ये कैसा संपूर्ण समाधान दिवस: आठ साल में दो किलो हो गया फाइलों का बोझ, सालों से चक्कर काट रहे फरियादी
होम

ये कैसा संपूर्ण समाधान दिवस: आठ साल में दो किलो हो गया फाइलों का बोझ, सालों से चक्कर काट रहे फरियादी

Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 18 May 2025 07:53 AM IST

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है। तहसील कोल का संपूर्ण समाधान दिवस नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित किया गया। इसमें कुल 75 मामले आए जिनमें से 10 का समाधान हुआ। 65 मामलों के लिए लेखपालों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


truth of Sampoorna Samadhan Diwas

फरियादी गजेंद्र सिंह सुखरावली
– फोटो : संवाद


loader



विस्तार


संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की समस्या का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों के हाथ में लगी एप्लीकेशन की फाइल का वजन वक्त के साथ बढ़ता गया। यहां प्रत्येक समाधान दिवस में ये लोग आते हैं और चले भी जाते हैं। समस्या वहीं खड़ी रह जाती है।

Trending Videos

17 मई को तहसील कोल का संपूर्ण समाधान दिवस नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित किया गया। इसमें कुल 75 मामले आए जिनमें से 10 का समाधान हुआ। 65 मामलों के लिए लेखपालों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में कोल से विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधानसभा से विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समाधान दिवस में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है उनकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए लेखपालों को 15 दिन का समय दिया है। 10 शिकायतों का समाधान हुआ है। – दिग्विजय सिंह, एसडीएम कोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *