हिमाचल में 82 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव, मंडी में कोविड गाइडलाइंस लागू, मास्क पहनने की अपील
करोना वायरस

हिमाचल में 82 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव, मंडी में कोविड गाइडलाइंस लागू, मास्क पहनने की अपील

Spread the love


Himachal Corona Update: हिमाचल प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिये स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है.  हिमाचल के नाहन में कोरोना का एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें 82 साल की महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है.

वहीं मंडी जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी निदेशालय के निर्देशानुसार कोविड गाइडलाइन को लागू करना शुरू कर दिया है और लोगों से मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई है.

नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी कोरोना ने दस्तक दी है. नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित पाई गई है. बुजुर्ग महिला को नियमित जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था. महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं. इसके बाद हिमाचल में कोरोना का पहला मामला आने के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश ने एडवाइजरी जारी की है. 

लोगों से मास्क पहनने की अपील

वहीं मंडी जिला स्वास्थ्य विभाग भी कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सतर्क है और स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है. वहीं मंडी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर ने कहा कि निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन्स अनुसार स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की गई है ताकि वे कोरोना के संक्रमण से बच सकें.

वहीं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में कई लोग मास्क पहने हुए नजर आये. मास्क पहनने वाले लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे गाइडलाइन्स के अनुसार अस्पताल में विजिट के दौरान मास्क पहनते हैं, ताकि वे अपने आपको संक्रमण से बचा सकें.

इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय शिमला दौरे पर जाएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, तैयारियों में जुटा प्रशासन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *