रेवाड़ी में झुग्गी से स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:  कंटेनर डिपो के पास बनाया था ठिकाना, दिल्ली का रहने वाला – Rewari News
टिपण्णी

रेवाड़ी में झुग्गी से स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार: कंटेनर डिपो के पास बनाया था ठिकाना, दिल्ली का रहने वाला – Rewari News

Spread the love




रेवाड़ी शहर में कंटेनर डिपो के पास झुग्गी-झोपड़ी से पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से दिल्ली की न्यू सीमापुरी के मोहम्मद आरिफ ने कंटेनर डिपो के पास झुग्गी में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। आरोपी को धारूहेड़ा सीआईए ने गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 20 फरवरी को हुई थी पहली गिरफ्तारी धारूहेड़ा सीआईए ने मामले में 20 फरवरी को पहली गिरफ्तारी की थी। टीम ने गुप्त सूचना पर ढालियावास स्कूल के पास से ढालियावास के धर्मबीर उर्फ मोटा को 7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। धर्मबीर को ढालियावास के इंद्रजीत सिंह उर्फ चुर्री ने स्मैक उपलब्ध करवाई थी। मोटा से पूछताछ के बाद पुलिस ने इंद्रजीत सिंह उर्फ चर्री को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आया आरिफ का नाम नशा तस्करी में पकड़े गए मोटा और चुर्री से पूछताछ में पुलिस के सामने मोहम्मद आरिफ का नाम सामने आया। कंटेनर डिपो के पास झुग्गी में रहने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोहम्मद आरिफ की तलाश शुरू की। सीआईए धारूहेड़ा ने मंगलवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *