यूपी: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में होने वाली शिक्षकों की महारैली रद्द, दिल्ली पुलिस ने निरस्त की अनुमति
होम

यूपी: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में होने वाली शिक्षकों की महारैली रद्द, दिल्ली पुलिस ने निरस्त की अनुमति

Spread the love


दस प्रदेशों के शिक्षक संगठन ‘टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (टीएफआई) की पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन ऑनलाइन बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Trending Videos

देशभर के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद यूपी समेत दस राज्यों ने टीएफआई का गठन किया था। साथ ही टीईटी अनिवार्यता समाप्त किए जाने के लिए पांच दिसंबर को दिल्ली में रैली करने की घोषणा की थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पांच दिसंबर को रैली की अनुमति निरस्त कर दी है।

माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। शायद इसी वजह से रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनका कहना है कि देश भर के प्रभावित शिक्षकों को इससे राहत दिलाई जाए। इसके लिए सभी मिलकर रैली के लिए आगे की भी कोई तिथि या निर्णय ले सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *