होम

Cyber Crime: साइबर फ्रॉड में कोलकाता से बी-वारंट पर लाए गए दो अभियुक्त, साइबर सेल में दर्ज हुई थी दो रिपोर्ट

Spread the love


हाथरस जिले में साइबर फ्रॉड करने वाले पश्चिम बंगाल के दो अभियुक्तों को कोलकाता पुलिस ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। साइबर सेल ने दोनों का बी-वारंट लिया था, जिसके बाद कोलकाता जेल से उन्हें यहां लाया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेजा है। पुलिस इनके बयान दर्ज करेगी। आवश्यका पड़ने पर रिमांड ली जाएगी।

साइबर सेल में 28 सितंबर 2025 को सिकंदराराऊ के मोहम्मद इकराम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिए इकराम से 12.50 लाख रुपये की ठगी हुई थी। फेसबुक पर पहले रेजनश्री आदित्य नाम से फ्रेंड रिक्वस्ट आई। इससे जुड़ने के बाद बातचीत शुरू हुई और सामने से एक व्हाट्सएप नंबर दिया गया। इस नंबर पर एक महिला से बात होती थीं, जिसने रकम दो गुना करने की स्कीम बताई।

मामले में साइबर थाना पुलिस खाता नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंची। इसमें दो लोगों के नाम सामने आए। एक आरोपी तीन महीने पहले जेल जा चुका है। इस मुकदमे में गोष्टो गोपाल शाम निवासी उत्तर 24 परगना रह गया था, जो कि एक फ्रॉड के मामले में कोलकाता जेल में बंद था।


साइबर फ्रॉड के मामले में बी-वारंट पर दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें अलीगढ़ जेल भेजा गया। पूछताछ के लिए इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।– चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *