राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत:  MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं
टिपण्णी

राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत: MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; MP Rajasthan Delhi Mumbai | Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को कोटा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 198mm बारिश हुई। यहां कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया।

UP के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण जलभराव-बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। सोमवार को ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए। चित्रकूट में उद्घाटन से पहले 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच सड़कें बह गईं।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 3 दिन से रोजाना लैंडस्लाइड के चलते बंद हो रहा है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

सवाई माधोपुर में शिवाड़-चौथ का बरवाड़ा रोड पर बनी पुलिया के ऊपर से बनास नदी का पानी बह रहा है।

सवाई माधोपुर में शिवाड़-चौथ का बरवाड़ा रोड पर बनी पुलिया के ऊपर से बनास नदी का पानी बह रहा है।

चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।

चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।

UP के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।

UP के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।

पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब होने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।

पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब होने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। नदी किनारे बने ओपन जिम में पानी भर गया है।

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। नदी किनारे बने ओपन जिम में पानी भर गया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:32 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

UP: काशी में गंगा में नाव संचालन पर पूरी तरह से रोक

उत्तर प्रदेश के काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। अभी तक नाविक गंगा आरती के समय नाव में श्रद्धालुओं को बैठाकर आरती दिखाते थे, अब इस पर भी रोक लगा दी गई है।

11:20 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में बारिश के कारण अबतक 16 लोगों की मौत

राजस्थान में मानसून के इस सीजन बारिश से जुड़ी घटनाओं में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पानी में डूबने, बिजली गिरने, बिल्डिंग गिरने और करंट लगने से हुई मौत शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ में 4, , कोटा में 4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2, राजसमंद में 1, भरतपुर में 1 और पाली में 1 की मौत हुई है।

11:15 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

चुरू के सुजानगढ़ में श्मशान घाट में पानी भरा, अस्थाई पुल से शव अंदर लाए जा रहे

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ भोजलाई बास में चापटिया श्मशान घाट में बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण शवों को अंदर लाने में परेशानी हो रही है। समस्या को देखते हुए यहां 125 फीट का अस्थाई पुल बनाया गया है।

09:58 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, 4 वाटरफॉल के नजारे

जगदलपुर का तीरथगढ़ वाटरफॉल।

जगदलपुर का तीरथगढ़ वाटरफॉल।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में का तीरथगढ़ वाटरफॉल।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में का तीरथगढ़ वाटरफॉल।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ का अमृतधारा।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ का अमृतधारा।

बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल

बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल

09:18 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव

09:15 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज तेज बारिश हो रही है। निचले इलाकों कई फीट तक पानी भरा हुआ है। जोधपुर में साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द की गई।

भीलवाड़ा के बिजोलिया में सबसे ज्यादा 183.0 mm बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़, नागौर के मकराना में 136 mm, टोंक के निवाई में 127 mm, कोटा के मंडाना में 117.0 mm और जयपुर के सांभर में 102 mm बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़-बोमाडा रेलवे खंड पर पटरियों पर जलभराव के कारण ट्रेन रद्द करनी पड़ी हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि कोटा, अजमेर और जोधपुर संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

16 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से और पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से तेज बारिश में कमी आएगी।

09:05 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में काजली नदी उफान पर, कई इलाके डूबे

08:45 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात धीमा हो गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

08:37 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के चुरू में श्मशान घाट डूबा, पुलिया बनाकर अंतिम यात्रा

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ भोजलाई बास में स्थित चापटिया श्मशान घाट पर जलभराव हो गया।

इस दौरान लोगों को शवयात्रा निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा नेता कमल दाधीच ने स्थाई पुल बनवा दिया।

करीब 125 फीट लंबा यह पुल कंस्ट्रक्शन के लिए काम में आने वाले सामान से बनाया गया।

08:33 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गोंडा में घाघरा ने 60 बीघा जमीन का कटान किया

UP के गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। इसके चलते तटीय इलाकों में कटान तेज हो गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के साकीपुर और चहलवा गांव के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान में खेत समा गए हैं। अनुमान है कि अब तक करीब 60 बीघा से अधिक फसल और जमीन घाघरा नदी में समा चुकी है।

08:09 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के पाली में 8 घंटे ट्रेन मार्ग प्रभावित, ट्रायल ट्रेन चलाई

राजस्थान में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल खंड के पाली मारवाड़-बोमादड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।

इस दौरान रेल पटरियों के नीचे से मिट्टी खिसकने और जल भराव के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बारिश का दौर थमने के बाद सोमवार दोपहर 12:40 बजे से मरम्मत का काम शुरू किया गया था।

करीब 8 घंटे 25 मिनट के बाद रात 9:05 बजे मानसून रिजर्व ट्रेन से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सुरक्षित ट्रायल किया गया।

08:08 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के टोंक का बीसलपुर बांध 75 फीसदी भरा

राजस्थान के टोंक के बीसलपुर बांध में मंगलवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है।

परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध में जलस्तर 314.012 आरएल मीटर पानी हो गया है।

इससे बांध में पानी का 29.116 टीएमसी में भराव हो गया है। यह बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 का 75.22 फीसदी है।

इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी स्पीड से बह रही है।

07:10 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के किशनगंज में तेज बारिश जारी

07:10 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के जमुई में तेज बारिश के बाद जलभराव

06:48 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश के चलते IndiGo ने एडवाइजरी जारी की

एयरलाइन IndiGo ने कहा है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर पड़ा है।

फिलहाल उड़ानों में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।

06:46 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के राजसमंद में मकान गिरा, 1 की मौत

राजस्थान के राजसमंद के कांकरोली स्थित धोरा मोहल्ला में सोमवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच दो मंजिला मकान गिर गया।इसमें सो रहे द्वारकाधीश मंदिर के दर्जी घर (जहां ठाकुर जी का वस्त्र तैयार होता है) के मुखिया गोविंद सिंह वारी भी इसकी चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

05:41 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा

वाराणसी में गंगा 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का जलस्तर 68.43 मीटर पहुंच गया है। अब सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। गंगा खतरे के निशान से 2 मीटर ही दूर है।

05:41 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी से मौसम का हाल बता रहे रिपोर्टर अनुज तिवारी

05:20 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

UP के सोनपुर में बारिश जारी

सोनभद्र के ओबरा तहसील के चोपन क्षेत्र में रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। नगर और गांव दोनों ही क्षेत्रों में तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

05:12 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के राजसमंद में मकान गिरा, 1 की मौत

राजस्थान के राजसमंद के कांकरोली में सोमवार देर रात जर्जर दोमंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कांकरोली के धोरा मोहल्ला में मकान में हादसे के वक्त 4 लोग थे। दो लोग सुरक्षित निकल आए, जबकि दो मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां व्यक्ति की मौत हो गई। महिला घायल है।

राजसमंद के कांकरोली के धोरा मोहल्ला में मकान ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई

राजसमंद के कांकरोली के धोरा मोहल्ला में मकान ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई

04:54 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के कोटा में घरों में कैद लोग, रास्ते में भरे पानी में मगरमच्छ

कोटा में 2 दिन से मूसलाधार का दौर है। 24 घंटे में 136 एमएम बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश से कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। लोग घरों में कैद हैं।

रास्ते में भरे पानी में मगरमच्छ तैर रहे हैं। लोग सुबह दूध और सब्जी तक नहीं ला पाए। कई लोग ऑफिस नहीं जा पाए। रविवार को सुबह से दोपहर तक बारिश हुई।

इसके बाद रात को भी जमकर बादल बरसे। सोमवार को भी बरसात का दौर जारी रहा। भास्कर टीम जल भराव प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और जाना कि लोग किन हालात में रह रहे है। पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट…

04:38 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का पाली डूबा, कलेक्टर-SP ट्रैक्टर पर बैठकर निकले

पाली में दो दिन हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर डूब गया। पाली शहर में रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक 252 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हालात इतने बिगड़े हैं कि आज भी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की गई है। शहर की कई प्रमुख कॉलोनी में जाने का रास्ता बंद हो गया है। कहीं गड्‌ढे में कार फंसी तो कहीं दूध लेने निकले युवक की करंट से मौत हो गई।

सोमवार को शहर की स्थिति देखने निकले जिला कलेक्टर और एसपी को भी ट्रैक्टर पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। पानी से भरने से बिगड़े हालात और लोगों की परेशानी समझने के लिए भास्कर टीम भी जेसीबी की मदद से शहर में निकली। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें..

04:26 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट में दो पुलों की एप्रोच सड़क उद्घाटन से पहले बही

बाल्मिक नदी पर भाखरवार गांव के पास बने पुल की अप्रोच सड़क बारिश में बह गई। 10 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। इसका अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है।

धारकुंडी आश्रम को एमपी के रीवा से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच सड़क भी बह गई। यह पुल मानिकपुर के कल्याणपुर में बना है। यह पुल एमपी-यूपी को जोड़ता है।

04:20 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

UP के ललितपुर में दो बांधों के गेट खोले गए

ललितपुर में आज मौसम साफ है। सुबह से हल्की धूप है। माताटीला बांध में पानी की आवक कम होने के चलते 20 में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं, जबकि शेष 18 गेट दो-दो फीट खोलकर पानी की नियंत्रित निकासी जारी है।

दूसरी ओर, गोविंद सागर बांध में पानी की आवक बढ़ने पर बीती रात दो बजे आठ गेट चार-चार फीट खोलकर 3856 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

04:11 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, चित्रकूट में उद्घाटन से पहले पुल की सड़क बही

यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। चित्रकूट में 51 करोड़ से बने दो पुलों की एप्रोच सड़क उद्घाटन से पहले बह गईं। वहीं प्रयागराज में महाकुंभ के दाैरान बनी 15km रिवर फ्रंट रोड भी डूब गई। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई। बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 8 और माताटीला बांध के 18 गेट खोले गए हैं।

यहां बयाना नाला उफान पर है। 20 से अधिक मकानों में नाले का पानी 5 फीट तक पानी भर गया है। कारें और ट्रक भी पानी में डूब गए।

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। झांसी में 15 भैंसे नदी के तेज बहाव में बह गईं। 9 के शव बरामद हो गए हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी उफान पर हैं। नदियों का पानी लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

03:50 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नमो घाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पानी भर गया है। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन हर घंटे 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।

03:39 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में हल्की बारिश, आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

03:27 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में तेज बारिश जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज बारिश हुई है। नकटला इलाका इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है।

03:11 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ा, हनुमान जी मंदिर तक पहुंचा पानी

प्रयागराज में लगातार बारिश और नदियों में पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का पानी अब शहर के प्रसिद्ध लेटे हनुमान जी मंदिर के दरवाजे तक पहुंच गया है। अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा, तो रात तक मंदिर में भी पानी घुस सकता है।

एक भक्त ने बताया, ‘जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का पानी लेटे हनुमान जी मंदिर के गेट तक पहुंच गया है।’

03:08 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। राज्य के 3 जिलों में आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने सोलन, शिमला और सिरमौर जिला के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं ऊना, बिलासपुर, कांगडा, कुल्लू और मंडी जिला में भी एक दो स्थानों पर तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 54 मिलीमीटर, धर्मशाला में 16 और शिमला में 7 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

03:06 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड में मानसून फिर एक्टिव, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 और 16 जुलाई को झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

03:04 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश की चेतावनी, रायपुर में बूंदाबांदी जारी

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है। दरअसल पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। ये कंडीशन बारिश, तूफान के लिए फेवरेबल है। इसका असर प्रदेश में भी दिखेगा। रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग ने आज सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा इन 9 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

01:39 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में आज तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 38 फीसदी ज्यादा बारिश

हरियाणा में मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने की संभावनाएं भी हैं।

हरियाणा के 3 जिलों में 300mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3mm बरसात हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6mm और रेवाड़ी में 301.5mm बारिश दर्ज की गई है।

इस मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में 38 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। औसतन 162.8mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 117.7mm बारिश होनी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ें…

01:32 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में आज मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आंधी और गरज के साथ बिजली की चेतावनी है। वहीं, यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

01:19 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में तेज बारिश से 12 लोगों की मौत

राजस्थान में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हो गए हैं। बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को भी 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें 3 जिलों में रेड अलर्ट है। कोटा-पाली में आज स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी।

जयपुर में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। करीब 12 घंटे से हो रही बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। निचले इलाकों की कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

चित्तौड़गढ़ के बस्सी थाना क्षेत्र के निलिया महादेव के झरने में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई।

चित्तौड़गढ़ के बस्सी थाना क्षेत्र के निलिया महादेव के झरने में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई।

पाली में बोमादड़ा रोड पर कार गड्ढे में गिर गई।

पाली में बोमादड़ा रोड पर कार गड्ढे में गिर गई।

कोटा में निमोदा हरिजी गांव में बीरज माताजी मंदिर के पास चंबल नदी में 7 लोग बह गए। 1 व्यक्ति का SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर लिया, जबकि 6 लोग अभी लापता हैं।

कोटा में निमोदा हरिजी गांव में बीरज माताजी मंदिर के पास चंबल नदी में 7 लोग बह गए। 1 व्यक्ति का SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर लिया, जबकि 6 लोग अभी लापता हैं।

जोधपुर में लगातार बारिश से रेलवे स्टेशन परिसर में पानी भर गया। पटरियां डूब गईं।

जोधपुर में लगातार बारिश से रेलवे स्टेशन परिसर में पानी भर गया। पटरियां डूब गईं।

01:09 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP के 10 जिलों में 1 सप्ताह से बारिश जारी, नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर

मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर रही। मंगलवार को भी 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश की तस्वीरें…

टीकमगढ़ में एक मकान गिर गया, जिससे 3 भैंसों की मौत हो गई।

टीकमगढ़ में एक मकान गिर गया, जिससे 3 भैंसों की मौत हो गई।

श्योपुर में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और रास्ते बंद हो गए।

श्योपुर में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और रास्ते बंद हो गए।

गुना में भी तेज बारिश जारी है। यहां एक मंदिर के पीछे झरने जैसा पानी बह रहा है।

गुना में भी तेज बारिश जारी है। यहां एक मंदिर के पीछे झरने जैसा पानी बह रहा है।

01:02 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

16 जुलाई के मौसम का हाल…

  • उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बलिया जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • बिहार के आरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास में तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया समेत 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल के किन्नौर-कुल्लू में लैंडस्लाइड का खतरा है।
  • पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 16-17 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की स्थिति है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश में कमी हो सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
  • मध्य प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में 16-18 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान में भी बारिश रेड अलर्ट है।
  • गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी।

12:59 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों के मौसम का हाल…

12:59 AM15 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *