मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  राजा मर्डर केस- पत्नी सोनम गिरफ्तार; ठाणे में ट्रेन से गिरकर 4 की मौत; अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को पटका, हथकड़ी में इंडिया भेजा
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजा मर्डर केस- पत्नी सोनम गिरफ्तार; ठाणे में ट्रेन से गिरकर 4 की मौत; अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को पटका, हथकड़ी में इंडिया भेजा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Raja Sonam Raghuvanshi | Manipur Violence

4 दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर इंदौर के राजा मर्डर केस की रही, इस मामले में उनकी पत्नी सोनम समेत 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। एक खबर महाराष्ट्र के ठाणे में हुए रेल हादसे की रही।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. बेंगलुरु भगदड़ केस की कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले ने अपनी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाया है।
  2. महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और NCP (SP) अपना स्थापना दिवस मनाएंगी, दोनों पार्टियां अलग-अलग इवेंट करेंगी।
  3. PM मोदी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए विदेश गए 7 डेलिगेशन के सांसदों से मुलाकात करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. मेघालय पुलिस बोली- सोनम ने पति राजा की हत्या कराई; पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड मिली

राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए थे। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला था।

राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए थे। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला था।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम और 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 21 साल का राज कुशवाहा मुख्य आरोपी माना जा रहा है। मेघालय की DGP आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने सुपारी देकर मर्डर कराया था। सोनम रविवार देर रात यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पहुंची थी। ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सोनम के परिवार ने बेटी को बेगुनाह बताया है।

सभी आरोपी शिलॉन्ग जाएंगे: मेघालय पुलिस ने यूपी की गाजीपुर कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी। कोर्ट ने सोनम को मेघालय पुलिस को 3 दिन की रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस सोनम को लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गई। इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

2. ठाणे में लोकल ट्रेनों से 10 यात्री गिरे, 4 की मौत; 2 ट्रेनें नजदीक से गुजरीं, गेट पर लटक रहे यात्री बैग टकराने से गिर गए

मुंब्रा स्टेशन का ट्रैक, जिस पर यात्रियों के शव नजर आ रहे हैं।

मुंब्रा स्टेशन का ट्रैक, जिस पर यात्रियों के शव नजर आ रहे हैं।

मुंबई के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती लोकल ट्रेनों से 10 यात्री नीचे गिर गए। इनमें से 4 की मौत हो गई, 13 लोग घायल हो गए। मरने वालों में GRP कॉन्स्टेबल भी शामिल है। ये सभी ट्रेन के गेट पर खड़े थे। हादसा मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

हादसे की वजह: रेलवे के स्पोक्सपर्सन ने बताया, ‘कसारा से आ रही लोकल ट्रेन और CSMT की तरफ जा रही एक दूसरी ट्रेन के गेट पर खड़े यात्रियों के बैग टकरा गए। संभवतः ये यात्री ट्रेनों के फुटबोर्ड से लटके हुए थे।’ महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि मामले की जांच के लिए रेलवे ने हाईलेवल कमेटी बनाई है। पढ़ें पूरी खबर…

3. मणिपुर हिंसा- नेशनल हाईवे बंद, दवाएं भी नहीं मिल रहीं; चुराचांदपुर-इंफाल में चीजों के दाम बढ़े

मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में जरूरी सामानों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में जरूरी सामानों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

मणिपुर के 5 जिलों में हिंसा की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया है। ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने से महंगाई बढ़ गई है। राजधानी इंफाल और चुराचांदपुर में खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में दवाइयां तक नहीं मिल रही हैं। इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट 12 जून तक बंद रहेगा।

हिंसा में 300 से ज्यादा मौतें: 3 मई 2023 को कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है। इस दौरान 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हैं। 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं। राज्य में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। पढ़ें पूरी खबर…

4. देश में कोरोना के 6491 एक्टिव केस, अब तक 65 मौत; कोरोना के 358 नए मरीज मिले

जम्मू के एक स्कूल में मास्क पहनकर मॉर्निंग प्रेयर करते बच्चे। कर्नाटक में रायचूर के रिम्स हॉस्पिटल में कोविड वार्ड बनाया गया है।

जम्मू के एक स्कूल में मास्क पहनकर मॉर्निंग प्रेयर करते बच्चे। कर्नाटक में रायचूर के रिम्स हॉस्पिटल में कोविड वार्ड बनाया गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बीते दिन 358 नए केस सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1957 केस हैं। इसके बाद गुजरात (980), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (728) हैं। जनवरी 2025 से अबतक 11 राज्यों में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हुई हैं। 58 मौतें बीते 10 दिन में हुई हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

5. अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को जमीन पर पटका; हथकड़ी लगाकर भारत डिपोर्ट किया

अमेरिकी अधिकारियों की कैद में भारतीय छात्र।

अमेरिकी अधिकारियों की कैद में भारतीय छात्र।

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय छात्र को न्यूअर्क एयरपोर्ट पर अपराधियों की तरह जमीन पटका गया और फिर हथकड़ी लगाकर भारत डिपोर्ट किया गया। इस दौरान वह कहता रहा मैं पागल नहीं हूं, मुझे जबरदस्ती पागल साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन कुनाल जैन ने इसका वीडियो शेयर किया है। भारतीय छात्र को किस वजह से डिपोर्ट किया गया, इसकी जानकारी नहीं है।

अमेरिका में 29% स्टूडेंट्स भारतीय: यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है, जब अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर सख्ती बढ़ा रही है और बिना नोटिस के वीजा रद्द कर रही है। अमेरिकी सरकार ने 2 हफ्ते पहले विदेशी छात्रों के लिए नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। अमेरिका में 11.6 लाख विदेशी स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इनमें से 3.31 लाख यानी 29% भारतीय हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6. तीसरी बार टला एक्सिओम-4 मिशन, अब 11 जून को लॉन्चिंग, ISS जाने से पहले शुभांशु शुक्ला ने फाइनल रिहर्सल की

मिशन के लिए जाने से पहले चारों एस्ट्रोनॉट्स ने नासा में 8 महीने की ट्रेनिंग पूरी की।

मिशन के लिए जाने से पहले चारों एस्ट्रोनॉट्स ने नासा में 8 महीने की ट्रेनिंग पूरी की।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होने वाला एक्सिओम-4 मिशन खराब मौसम के कारण टाल दिया गया है। अब यह 11 जून की शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। पहले यह 8 जून को लॉन्च होना था। यह तीसरा मौका है, जब लॉन्चिंग टाली गई है। ISS जाने से पहले शुभांशु शुक्ला ने रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान असेंबली बिल्डिंग से रॉकेट तक जाने, उसमें बैठने के प्रोसेस को फॉलो किया।

4 देशों के एस्ट्रोनॉट 14 दिन ISS पर रहेंगे: एक्सिओम मिशन 4 के तहत भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी एस्ट्रोनॉट्स 14 दिन के लिए स्पेस स्टेशन जाएंगे। शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर…

7. अमेरिका हिंसा- लॉस एंजिलिस में आगजनी-तोड़फोड़, 2 मौतें; ट्रम्प बोले- शहर पर अप्रवासियों का कब्जा

उपद्रवियों ने सैकड़ों गाड़ियों को जला दिया। इनमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं।

उपद्रवियों ने सैकड़ों गाड़ियों को जला दिया। इनमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं।

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ 3 दिन से हिंसक प्रदर्शन जारी है। हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मास्क पहनकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को अरेस्ट करने का आदेश दिया है। प्रदर्शनकारी सुरक्षा कैमरों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

सरकार ने 6-7 जून को अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए अभियान चलाया था, जिसके बाद हिंसा भड़की। हालात काबू करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स तैनात किए गए हैं। ट्रम्प ने कहा कि शहर पर अवैध प्रवासियों का कब्जा है, इसे जल्द आजाद कराया जाएगा।

लॉस एंजिलिस में सबसे ज्यादा मेक्सिकन अप्रवासी: लॉस एंजिलिस शहर में मेक्सिकन मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी रहती है। अमेरिका में 2023 तक मेक्सिकन मूल के अप्रवासी 109 लाख थे, जो कुल विदेशी मूल की आबादी का लगभग 23% है। कैलिफोर्निया-मेक्सिको बॉर्डर से बड़ी संख्या में अप्रवासी अमेरिका में घुसते है। अमेरिका में हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को पकड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: राहुल ने पूछा- EC हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव डेटा कब शेयर करेगा: तारीख बताए; दो दिन पहले कहा था- 2024 विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: आतंकी तहव्वुर राणा को परिवार से बात करने की परमिशन: तिहाड़ जेल अधिकारी की मौजूदगी में सिर्फ एक बार फोन करेगा; मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है (पढ़ें पूरी खबर)
  3. स्पोर्ट्स: धोनी ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल: ये उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय; पूर्व भारतीय कप्तान बोले- मेरे लिए गर्व की बात (पढ़ें पूरी खबर)
  4. बिजनेस: सोना ₹1,281 गिरकर ₹95,864 पर आया: चांदी ₹1.05 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची; कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड के दाम (पढ़ें पूरी खबर)
  5. गोवा: चीफ मेडिकल ऑफिसर बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में माफी मांगें: स्टूडियो में बैठकर माफी स्वीकार नहीं; मंत्री ने सीनियर डॉक्टर को सबके सामने डांटा था (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: अमेरिका में 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन: 7 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध; ट्रम्प ने सुरक्षा का हवाला देकर लगाई रोक (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को कब्जे में लिया: हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ता, इजराइली सेना इन्हें हमास हमले का वीडियो दिखाएगी (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

इंसान के बाल से भी पतली वायलिन बनाई, इसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है

लफबॉरो यूनिवर्सिटी ने बताया कि यह वायलिन बजाने लायक इंस्ट्रूमेंट नहीं, बल्कि एक माइक्रोस्कोपिक इमेज है। अभी इसके सबसे छोटे वायलिन होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लफबॉरो यूनिवर्सिटी ने बताया कि यह वायलिन बजाने लायक इंस्ट्रूमेंट नहीं, बल्कि एक माइक्रोस्कोपिक इमेज है। अभी इसके सबसे छोटे वायलिन होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ब्रिटेन की लफबॉरो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसान के बाल से भी पतली वायलिन बनाई है। दुनिया की सबसे छोटी यह वायलिन नैनो टेक्नोलॉजी से बनाई गई है। इसे सिर्फ माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है। वायलिन 35 माइक्रॉन लंबी और 13 माइक्रॉन चौड़ी है। इंसान के बालों का डायमीटर 17 से 180 माइक्रॉन के बीच होता है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

तुला राशि वालों को नौकरी में बड़ा अधिकार मिल सकता है। कर्क, धनु और कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *