लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसा रहा परिवार, अलार्म और इंटरकॉम ठप होने का आरोप
होम

लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसा रहा परिवार, अलार्म और इंटरकॉम ठप होने का आरोप

Spread the love


ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं के बदहाल होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे जे टावर’ की लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग करीब 20 से 25 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट के भीतर सुरक्षा और आपातकालीन इंतजाम पूरी तरह फेल साबित हुए। न अलार्म बजा, न इंटरकॉम ने काम कियापीड़ित परिवार ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और मेंटेनेंस विभाग को लिखित शिकायत देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित निवासी का आरोप है कि लिफ्ट अटकने के बाद उन्होंने तुरंत मदद के लिए आपातकालीन अलार्म दबाया, लेकिन वह खराब पड़ा था। लिफ्ट के अंदर न तो इंटरकॉम की सुविधा थी और न ही कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। लिफ्ट अपने नजदीकी फ्लोर पर भी नहीं खुली, जिससे तकनीकी खामी की गंभीरता साफ उजागर होती है।दम घुटने से बिगड़ने लगी तबीयतलिफ्ट के भीतर वेंटिलेशन न होने के कारण चंद मिनटों में ही सफोकेशन (घुटन) होने लगी और परिवार के सदस्यों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। पीड़ित परिवार ने मदद के लिए अंदर से लगातार जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और मेंटेनेंस टीम को कई फोन कॉल्स किए। चूंकि अलार्म बंद था, इसलिए ग्राउंड फ्लोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड को भी घटना की भनक तक नहीं लगी। काफी मशक्कत और देरी के बाद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। निवासियों का कहना है कि यह सुरक्षा में एक बेहद गंभीर और जानलेवा लापरवाही है। अगर लिफ्ट के भीतर कोई गंभीर मरीज या बच्चा होता, तो मेडिकल इमरजेंसी के कारण किसी की जान भी जा सकती थी। निवासियों ने मेंटेनेंस और एओए से मांग की है कि लिफ्ट का तत्काल संपूर्ण निरीक्षण और मरम्मत कराई जाए, अलार्म और इंटरकॉम को ठीक किया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसा खौफनाक हादसा दोबारा न हो। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *