![]()
पाब्लो पिकासो 20वीं सदी के महान स्पेनिश चित्रकार, मूर्तिकार और कलाकार थे। क्यूबिज्म कला शैली के सह-जनक भी माने जाते हैं।
1. हर बच्चा एक कलाकार होता है। चुनौती यह है कि बड़े होने पर भी अपने भीतर के कलाकार को जीवित रखा जाए।
2. मैं हमेशा वही काम करता हूं, जो मुझे करना नहीं आता, क्योंकि उसी तरह मैं उसे करना सीखता हूं।
3. प्रेरणा होती है, लेकिन वह आपको काम करते हुए ही मिलती है।
4. आप जो भी कल्पना कर सकते हैं, वह संभव है।
5. किसी काम को कल तक तभी टालें, जब उसे अधूरा छोड़कर मरने का भी आपको पछतावा न हो।
6. सफलता की सबसे मजबूत कुंजी है काम शुरू करना और लगातार करते रहना।
7. जीवन का अर्थ अपनी प्रतिभा को पहचानना है, जीवन का उद्देश्य उसे दूसरों के काम में लाना है।
8. रोजमर्रा की जिंदगी की धूल को आत्मा से साफ करने का काम कला करती है।
9. रचनात्मकता की सबसे बड़ी दुश्मन अत्यधिक व्यावहारिक सोच है।
10. युवा बनने में जिंदगी लग जाती है।
Source link








