9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- अमेलिया एरहार्ट अमेरिकी पायलेट, लेखिका थीं। संयुक्त राज्य सशस्त्र सेना के डिस्टिंग्विश्ड फ्लाइंग क्रॉस से सम्मानित पहली महिला थीं।
1. हर किसी के पास उड़ान भरने के लिए महासागर है, अगर उनके पास इसे करने का हौसला हो तो। सपनों को सीमाओं की परवाह कब होती है? 2. किसी कार्य को करने का सबसे प्रभावी तरीका है, उसे करना। 3. अकेले रहना डरावना है, लेकिन किसी रिश्ते में रहकर अकेला महसूस करना ज्यादा डरावना है। 4. कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को बाधित न करें जो वही कर रहा है, जिसे आपने कभी असंभव कहा था। 5. प्रयोग करें! नए लोगों से मिलें। यह किसी भी कॉलेज शिक्षा से बेहतर है। 6. निर्णय लें… कि लक्ष्य जोखिम के लायक है या नहीं। अगर है, तो चिंता करना छोड़ दें। 7. ऐसे कार्य कभी न करें जो अन्य लोग कर सकते हैं और करेंगे, अगर ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें अन्य लोग नहीं कर सकते या नहीं करेंगे।








