{“_id”:”6922b3f66d01b5637e06f3b9″,”slug”:”rampur-father-and-five-month-old-son-died-in-the-accident-wife-is-in-critical-condition-2025-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रामपुर: हादसे में पिता और पांच माह के पुत्र की जान गई, पत्नी की हालत गंभीर, शव देख ग्रामीणों ने निकली चीख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रामपुर जिले में सड़क हादसे में युवक और उसके पांच माह के बेटे की जान चली गई। इस घटना की उसकी पत्नी घायल है। दो शवों को देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
सड़क हादसे में संजय और राहुल की जान गई – फोटो : संवाद
विस्तार
सड़क हादसे में बाइक पर बैठे पति-पत्नी और उनके पांच वर्षीय मासूम बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता और मासूम पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
हादसा शनिवार की रात आठ बजे बिलासपुर मार्ग स्थित खमरिया के समीप हुआ। थाना पटवाई के रजौड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय संजय कश्यप रुद्रपुर में किसी फैक्टरी में काम करते थे। रुद्रपुर में वह पत्नी बबीता और पांच माह के नवजात पुत्र राहुल के साथ किराये के मकान में रहते थे। शनिवार को पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से अपने गांव एक शादी समारोह में शामिल होने वापस आ रहे थे।
बिलासपुर मार्ग पर खमरिया के समीप चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता और नवजात पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पत्नी घायल हो गईं। रहागीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मृतकों के शव और घायल महिला को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता पुत्र की मौत की पुष्टि की। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love यूपी में 166 दिन तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद (एसआईआर) प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में 13 करोड़ 49 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अंतिम सूची में प्रदेश में 84 […]
Spread the love एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती ने आवेदनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में अब तक की सभी परीक्षाओं के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 12 लाख 36 हजार 238 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। Source link
Spread the love नए साल पर शहर में यातायात दबाव और जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। नमो घाट पर भीड़ बढ़ने पर यह प्लान लागू किया जाएगा। सोमवार (29 दिसंबर) से पांच जनवरी तक पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल पर तीन और चार पहिया वाहन नहीं […]