
- चीन और तुर्किये ने एयर स्ट्राइक के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया है। वहीं इजराइल और फ्रांस ने भारत का साथ दिया है।
3. 18 भारतीय एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन बंद; एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने 15 शहरों में उड़ानें रद्द कीं पाकिस्तान में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद सीमा से जुड़े 7 राज्यों के 18 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं। करीब 200 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं।
5 अन्य बड़े अपडेट्स…
- एअर इंडिया ने 9 शहरों की उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं।
- इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कीं।
- स्पाइसजेट ने 6 शहरों की सभी उड़ानें 7 मई तक रद्द कीं।
- पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
- पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर बंद कर दिया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे।
4. देश के 244 शहरों में ब्लैकआउट, मॉक ड्रिल में हमले से बचने के तरीके सिखाए

देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट में ब्लैकआउट एक्सरसाइज हुई। इसमें आम लोगों, कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को इमरजेंसी में बचाव के तरीके समझाए गए। गृह मंत्रालय ने 5 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल के आदेश जारी किए थे।

देश के अलग-अलग शहरों में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की तस्वीरें।
5. जैश चीफ मसूद अजहर बोला- मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता, ऑपरेशन सिंदूर में 10 रिश्तेदार मारे गए

पाकिस्तान में रह रहे मसूद अजहर को 2019 में ग्लोबल टेरेरेटिस्ट घोषित किया जा चुका है।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि बहावलपुर में हुई स्ट्राइक में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। अजहर ने कहा कि मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता। मरने वालों में उसकी बड़ी बहन और उसका पति, अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, मसूद की एक भतीजी और उसके 5 बच्चे शामिल हैं। भारत ने बहावलपुर में जैश के कैंप मरकज सुबहान अल्लाह को हवाई हमले में तबाह किया है।
पठानकोट-पुलवामा हमले का भी मास्टरमाइंड है अजहर: संसद हमले के अलावा मसूद 2016 में हुए पठानकोट और पुलवामा हमले का भी मास्टरमाइंड है। मसूद ने भारत पर हमलों के लिए जैश-ए-मोहम्मद के कैडर का इस्तेमाल किया था। उसने 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि और 2019 में पुलवामा में CRPF के जवानों पर भी हमला करवाया था। मसूद 2016 में उरी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय कॉन्सुलेट पर अटैक का भी जिम्मेदार है। पढ़ें पूरी खबर…
6. रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी से हटाए जाने की अटकलें थीं

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी। टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित वनडे खेलना जारी रखेंगे। बुधवार शाम को रिपोर्ट्स आई थीं कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तानी से हटाया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
रोहित ने 12 टेस्ट शतक लगाए: रोहित ने भारत के लिए 2013 में टेस्ट डेब्यू किया। वे 2021 के दौरान प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की कर सके और 2022 में उन्हें कप्तानी भी मिल गई। भारत के लिए 67 टेस्ट में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, लेकिन घर से बाहर उनका औसत गिरकर 31.01 पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: मोदी बोले- 2040 तक भारतीय एस्ट्रोनॉट चांद पर जाएगा: चंद्रयान 2 कामयाब मिशन रहा, जल्द भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में होगा (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: चेन्नई ने बिगाड़ा कोलकाता का खेल, 2 विकेट से हराया: ब्रेविस ने 52 रन, शिवम दुबे ने 45 रन बनाए; नूर अहमद को 4 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: ऑपरेशन सिंदूर: कंगना बोलीं- आंतकवाद पर जीरो टॉलरेंस: रजनीकांत ने लिखा- पूरा भारत आपके साथ है नरेंद्र मोदी, पवन कल्याण, अनुपम खेर समेत सेलेब्स ने की वाहवाही (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: छत्तीसगढ़ के गृह मंंत्री बोले- संकल्प नाम का कोई भी ऑपरेशन नहीं चल रहा: बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर को गलत बताया (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू: वेटिकन में सिस्टीन चैपल के अंदर दाखिल हुए कार्डिनल्स; नया पोप चुने जाने तक यहीं बंद रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ की गोल्ड लूट: गन पॉइंट पर बदमाशों ने खुलवाए लॉकर; 15 लाख कैश भी ले गए, फायरिंग भी की (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
बिल्ली को बारिश के नाले से बचाया

फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि ऐसे काम से हमारी टीमवर्क का पता चलता है।
अमेरिका के कोलोराडो में एक छोटी बिल्ली बारिश के नाले (स्टॉर्म ड्रेन) में फंस गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनिमल कंट्रोल की टीम ने मिलकर बिल्ली को रेस्क्यू किया। टीम लोहे की जाली हटाकर नाले के अंदर गई गई और बिल्ली को बाहर निकाला। बिल्ली भीग गई थी, लेकिन उसकी हालत अब ठीक है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- कश्मीर के पंपोर में गिरा फाइटर जेट पाकिस्तान का: पूर्व IAF अफसर बोले- JF-17 हो सकता है; रामबन, अखनूर, बठिंडा में भी जेट क्रैश
- ऑपरेशन सिंदूर की इनसाइड स्टोरी, RAW ने 21 टारगेट बताए: 3 को प्लानिंग, 5 मई को मंजूरी, ऑपरेशन में शामिल अफसर 4 दिन साउथ ब्लॉक में बंद
- कौन हैं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका: पाकिस्तानी आतंक के ठिकानों की तबाही के सबूत दिए, जानिए दोनों अफसरों की खासियत
- ऑपरेशन सिंदूर का मतलब क्या: आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ली, सेना ने अपने इंतकाम का नाम यही क्यों रखा; पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- स्पॉटलाइट- पाकिस्तानी लोग सेना के साथ नहीं, वीडियो वायरल: ऑपरेशन सिंदूर से पहले इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में क्या हुआ, देखिए
- ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा पाकिस्तान: भारत ने आतंकी ठिकाने तबाह किए, पाकिस्तानी जवाब देंगे वहां टेरर लॉन्च पैड क्यों
- ऑपरेशन सिंदूर- राफेल के साथ SCALP मिसाइल ने दिखाया दम: बंकर भी नहीं बचे; जमीन के अंदर छिपे आतंकी ठिकानों को भी धूल चटाती है SCALP
🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष और मिथुन राशि वालों को अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…








