Agra Accident News: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली का पूरा परिवार जो प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा था, उसकी जान चली गई। माता-पिता के साथ चार वर्षीय मासूम बेटा और 12 साल की बेटी की भी जान चली गई। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दृश्य देख उनके रौंगटे भी खड़े हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर पूरी तरह घुस चुकी थी। कार में दंपती और उनके बच्चों की लाशें फंसी हुईं थीं, जिनको बमुश्किल पुलिस ने बाहर निकाला।
कार में बुरी तरह फंसी थी लाशें
पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो चारों की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर मासूम बच्चों और पति-पत्नी की लाशें बुरी तरह से फंसी हुईं थीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सभी लाशों को कार से बाहर निकाला जा सका।
पुलिसकर्मियों ने चारों की लाशों को कार से बाहर निकाला। हाईवे पर जब एक साथ चार लाशें रखी गईं। ये लाशें इस कदर कुचल चुकीं थीं कि पहचान तक करना मुश्किल हो पा रहा था।
दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल भेजा है।
वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
Spread the love उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे की भी हत्या की आशंका है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के […]
Spread the love {“_id”:”687d2b122fd2a29fec0db82b”,”slug”:”up-eight-year-old-kashish-found-her-mother-s-home-2025-07-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आठ वर्षीय कशिश को मिला मां का घर, जनता दर्शन में मामला आने पर जिलाधिकारी ने दिखाई तत्परता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 11:18 PM IST Kanpur News: मां के निधन के बाद पिता ने भी बेटी का […]
Spread the love हाथरस के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे जनरेटर व गाड़ियों में डीजल डलवाने के नाम पर खेल का पर्दाफाश होने की संभावना बढ़ गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है, जो कि विभाग में हुए तेल खपत की जांच करेगी। 29 अक्तूबर […]