यूपी: वायु प्रबंधन तकनीक से साफ होगी प्रदेश की हवा, विश्व बैंक की मदद से देश में होगा पहला प्रयोग; लगेंगे करोड़ों पौधे
होम

यूपी: वायु प्रबंधन तकनीक से साफ होगी प्रदेश की हवा, विश्व बैंक की मदद से देश में होगा पहला प्रयोग; लगेंगे करोड़ों पौधे

Spread the love


Air Management Techniques: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश को कई सौगातें दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की। 


UP: Air management technology will clean the state's air, a first in the country with the help of the World Ba

यूपी में वायु प्रबंधन।
– फोटो : अमर उजाजा।



विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश को कई सौगातें दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की। यह भारत की पहली एयर शेड आधारित परियोजना है। इसकी लागत 2741 करोड़ रुपये है और इसमें विश्व बैंक का सहयोग है। यह परियोजना सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र को एक इकाई मानकर प्रदूषण नियंत्रण पर काम करेगी। इसमें उत्तर प्रदेश पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर सामूहिक रणनीति बनाएगा। मुख्यमंत्री ने 100 आर्द्रभूमि से संबंधित संकलन और वेटलैंड पोर्टल भी लॉन्च किया। उन्होंने 35 करोड़ पौधरोपण के लिए ”एक पेड़ मां के नाम” महाभियान- 2026 का लोगो अनावरण किया। श्रावस्ती स्थित गुलरा (केन नाला) को बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट घोषित किया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *