{“_id”:”67a82555a004a255860b6669″,”slug”:”tiger-roaming-in-lucknow-rehmankhera-for-65-days-attacked-pet-animal-people-are-terrified-2025-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ में बाघ का खौफ: इस बार पालतू जानवर पर किया हमला; चरवाहे ने सांड समझकर डंडा फेंका… हकीकत देख उड़े होश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जांच करती वन विभाग की टीम – फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में काकोरी के रहमानखेड़ा में 65 दिनों से घूम रहे बाघ ने शनिवार को पहली बार पालतू जानवर पर हमला किया। गाय को घायल करने का पता लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। बाघ अब तक 19 शिकार कर चुका है।
Trending Videos
सहिलामऊ गांव के पीआरडी गार्ड नौमी लाल ने बताया कि दोपहर चार बजे उनका बेटा धीरू 15 गायों को चराकर लौट रहा था। रेलवे क्रॉसिंग गेट से करीब 200 मीटर पहले खड़ंजे पर सबसे आगे चल रही गाय पर आम के बाग से निकले बाघ ने हमला कर दिया। धीरू ने सांड समझकर भगाने के लिए डंडा फेंककर मारा तो बाघ गाय को छोड़कर बागों की ओर भाग निकला।
उसे देखकर दहशत में आए धीरू पास की झाड़ियों में छिप गए। थोड़ी देर बाद वह गोवंशों को लेकर घर पहुंचे और पिता, ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी नौमी लाल के घर पहुंचे। टीम ने गाय की गर्दन व पीठ पर निशान देखकर बाघ के हमला करने की पुष्टि की। कर्मचारियों ने कहा, रविवार सुबह मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
मीठेनगर व रहमानखेड़ा में मिली मौजूदगी
ट्रेकिंग टीम को बाघ की मौजूदगी शनिवार सुबह मीठेनगर व रहमानखेड़ा में मिली। बाघ को घेरने के लिए केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान से रेलवे लाइन पार कर उलरापुर की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। संस्थान में इस ओर से आने वाले सिर्फ एक रास्ते को खुला रखा गया है। इसी रास्ते पर खुला पिंजरा भी लगाया गया है। हालांकि, यह तरकीब भी काम नहीं आई है।
Spread the love {“_id”:”6a719371e77c1ad5ee00fb8f”,”slug”:”three-friends-go-missing-after-playing-in-park-reach-mathura-vrindavan-by-train-rescued-safely-in-12-hours-2026-08-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कासगंज से लापता हुए तीन दोस्त मिले; ट्रेन पकड़ कर पहुंचे मथुरा-वृंदावन; पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पुलिस के साथ लापता हुए बालक – फोटो : अमर उजाला विस्तार कासगंज पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी से लापता हुए तीन नाबालिग दोस्तों को 12 घंटे के […]
Spread the love ठाकुरद्वारा के गांव शिवनगर पत्थर खेड़ा में हुए चर्चित गोकशी के मामले में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी में मेडिकल के लिए पहुंचे आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा कि मैं निर्दोष हूं और इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। इस पर […]
Spread the love {“_id”:”6866c3e08f63eaf3d60753c5″,”slug”:”father-misappropriate-behaviour-his-daughter-in-kasganj-2025-07-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पिता की दिल दहला देने वाले करतूत…बेटी के सामने उतार दिए कपड़े, फिर की ऐसी हरकत; चीखें सुन सहम गए लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला विस्तार कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म […]