राहुल ने मेक इन इंडिया को असेम्बल्ड इन इंडिया कहा:  बोले- मैन्युफैक्चरिंग 10 साल में सबसे नीचे, बेरोजगारी सबसे ज्यादा, मोदी सिर्फ नारे उछाल रहे
टिपण्णी

राहुल ने मेक इन इंडिया को असेम्बल्ड इन इंडिया कहा: बोले- मैन्युफैक्चरिंग 10 साल में सबसे नीचे, बेरोजगारी सबसे ज्यादा, मोदी सिर्फ नारे उछाल रहे

Spread the love


नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने X अकाउंट पर शनिवार को यह वीडियो शेयर किया। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने शनिवार को अपने X अकाउंट पर शनिवार को यह वीडियो शेयर किया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट में लिखा- मेक इन इंडिया स्कीम से देश में प्रोडक्शन बढ़ाने का दावा किया गया था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा- 2014 से देश में मैन्युफैक्चरिंग 14% घटी है और चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नारे उछालने के माहिर हैं, सॉल्यूशन के नहीं। सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है।

राहुल ने 'मेड इन इंडिया' स्कीम को 'असेम्बल्ड इन इंडिया' बताया।

राहुल ने ‘मेड इन इंडिया’ स्कीम को ‘असेम्बल्ड इन इंडिया’ बताया।

राहुल बोले- PM ने सरेंडर किया राहुल ने देश के इकोनॉमिक मॉडल की आलोचना करते हुए कहा- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मेरी मुलाकात शिवम और सैफ से हुई। दोनों स्किल्ड और होनहार थे। फिर भी उन्हें अपनी इच्छा के मुताबिक काम करने का मौका नहीं मिल रहा।

राहुल ने कहा- सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है। PM मोदी के पास कोई नया आइडिया नहीं हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। सरकार ने PLI स्कीम भी बंद कर दी।

राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात की 3 तस्वीरें…

राहुल गांधी ने नेहरू प्लेस में शिवम और सैफ से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने नेहरू प्लेस में शिवम और सैफ से मुलाकात की।

तस्वीर में राहुल उनका काम समझते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में राहुल उनका काम समझते नजर आ रहे हैं।

राहुल ने सैफ से इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग और असेंबलिंग के बारे में जानकारी ली।

राहुल ने सैफ से इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग और असेंबलिंग के बारे में जानकारी ली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *