‘लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आए हैं…’, संभावना सेठ 45 की उम्र में जुड़वां बच्चों की बनीं मां
सिनेमा

‘लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आए हैं…’, संभावना सेठ 45 की उम्र में जुड़वां बच्चों की बनीं मां

Spread the love


भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के करीब 10 साल बाद मां बन गई हैं. उन्होंने इसके लिए काफी कोशिशें की थी. इसके लिए उन्होंने काफी दर्द झेले. मिसकैरिज के दर्द से गुजरीं और 8 बार उनका आईवीएफ फेल हुआ, जिसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मदद ली और वो जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशियां साझा की. इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े.

संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर मां बनने के बाद के खूबसूरत पलों की तस्वीरों को साझा किया है. इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘इस साल महा दिवाली जल्द ही आ गई है. मेरे घर पर लक्ष्मी और गणेश दोनों आए हैं. हमारा दिल भर आया है. हर हर महादेव.’ उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस ने बधाई की झड़ी ही लगा दी. 10 सालों के बाद एक्ट्रेस को मिली इस खुशी उनके चाहने वाले बेहद खुश और भावुक कर देने वाला पल है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं खेसारी लाल यादव का लकी चार्म? 2 फ्लॉप और 1 एवरेज के बाद ‘लौंडा’ बनकर रातोंरात मिली पॉपुलैरिटी

संभावना सेठ के छलक पड़े आंसू

वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी मां बनने के बाद रो पड़ीं. हॉस्पिटल से एक्ट्रेस की फोटोज भी सामने आई है, जिसमें उन्हें देखा जा सकता है कि वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं. हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू होते हैं. उनके साथ पति अविनाश द्विवेदी भी होते हैं. वो उन्हें गले लगकर खूब रोती हैं और वो भी उन्हें सांत्वना देते दिखते हैं. 

8 बार आईवीएफ फेल और मिसकैरिज का दर्द झेला

गौरतलब है कि संभावना सेठ की शादी को 10 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और इतने समय में उन्होंने मां बनने के लिए अथक प्रयास किए लेकिन असफलता ही हाथ लगी थी. इससे वो बुरी तरह टूट गई थीं. वो 8 बार आईवीएफ फेल और कई बार मिसकैरिज के दर्द को झेल चुकी हैं. लेकिन अब उनकी खुशियां दोगुनी हो गई है जब वो सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ बनेगी रामचरण की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? ‘गेम चेंजर’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *