{“_id”:”67b0b0ffd9e721feaa0e9b08″,”slug”:”lucknow-huge-crowd-in-the-trains-going-for-mahakumbh-fair-like-atmosphere-on-the-platform-passengers-occupy-2025-02-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: महाकुंभ के लिए जा रही ट्रेनों में अपार भीड़, प्लेटफॉर्म पर मेला जैसा माहौल, गार्ड रूम में घुुसे यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महाकुंभ जा रहीं ट्रेनें। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शाम सवा पांच बजे तक चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर चुका था। यात्रियों की निगाहें ट्रैक पर थी। दूर से गंगा गोमती एक्सप्रेस के आते ही भीड़ में हलचल मच गई। ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगियों पर टूट पड़े। खिड़कियों से लेकर दरवाजों तक से कोचों में घुसने की मारामारी दिखी। हालात यह रहे कि महिला, दिव्यांग बोगियों में ही नहीं, बल्कि गार्ड के कोच तक पर यात्रियों ने कब्जा कर लिया।
Trending Videos
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्घालुओं का तांता बना हुआ है। हालांकि इस हफ्ते दो दिन ऐसे रहे, जब प्रयागराज से लखनऊ आने वाले यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन लखनऊ से महाकुंभ जाने वालों की संख्या कम नजर आई। शनिवार को इसके ठीक उलट हुआ। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें फुल रहीं। एक-एक सीट के लिए यात्री मशक्कत करते नजर आए।
जीआरपी व आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्मों पर दिखे। पर, भीड़ के आगे उनकी सांसें फूल गईं। भीड़ संभाने में फेल साबित हुए। चारबाग स्टेशन पर शाम को गंगा गोमती एक्सप्रेस जब प्रयागराज जाने के लिए पहुंची तो ट्रेन के रुकने से पहले ही यात्री बोगियों में घुसते दिखे। कमोबेश यही हाल रात में रवाना होने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस में भी देखने को मिले। जनरल बोगियों से लेकर एसी कोचों तक श्रद्घालुओं का रेला रहा।
Spread the love बर्रा चार इलाके में नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले बर्रा चार निवासी वंदना गुप्ता और बेटे आदित्य को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया। इनको पुलिस ने बुधवार शाम उनके घर से गिरफ्तार किया था। कानपुर देहात के रूरा निवासी युवती […]
Spread the love सजेती के बरीपाल मार्केट के पास रविवार शाम एडीसीपी साउथ की टीम ने उड़ीसा से डीसीएम में छिपा कर लाया गया करीब 4.4 क्विटंल गांजा पकड़ा है। इसकी बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। चालक ने गांजे को डीसीएम में विशेष रूप से बनाए गए हिस्से में छिपाकर रखा था। […]
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पलियाकलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल विकास की बयार बहाई, बल्कि दशकों से अपने हक का इंतजार कर रहे थारू जनजाति के परिवारों को जमीन का पूर्ण स्वामित्व (मालिकाना हक) सौंपा। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू […]