{“_id”:”67923f73c9359c61fa0c3e52″,”slug”:”e-office-system-started-in-police-department-2025-01-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”E-Office: पुलिस विभाग में शुरू हुई ई-ऑफिस प्रणाली, लंबित शिकायतों का जल्दी होगा निपटारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हाथरस पुलिस विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू – फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस के पुलिस विभाग में अब ई-ऑफिस डिजिटल प्रणाली के अनुरूप काम होगा। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय सभागार से जनपद में ई-ऑफिस शुरू किया। उन्होंने जनपद के सभी थाने, कार्यालयों व शाखाओं में ई-ऑफिस प्रणाली पर शत-प्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिए हैं ।
Trending Videos
ई-ऑफिस प्रणाली के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सरकारी आईडी एवं वीपीएन तैयार कराए गए। सभी प्रभारियों को ई-आफिस से हस्ताक्षर करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र बनवाए गए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सीएम ने सभी जनपदों में 1 मार्च तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे । यह भारत सरकार के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाना है।
ई-ऑफिस के तहत पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी । ई-ऑफिस के प्रयोग से पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इस प्रणाली से थानों में लंबित शिकायतों के निपटारे में देरी नहीं होगी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी के साथ समयबद्ध होगी ।
इसके अलावा थानों और कार्यालयों में भ्रष्टाचार की संभावना भी कम होगी । इससे न केवल पुलिसकर्मियों का कार्यभार कम होगा, बल्कि आमजन को पुलिस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ तेजी और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।
Spread the love उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे बुधवार से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर आज से ही वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी सिमट जाएगी। अब तक 12 घंटे का समय लेने वाला यह सफर […]
Spread the love Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम आज से गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगा। दो दिन के इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। Source link
Spread the love {“_id”:”682c2a982b2249c8d10963fa”,”slug”:”husband-attacked-wife-with-deadly-intent-in-kannauj-2025-05-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पति की हैवानियत: पकौड़ी बना रही पत्नी का चाकू से काटा गला, पेट पर भी किए कई वार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 12:50 PM IST कन्नौज जिले में हैवान बने पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। महिला […]