राजस्थान में कोरोना के 69 केस आए सामने, नन्हें बच्चों और बुजुर्गों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
करोना वायरस

राजस्थान में कोरोना के 69 केस आए सामने, नन्हें बच्चों और बुजुर्गों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Spread the love


Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां केसेस सामने आने की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. राजस्थान में बीते 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में जयपुर से 9, बीकानेर से 3, उदयपुर से 2 और बालोतर से एक नया मामला सामने आया है.

नए मामलों में 7 और 12 साल के बच्चों के साथ ही 74 और 78 साल के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. इससे पहले 16 दिन, डेढ़ महीने और 2 महीने के छोटे बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

कोरोना से एक की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती
राजस्थान में अब तक कोरोना के 69 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो गई है. 13 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की भी मॉनिटरिंग कर रही हैं.  

सबसे ज्यादा कोरोना मामले जयपुर में
राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा 33 मामले जयपुर जिले से सामने आए हैं. इसके अलावा, उदयपुर से 10 और जोधपुर से 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. बीकानेर और डीडवाना में पांच पांच केस सामने आए हैं. बालोतरा और अजमेर के दो दो लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि सवाई माधोपुर – फलोदी, दौसा और एक अन्य जगह से एक-एक मामले सामने आए हैं. 

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील
कोरोना के मामले लगातार सामने आने से समूचे राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने राज्य के लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. हालांकि, उनका कहना है कि मौजूदा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में आज रात होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत ब्लैकआउट’ का ऐलान, क्या है तैयारी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *