![]()
रोमांटिक फिल्मों और किस्से-कहानियों में अक्सर एक ही सच्चे प्यार की बात होती है, लेकिन एक नई रिसर्च बताती है कि असल जिंदगी में लोग एक बार नहीं, बल्कि दो बार सच्चा प्यार करते हैं। अमेरिका के किन्से इंस्टीट्यूट ने 10,036 अविवाहित लोगों पर यह अध्ययन किया। इसमें 18 से 99 साल तक के लोग शामिल थे। पहली बार हुई ऐसी स्टडी रिसर्च से जुड़ी लेखिका डॉ. अमांडा गेसलमैन ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी स्टडी में यह पूछा गया कि लोग जिंदगी में कितनी बार सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए यह अनुभव कुछ ही बार होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ‘गहरा प्यार’ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसलिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह किसे और कितनी बार मिलता है। महिलाएं नहीं, पुरुष जल्दी प्यार में पड़ते हैं महिलाओं की तुलना में पुरुष थोड़ा जल्दी प्यार में पड़ते हैं, महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा सोचती हैं। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के विश्लेषण में यह खुलासा हुआ है। यह पहली स्टडी है जिसमें उन लोगों को शामिल किया गया जो इस समय प्यार में हैं। 33 देशों के 808 युवाओं पर हुए शोध में पाया गया कि पुरुष औसतन एक महीने पहले प्यार में पड़ते हैं, जबकि महिलाएं प्यार को अधिक तीव्रता से महसूस करती हैं और अपने पार्टनर के बारे में अधिक सोचती हैं।
Source link








