2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की रूसी और विश्व साहित्य के सबसे महान उपन्यासकार, कथाकार, निबंधकार व पत्रकारों में एक थे। उनका जन्म 11 नवंबर 1821 को और निधन 9 फरवरी 1881 को हुआ था।
- किसी और के सही रास्ते पर चलने से बेहतर है अपनी गलती का ही रास्ता चुना जाए।
- मनुष्य अपनी परेशानियों को गिनता है; अपनी खुशियोंं का हिसाब नहीं रखता।
- मैं जितना मानवता को समग्र रूप से प्रेम करता हूं, उतना ही किसी एक मनुष्य को अलग से प्रेम करना कठिन पाता हूंं।
- बुद्धिमानी से काम करने के लिए केवल बुद्धि ही नहीं, उससे भी अधिक कुछ चााहिए।
- मानव अस्तित्व का रहस्य केवल जीवित रहने में नहीं, बल्कि किसी उद्देश्य को खोजने में है जिसके लिए जिया जा सके।
- कभी-कभी हम ऐसे लोगो से मिलते हैं जो पहली नजर में ही हमें आकर्षित करने लगते हैं, बिना एक शब्द बोले।
- नया कदम उठाना और नया शब्द कहना, यही वह चीजें है जिनसे लोग सबसे अधिक डरते हैं।








