मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  मणिपुर सीएम का इस्तीफा; किन्नर जगद्गुरु हिमांगी पर हमला, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के खिलाफ थीं; महाकुंभ में 25KM लंबा जाम
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मणिपुर सीएम का इस्तीफा; किन्नर जगद्गुरु हिमांगी पर हमला, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के खिलाफ थीं; महाकुंभ में 25KM लंबा जाम

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mahakumbh Traffic | Delhi BJP CM Face CG Encounter

3 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमले से जुड़ी रही। वे एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के खिलाफ थीं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इसमें दीपिका पादुकोण, मैरीकॉम, विक्रांत मैसी जैसी 12 और हस्तियां बच्चों को गाइडेंस देंगी।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज महाकुंभ जाएंगी, यहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी।
  3. बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 शो की शुरुआत होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैसला

एन बीरेन सिंह के साथ मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला से मिलने भाजपा नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेटर संबित पात्रा और मंत्रिमंडल के सदस्य भी पहुंचे।

एन बीरेन सिंह के साथ मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला से मिलने भाजपा नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेटर संबित पात्रा और मंत्रिमंडल के सदस्य भी पहुंचे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। इस्तीफे से पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, गवर्नर ने अभी बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा।

राज्य में मई 2023 से हिंसा जारी: बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। दिसंबर 2024 में बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी। राज्य में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप

हमलावरों का CCTV फुटेज और घायल हिमांगी सखी को स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाते लोग।

हमलावरों का CCTV फुटेज और घायल हिमांगी सखी को स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाते लोग।

महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। वह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया।

हिमांगी सखी ने कहा की लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। मेरे साथ मारपीट की। जाते-जाते लक्ष्मीनारायण और उनके साथियों ने मुझे गालियां और धमकी दी। कहा कि अगर लक्ष्मी नारायण के खिलाफ बयानबाजी करोगी तो जान से मार देंगे। हालांकि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है।

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने से नाराज थीं: किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी लगातार एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। ममता के विरोध में उन्होंने कहा था-

QuoteImage

किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।

QuoteImage

दरअसल, 24 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनीं। उन्हें यामाई ममता नंद गिरि नाम दिया गया। कई संत इस बात से नाराज हैं। उनका कहना है कि कुंभ का मजाक बनाया जा रहा है। ममता का नाम बहुत बड़ा है। कुछ लोग उनके नाम पर व्यापार कर रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. महाकुंभ में 25KM लंबा जाम, लोग 10-12 घंटे फंसे रहे; MP जा रही श्रद्धालुओं की बस पलटी

वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 25 किमी तक लंबा जाम रहा।

वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 25 किमी तक लंबा जाम रहा।

महाकुंभ में रविवार की छुट्‌टी के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 25 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करना पड़ा। लखनऊ लौट रहे एक श्रद्धालु आकाश द्विवेदी ने बताया कि उनकी गाड़ी संगम के रास्ते में 3 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही।

MP जा रही बस पलटी, 12 घायल: महाकुंभ से मध्यप्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इसमें 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इसके अलावा रविवार की सुबह मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लग गई। इसमें एक कल्पवासी टेंट जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद; इस साल 81 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में घायल हुए 2 जवानों को रायपुर लाया गया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में घायल हुए 2 जवानों को रायपुर लाया गया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एनकाउंटर में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

जनवरी 2025 से अब तक 81 नक्सली ढेर: छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 217 नक्सलियों को ढेर किया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. दिल्ली में भाजपा विधायकों की बैठक; मोदी के अमेरिका दौरे के बाद शपथ समारोह संभव

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा विधायकों की बैठक हुई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा विधायकों की बैठक हुई।

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी है। आतिशी ने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना अब हमारी जिम्मेदारी है। केजरीवाल के घर AAP नेताओं ने मीटिंग की। उन्होंने नए विधायकों से कहा कि वे जनता के लिए काम करें।

दिल्ली के BJP विधायकों की बैठक: दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। हालांकि पार्टी ने अभी तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित की सेंचुरी ने एकतरफा बनाया रनचेज, शुभमन की फिफ्टी

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबाती स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने 32वां वनडे शतक लगाया, उन्होंने 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड से जो रूट ने 69 और बेन डकेट ने 65 रन बनाए। जैमी ओवर्टन को 2 विकेट मिले। तीसरा वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

मैच के हाईलाइट्स: 305 रन के टारगेट के सामने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने तेजी से बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में महज 30 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। शुभमन के साथ 136 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। फिर सेंचुरी लगाकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाकर 119 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. श्रद्धा वालकर के पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए

तीन साल पुराने श्रद्धा वालकर हत्याकांड का फैसला अभी तक नहीं आया, लेकिन श्रद्धा के पिता विकास वालकर का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। विकास अपनी बेटी का केस लड़ रहे थे। उन्हें बेटी की अस्थियों का इंतजार था, ताकि उसका अंतिम संस्कार कर सकें। लेकिन श्रद्धा की हड्डियां केस प्रॉपर्टी (सबूत के तौर पर रखी गईं) बन चुकी थी।

18 मई 2022 की रात श्रद्धा वालकर का लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने मर्डर कर दिया था। 2 दिन तक आफताब इंटरनेट पर डेडबॉडी ठिकाने लगाने के तरीके सर्च करता रहा। 19 मई को घर से निकला 300 लीटर का बड़ा फ्रिज और आरी लेकर लौटा। श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए। फिर बैग में भरकर उन्हें छतरपुर के जंगलों में फेंक दिया था। फिलहाल आफताब जेल में है और केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में हो रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बॉलीवुड: सलमान बोले- मेरी फ्लाइट क्रैश होने से बची थी: IIFA से लौटते वक्त 45 मिनट टर्बुलेंस में फंसी रही; घटना के वक्त सोहेल सोते रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पॉलिटिक्स: जीत के बाद आतिशी का डांस VIDEO: रिजल्ट के बाद कहा था- जश्न मनाने का समय नहीं; मालीवाल ने पूछा- ये कैसी बेशर्मी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: पुलिस टॉर्चर से परेशान होकर जम्मू-कश्मीर के युवक का सुसाइड: महबूबा की बेटी परिवार से मिलीं, बोलीं- भगोड़ों की तरह जाना पड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: 2025 की जनवरी इतिहास में तीसरी सबसे गर्म: 20 दिन बाद गर्मी शुरू होगी; बसंत महीना छोटा हुआ, पहाड़ों में बर्फबारी 80% तक कम (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: पूर्व पाक PM इमरान की आर्मी चीफ को चिट्ठी: राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना की; कहा- संविधान के दायरे में लौटे सेना (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: अमेरिका में रोज पकड़े जा रहे 1200 अवैध अप्रवासी: डिटेंशन सेंटर फुल, अब जेलों में रखा जा रहा;10 लाख अवैध अप्रवासियों को पकड़ने का प्लान (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

5 लाख मिले तो आपस में लड़े चोर, वारदात CCTV में कैद

पैसे लेने के लिए आपस में लड़ते चोर।

पैसे लेने के लिए आपस में लड़ते चोर।

राजस्थान के अजमेर में एक बेकरी में चोरी के दौरान 5 लाख रुपए मिलने पर दो चोर आपस में लड़ गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान में घुसते ही एक चोर ने गल्ले में रखे 5 लाख रुपए निकाल लिए। दूसरा चोर नोटों की गड्डियां लेने के लिए लड़ने लगा। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

मेष राशि वालों के रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा।​​​​ जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *