राजस्थान में तेज हवाओं से ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरे:  UP समेत 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, MP में ओले गिरने की चेतावनी
टिपण्णी

राजस्थान में तेज हवाओं से ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरे: UP समेत 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, MP में ओले गिरने की चेतावनी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Imd weather update rajasthan mp rajasthan haryana rainfall hailstorm warning

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश-हरियाणा सहित देश के 27 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, हिमाचल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

सोमवार को मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके कारण कई शहरों में पारा 8°C से 10°C तक गिर गया है। गुना में तेज आंधी के चलते शादी का टेंट उड़ गया। अशोकनगर में मोबाइल टावर धाराशायी हुआ।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को आंधी के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहा। अलीगढ़ में तेज आंधी के बीच बच्चे को बचाने निकली मां की टीनशेड से गर्दन कट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बच्चा घायल हो गया।

इधर, राजस्थान के कई जिलों में रविवार रात से आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी है। पाली में आंधी से चलती ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकरा गए। बूंदी जिले में ट्रांसफॉर्मर JCB पर गिर गया। भीलवाड़ा-पाली में बारिश के साथ ओले गिरे। आज 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट- वेस्टर्न डिस्टर्बेंसेस का पैटर्न बदला

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का पैटर्न बदलने से मौसम पर सबसे ज्यादा असर होने लगा है। हिमालय पर जनवरी-फरवरी में होने वाली बर्फबारी मार्च-अप्रैल में होने लगी है। दो साल से सबसे ज्यादा स्नोकवर मार्च में हो रहा है। इससे हीटवेव के दौर घट रहे हैं। यह जानकारी जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाली संस्था क्लाइमेट ट्रेंड ने दी है।

सर्दियों में पश्चिम से आने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहते हैं। कुछ साल पहले तक नवंबर से फरवरी के बीच सबसे ज्यादा डिस्टर्बेंस आते थे। हालांकि, चार-पांच सालों में इनकी सक्रियता जनवरी-फरवरी में कम होकर मार्च-अप्रैल में बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

अयोध्या में सोमवार को सुबह बादल छाए थे, दोपहर में बारिश हुई।

अयोध्या में सोमवार को सुबह बादल छाए थे, दोपहर में बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को तेज बारिश हुई।

गुजरात के मोरबी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

गुजरात के मोरबी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को भी बारिश हुई। रविवार को यहां बादल फटा था।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को भी बारिश हुई। रविवार को यहां बादल फटा था।

राजस्थान के पाली के रायपुर-मारवाड़ में तेज हवा की वजह से ट्रेन पर रखे खाली कंटेनर नीचे गिर गए।

राजस्थान के पाली के रायपुर-मारवाड़ में तेज हवा की वजह से ट्रेन पर रखे खाली कंटेनर नीचे गिर गए।

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार शाम बिजली चमकी।

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार शाम बिजली चमकी।

हरियाणा के पंचकुला में सोमवार दोपहर बारिश हुई। बारिश के बचने के लिए शीट का यूज करते स्कूटी सवार।

हरियाणा के पंचकुला में सोमवार दोपहर बारिश हुई। बारिश के बचने के लिए शीट का यूज करते स्कूटी सवार।

अगले 2 दिन का मौसम कैसा रहेगा?

  • 7 मई: गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश शुरू हो सकती है।
  • 8 मई: महाराष्ट्र, गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे:तेज हवा से ट्रेन से कंटेनर गिरे, ट्रांसफार्मर JCB पर गिरा

राजस्थान के कई इलाकों में रविवार रात से बारिश का दौर सोमवार तक जारी रहा। तेज हवा और ओले गिरने की वजह से जनजीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो गया। पाली के रायपुर में तेज हवा के चलते ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकरा गए, वहीं बूंदी में JCB पर ट्रांसफार्मर गिर गया। उधर, आज (मंगलवार) 17 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेशः भोपाल में तेज बारिश-आंधी, 200 इलाकों की बिजली गुल; 16 जिलों में आज ओले गिरने का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में मंगलवार को ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। इससे पहले सोमवार रात 10 बजे से भोपाल में तेज बारिश, आंधी का दौर शुरू हो गया। बैरागढ़, इंदौर-भोपाल रोड, करोंद समेत कई इलाकों में तेज आंधी चली। इस कारण कई शादियों के टेंट उखड़ गए। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेशः अयोध्या में बारिश, 10 शहरों में छाए बादल; अलीगढ़ में तेज आंधी में महिला की गर्दन कटी

UP में मंगलवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। अयोध्या में बारिश हो रही है। जबकि 10 से अधिक शहरों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 51 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार शाम को अलीगढ़ में तेज आंधी के बीच बच्चे को बचाने निकली मां की टीनशेड से गर्दन कट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बच्चा घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ः पांचों संभाग में बारिश का यलो अलर्ट; ओले गिरेंगे, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

छत्तीसगढ़ में मई में आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंडः आज 16 जिलों में बारिश के आसार; बिजली को लेकर भी यलो अलर्ट

झारखंड में आज तक बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान किया गया है। संथाल परगना के जिलों में सबसे अधिक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देवघर में जहां बादल छाए हुए हैं, वहीं पाकुड़ में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम का यह रुख आज 16 जिलों में देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः 8 मई से बढ़ेगी गर्मी, हीटवेव का अलर्ट:17 जिलों में 44 डिग्री तक जा सकता है पारा

बिहार में 8 मई से लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सभी 17 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। 6 और 7 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 8 मई से प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 40 से 60 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार आज (मंगलवार को) हरियाणा के 13 जिलों में जहां 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं, आंधी-तूफान भी आ सकता है। प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबः 8.9 डिग्री गिरा तापमान; आज भी तेज हवाओं और बारिश का यलो अलर्ट जारी​

पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.7°C अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही आज भी 15 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​हिमाचलः 5 जिलों में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट; 72 घंटे बना रहेगा खतरा, बारिश से गिरा तापमान

हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए 5 जिलों में आसमानी बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला को दी गई है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *