हाथरस शहर के जोगीपुरा आदर्शनगर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर पालिका की जेसीबी के चालक की लापरवाही के कारण 11 वर्षीय मासूम बच्ची नैना के पेट में जेसीबी के आगे का लोहे का पंजा (आर्म) घुस गया। पेट फटने से बच्ची की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। मौजूद भीड़ […]
Tag: हाथरस
हाथरस: सीएचसी कर्मी ने झोलाछाप से फोन पर मांगी महीनेदारी, एफआईआर के नाम पर धमकाया, ऑडियो वायरल
हाथरस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर वायरल हुई फोन पर बातचीत की ऑडियो में सीएचसी का कर्मचारी एक झोलाछाप को महीनादारी देने के लिए धमका रहा है। जवाब में झोलाछाप कह रहा है कि वह पिछले महीने ही साहब से मिलकर आया है और सात […]
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रचलित पीएचडी नियमों और यूजीसी के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह […]
हाथरस: फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन हड़पने का आरोप, 10 साल पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फर्जी वोटर कार्ड, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप का मामला सामने आया है। गांव सोखना की महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव सोखना की मिथलेश शर्मा का आरोप है कि मृतक घूरेलाल के नाम […]
हाथरस जिला अस्पताल: कुत्ता काटने के मरीजों के आयुष्मान कार्ड से कटे 1700 रुपये, सीडीओ बिफरे, रिपोर्ट की तलब
हाथरस के बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पीएन दीक्षित के औचक निरीक्षण में इलाज और व्यवस्थाओं से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। आयुष्मान केंद्र पर कुत्ता काटने के मरीजों के कार्ड से 1700 रुपये काटे जाने का मामला मिला। वहीं, अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब मिली। नाक-कान और […]
ममता हुई शर्मसार: कलयुगी बेटे ने मां के बांधे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर किया ऐसा कुछ कि सब रह गए सन्न
मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला यूपी के हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत एक गांव से आया है। कलयुगी बेटे ने सोती हुई मां के पहले हाथ-पांव बांधे, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके बाद रिश्ते को तार-तार करने वाली गंदी हरकत को अंजाम दे दिया। सिकंदराराऊ कोतवाली […]
हाथरस सत्संग हादसा: कांस्टेबल शिल्पी की गवाही, सेवादारों ने कहा था पुलिस की जरूरत नहीं, हम संभाल लेंगे
हाथरस जनपद की तहसील सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में दो साल पहले हुए सत्संग हादसे में बृहस्पतिवार को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में कांस्टेबल शिल्पी की गवाही हुई। उन्होंने अदालत को बताया कि वहां वर्दी, सिर पर टोपी और हाथों में डंडे लिए भोले बाबा के सेवादार तैनात थे। सेवादारों ने पुलिसकर्मियों से स्पष्ट […]
हाथरस: विद्यालय की वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, फसीं आप की ब्रज प्रांत अध्यक्ष, हेड मास्टर ने दी तहरीर
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर हाथरस के गोशाला रोड स्थित संविलियन विद्यालय का वीडियो बनाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करने पर पार्टी की ब्रज प्रांत की अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रामक प्रचार करने के आरोप में दर्ज हो रहीं एफआईआर के क्रम में […]
सहपऊ: उज्ज्वला के कनेक्शन मिले पर सिलिंडर नहीं, कागजों में डिलीवरी, उपभोक्ताओं को नहीं मिला
उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन मिलने के बाद भी गरीब परिवार सिलिंडर और किट के लिए भटक रहे हैं। वहीं आम उपभोक्ताओं को भी पिछले दो महीने से गैस बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है। गैस आपूर्ति का असर अब प्राथमिक विद्यालयों के मिड-डे मील पर भी पड़ने लगा है। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों […]
यूपी: हाथरस के स्कूलों की बदहाली का सच, दीवारों पर छाई सीलन, छतों से टपकते पानी के बीच पढ़ रहे बच्चे
बारिश की बूंदों के बीच सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की जिंदगी भी खतरे में है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में हाथरस जिले के कई परिषदीय विद्यालयों के भवन बेहद जर्जर हालत में मिले। इनकी दीवारों पर जबरदस्त सीलन है और छतों से बारिश का पानी टपकता है। साफ मौसम में तो शिक्षक […]
Kanwar Yatra: कंधों पर 101 किलो की कांवड़, 109 किलोमीटर लंबा सफर, दिल में भोलेनाथ के प्रति अटूटू आस्था
कंधों पर 101 किलो की भारी भरकम कांवड़, 109 किलोमीटर लंबा सफर और दिल में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था। महज 18 से 19 वर्ष की युवा उम्र में कठिन संकल्प लेकर पांच किशोरों ने 48 घंटे तक लगातार पैदल चलकर कांवड़ यात्रा पूरी की। राजघाट से गंगाजल लेकर चले पांचों किशोर आरके, देवा, […]
Cyber Crime: साइबर फ्रॉड में कोलकाता से बी-वारंट पर लाए गए दो अभियुक्त, साइबर सेल में दर्ज हुई थी दो रिपोर्ट
हाथरस जिले में साइबर फ्रॉड करने वाले पश्चिम बंगाल के दो अभियुक्तों को कोलकाता पुलिस ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। साइबर सेल ने दोनों का बी-वारंट लिया था, जिसके बाद कोलकाता जेल से उन्हें यहां लाया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेजा है। पुलिस इनके बयान दर्ज करेगी। […]
Hathras: छड़ी ऊपर करते ही हाईटेंशन लाइन से छुली, हुआ तेज धमाका, हाईवे पर काम करते समय करंट से मजदूर की मौत
हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान 6 अगस्त की दोपहर गांव सलेमपुर पर धौलपुर (राजस्थान) निवासी मजदूर 30 वर्षीय हरिओम हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर […]
Hathras News: रोजाना फब्तियां कसता और रास्ता रोकता, छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, रिपोर्ट दर्ज
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने शनिवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तंग आकर छात्रा ने कॉलेज और कोचिंग जाना तक छोड़ दिया है। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अनू गुप्ता, उसके भाई रिंकू गुप्ता व इनके जीजा के […]
Friendship: शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ीं, मुलाकातें घटीं, लेकिन बचपन की दोस्ती आज भी दिल के सबसे करीब
स्कूल की घंटी, कॉलेज की कैंटीन, मोहल्ले की गलियां और घंटों चलने वाली बातें। यही बचपन की दोस्ती की सबसे खूबसूरत पहचान होती है। शादी के बाद जीवन की रफ्तार बदल जाती है, लेकिन सहेलियों से जुड़े ये पल उम्रभर यादों में महकते रहते हैं। राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड दिवस पर महिलाओं ने बताया कि आज भी […]
Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, आनन-फानन ससुरालियों ने डीजल से जलाया शव, घर छोड़कर भागे ससुराली
सहपऊ के गांव थरौरा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार को ससुरालियों ने शव जला दिया। जब तक मायके वाले पहुंचे शव पूरी तरह जल चुका था। मायके वालों ने पानी डालकर चिता को बुझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर दमकल बुलाई गई। मायके वालों ने हत्या कर शव […]
Hathras Accident: अलीगढ़ हाईवे पर लोहे की सरिया लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक-क्लीनर मौका देख भागे
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम बिलार के पास लोहे की सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर अतर सिंह की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं, जिससे […]
हाथरस सत्संग हादसा: कोर्ट में दर्ज हुई 34वें गवाह दरोगा की गवाही, दो साल पहले हादसे में हुई थी 121 की मौत
सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में दो साल पहले भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत के मामले में न्यायालय में सुनवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एडीजे एफटीसी प्रथम में 34वें गवाह के रूप में एसआई सत्यवीर सिंह के बयान दर्ज किए गए। वर्तमान में आगरा जिले के […]
Hathras News: सहपऊ केनरा बैंक में छत के रास्ते घुसे चोर, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे
सहपऊ कस्बे में कोतवाली के सामने स्थित केनरा बैंक की शाखा में 22 जुलाई रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर छत के रास्ते बैंक में घुसे थे। उन्होंने बैंक की छत के नीचे की दीवार को काटकर अंदर जाने की कोशिश की। हालांकि, वे बैंक के अंदर रखी नकदी तक नहीं पहुंच […]
पत्नी के डर से कमरे में बंद: खौफ में बोला पति-पत्नी के आने पर मुझे वृद्धाश्रम ले जाएं, घर पर पुलिस की नजर
आठ दिन से घर में बंद बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा खुल चुका है, लेकिन वह अपने कमरे में ही रह रहे हैं। रविवार व सोमवार को वह कमरे से निकलकर घर के आंगन में आए और खाना भी खाया, लेकिन फिर उसी कमरे में चला गया जहां वह बंद थे। वृद्ध का कहना है […]
Hathras: ट्रेन से गिरकर कानपुर के युवक की मौत, कानपुर से दिल्ली जा रहा था युवक, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर पुरा रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन से गिरने की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव को हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान कानपुर निवासी रोहन पासवान (22) के रूप में हुई है। कानपुर के गोलाघाट नई बस्ती […]
UP: हाथरस से सामने आई अव्यवस्थाओं की अमानवीय तस्वीर, श्मशान घाट में तिरपाल के नीचे जलानी पड़ीं दो चिताएं
हाथरस नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 16 के गांव सोखना में बृहस्पतिवार को जो हुआ, उसने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी, बल्कि हर संवेदनशील इंसान के दिल को झकझोर कर रख दिया। यहां श्मशान घाट में छत न होने की वजह से दो शवों का अंतिम संस्कार तिरपाल तानकर कराना पड़ा। […]
RMPSU: तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन ने की शिरकत, 50 मेधावियों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी को जनभवन के बनाए हुए नियमों के हिसाब से ही आगे बढ़ना है। राजा महेंद्र प्रताप स्वयं शिक्षक थे, इसलिए उनके नाम से बनी यूनिवर्सिटी में बेहतर शिक्षक होने चाहिए। बेटा विदेश में होगा तो अंत समय में आएगा भी नहीं, बेटी […]
Yogi Adityanath: लगा रहेगा पंडाल, 25 या 26 जून को हाथरस आ सकते हैं सीएम योगी, कार्यक्रम का इंतजार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथरस में दौरा अब 25 या 26 जून को हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी संभावना व्यक्त की है। शासन स्तर से मिले संकेतों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सलेमपुर में जनसभा के लिए बनाया गया विशाल पंडाल और कुर्सियां अभी हटाई नहीं गई हैं। लखनऊ से […]
Yogi Adityanath: कल हाथरस आएंगे सीएम योगी, 80 मिनट का दौरा, सलेमपुर में विकास की करेंगे बौछार
{“_id”:”6a37de8de7997c87490fa4d3″,”slug”:”cm-yogi-adityanath-visits-hathras-2026-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Yogi Adityanath: कल हाथरस आएंगे सीएम योगी, 80 मिनट का दौरा, सलेमपुर में विकास की करेंगे बौछार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 12:21 AM IST सीएम की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 सुरक्षाकर्मी/सुरक्षाधिकारी और छह एनएसजी कमांडो का विशेष दस्ता आज […]

















