![]()
हेराक्लाइटस हेराक्लाइटस, प्राचीन यूनानी पूर्व-सुकराती दार्शनिक थे। उनका प्राचीन और आधुनिक, दोनों पाश्चात्य दर्शन पर गहरा प्रभाव रहा है।
1. इस दुनिया में जो हमेशा रहता है, वह है बदलाव।
2. ज्यादा पढ़ लेने से समझदारी आए, जरूरी नहीं।
3. इंसान का स्वभाव ही उसकी किस्मत बनाता है।
4. जो आने वाली अनजानी चीजों को खोजता नहीं, वह जानी हुई बातों को भी ठीक से नहीं देख पाता।
5. असली समझ वह है, जो मन को रास्ता दिखाए और हर चीज में मौजूद हो।
6. अलग-अलग चीजें मिलकर ही सबसे सुंदर संतुलन बनाती हैं।
7. जो सच में ज्ञान से प्रेम करता है, वह बहुत कुछ जानने की कोशिश करता है।
8. ज्यादा सोचना कभी भ्रम भी पैदा कर सकता है और आंखें हमेशा सच नहीं दिखाती हैं।
9. चुप्पी भी इलाज बन सकती है।
10. मूर्ख व्यक्ति हर बात पर उछल पड़ता है।
11. गुस्से से लड़ना मुश्किल है, लेकिन बदला लेने में इंसान खुद को ही नुकसान पहुंचाता है।
Source link








