जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

रजत मुकुट, मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला से महाकाल का श्रृंगार: ओंकारेश्वर में बाबा का रूद्राभिषेक, भोजेश्वर महादेव को 6 क्विंटल फूलों से सजाया – Ujjain News

Spread the love


उज्जैन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सावन के आखिरी सोमवार पर मध्य प्रदेश के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। - Dainik Bhaskar

सावन के आखिरी सोमवार पर मध्य प्रदेश के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के चौथे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई, फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ फूलों की माला धारण कराई गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया।

भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन के लिए भी भक्त लगातार तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। शाम को महादेव नौका विहार करेंगे। पारंपरिक सवारी में ओंकारेश्वर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसमें पुलिस बैंड, 7 ढोल बैंड और धार्मिक झांकियां शामिल होंगी।

भोजपुर में भोजेश्वर महादेव को महाकालेश्वर स्वरूप में सजाया गया है। भोलेनाथ का करीब 6 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है। टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने रिमझिम बारिश के बीच लोग लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं।

कीजिए, भोलेनाथ के दर्शन

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा से मंदिर के इतिहास तक

सावन सोमवार पर मध्य प्रदेश के मंदिरों के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के मोटे महादेव का अभिषेक करने से हजार गुना पुण्य मिलता है

ग्वालियर के मोटे महादेव को हजारेश्वर के नाम से भी पूजा जाता है। सावन के आखिरी सोमवार पर आज यहां आसपास के जिलों से भी भक्त आए हैं। मान्यता है कि यहां भोलेनाथ का अभिषेक करने से हजार गुना पुण्य प्राप्त होता है।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालु बोले- महाकाल के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से भक्त पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से आईं उदिता ने कहा- महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर मन प्रसन्न हो गया।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकालेश्वर मंदिर से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर आनंद निगम

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में बाबा महाकाल का जलधारा से अभिषेक

उज्जैन में कांवड़िए पवित्र नदियों का जल लेकर पहुंच रहे हैं। इससे बाबा महाकालेश्वर का लगातार जलाभिषेक हो रहा है। मंदिर के महेश पुजारी ने कहा- भगवान निराकार रूप में दर्शन दे रहे हैं। शाम को सवारी में 4 विग्रह शामिल रहेंगे।

03:43 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 5 आरती

03:16 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भोजेश्वर महादेव का 6 क्विंटल फूलों से श्रृंगार

भोजपुर में भोजेश्वर महादेव को महाकालेश्वर स्वरूप में सजाया गया है। मंदिर के महंत पवन गिरि महाराज ने भोलेनाथ का करीब 6 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया। रुद्राभिषेक-पूजन के बाद दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खुले।

03:05 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

आगर-मालवा में बैजनाथ महादेव का पंचामृत से अभिषेक

आगर-मालवा में भी आज राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की राजसी सवारी निकलेगी। इससे पहले ब्रह्म मुहूर्त में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक कर आरती की।

03:01 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। शाम को निर्धारित समय पर पारंपरिक सवारी निकलेगी, जिसमें ओंकारेश्वर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसमें पुलिस बैंड, 7 ढोल बैंड और धार्मिक झांकियां शामिल होंगी।

02:55 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर में ब्रह्म मुहूर्त में किया रुद्राभिषेक

टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। रिमझिम बारिश के बीच लोग लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में पुजारियों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। शाम को विशेष श्रृंगार के साथ आरती उतारी जाएगी।

02:46 AM24 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बाबा महाकाल की भस्म आरती, देखिए तीन तस्वीरें

उज्जैन में महाकाल का जल अभिषेक करने के बाद पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट-आभूषण, मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला से श्रृंगार कर फल और मिठाई का भोग लगाया गया। आज दर्शन का सिलसिला रात 10 बजे होने वाली शयन आरती तक चलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *