विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं:  तुर्किये से कहा- पाकिस्तान को समझाए कि आतंक का साथ न दे; PAK से केवल द्विपक्षीय बातचीत
टिपण्णी

विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं: तुर्किये से कहा- पाकिस्तान को समझाए कि आतंक का साथ न दे; PAK से केवल द्विपक्षीय बातचीत

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | PM Modi Shehbaz Sharif

नई दिल्ली/श्रीनगर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत उन वांटेड आतंकियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जिनकी लिस्ट कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी। - Dainik Bhaskar

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत उन वांटेड आतंकियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जिनकी लिस्ट कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान आया। वीकली प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी संबंध द्विपक्षीय होना चाहिए, बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।

तुर्किये पर विदेश मंत्रालय ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि तुर्किये, पाकिस्तान से कहेगा कि वह सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे और उस आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कदम उठाए, जिसे उसने दशकों से पनाह दे रखी है। द्विपक्षीय रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर ही बनते हैं।

जायसवाल ने ये भी कहा कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान, आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। जैसा कि PM ने कहा है- पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। व्यापार और आतंकवाद भी एक साथ नहीं चल सकते।

इधर, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और छतरू इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों और से फायरिंग हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। इन दोनों इलाकों में आतंकियों की तलाश जारी है।

सिंहपोरा और छतरू इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सिंहपोरा और छतरू इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:44 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

CDS ने ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर में अहम योगदान के लिए एयरफोर्स की वेस्टर्न एयर कमांड की तारीफ की।

03:42 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद बोलीं- भारत ने पाकिस्तान को हमेशा सबक सिखाया

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गुरुवार को कहा- जब भी पाकिस्तान ने गलत व्यवहार किया, हमारा इतिहास रहा है कि हमने पाकिस्तान को सबक खिलाया। चाहे उस समय कोई भी प्रधानमंत्री रहा हो। भारत ने हमेशा एक स्वर में बात की।

उन्होंने कहा- यह अलग बात है कि पाकिस्तान पूरी तरह से मूर्ख है और उन्हें अपनी सीमाओं की जानकारी ही नहीं है। दुर्भाग्य से पाकिस्तान के पास हमारी तरह आज्ञाकारी सेना नहीं है। मैं नहीं चाहती कि कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बने, हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।

उन्होंने कहा- चीन हमारे पैरों पर कदम रख रहा है और हमारे दरवाजे तक रास्ते बना रहा है। मुझे इसकी चिंता है। क्या चीन समझता है कि सिंदूर का क्या मतलब है? क्या उन्हें एहसास है कि वे भारत के खिलाफ दूसरे देशों का समर्थन करके क्या कर रहा है?

02:10 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सरकार बोली- भारत पर किए हमलों के लिए PAK को जिम्मेदार बनाया जाना चाहिए 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को वीकली ब्रीफिंग में कहा- पाकिस्तान को भारत पर किए हमलों के लिए जिम्मेदार बनाया जाना चाहिए। आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए दुनिया को साथ में आने की जरूरत है।

जायसवाल ने कहा कि हम विदेशों में 7 डेलिगेशन भेज रहे हैं। 3 डेलिगेशन निकल चुके हैं। हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि आतंकवाद से कैसे निपट रहे हैं। पाकिस्तान पिछले 40 साल से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां छेड़े हुए है।

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए। इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 आतंकी मारे गए।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर शेलिंग की। बॉर्डर के इलाकों में ड्रोन अटैक भी किए। इसके बाद भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को निशाना बनाया। 10 मई की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया।

02:07 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल ने मोदी से पूछा- पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया

01:27 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा बोले- पाकिस्तान सरकार और उनकी सेना आतंकियों को पाल रही

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा- भारत का वैश्विक प्रयास है कि आतंकवाद से भारत और पूरी दुनिया को होने वाले गंभीर खतरे के बारे में विश्व की राय को सूचित, संवेदनशील और संगठित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का केंद्र रहा है। आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान सरकार और उनकी सेना पाल रही है, पैसा और शेल्टर दे रही है। इसलिए यह ऐसी चीज है जिसे बिना रोक-टोक के नहीं छोड़ा जा सकता है।

शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को बेनकाब करने की जरूरत है। कांग्रेस सहित सभी दलों ने भारत के एक्शन का समर्थन किया है।

01:15 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा

विदेश मंत्रालय ने कहा- जो विदेशी भारत में अवैध तरीके से रह रहे हैं चाहे वे बांग्लादेशी नागरिक हों या कोई अन्य नागरिक उनके साथ कानून के मुताबिक निपटा जाएगा। हमारे यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें डिपोर्ट किया जाना जरूरी है। हमने बांग्लादेशी सरकार से ऐसे लोगों की राष्ट्रीयता वेरिफाई करने काे कहा है। हमारे पास 2360 से ज्यादा लोगों की लिस्ट है।

01:12 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी पुंछ जाएंगे, गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवार से मिलेंगे: सोर्स

ANI के सोर्स के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 24 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा करेंगे। बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में मारे गए नागरिकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

12:39 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने अपने एक्शन की जानकारी चीन को दी थी

NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री व बॉर्डर के मुद्दे पर स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव वांग यी ने 10 मई 2025 को एक-दूसरे से बात की थी। उस दौरान NSA ने बॉर्डर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत के एक्शन की जानकारी दी थी। चीन अच्छी तरह से जानता है कि आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता भारत-चीन संबंधों का आधार बने हुए हैं।

12:30 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय बोला- दुनिया आतंकवाद की लड़ाई में साथ आए

विदेश मंत्रालय ने कहा- दुनिया आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वे सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएं जो पिछले 40 साल से पाकिस्तान भारत के खिलाफ ऐसा कर रहा है। उनकी हरकतों को सामने लाया जाना चाहिए।

12:24 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय बोला- भारत पाकिस्तान से आतंकियों के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार

उन्होंने कहा- भारत उन वांटेड आतंकियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, जिनकी लिस्ट कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी। जम्मू-कश्मीर पर कोई भी बाइलेट्रल चर्चा केवल पाकिस्तान के अवैध रूप से कब्जाए भारतीय क्षेत्र (PoK) को खाली करने पर होगी।

12:22 PM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयराम रमेश बोले- पहलगाम अटैक के हमलावर जम्मू-कश्मीर में घूम रहे, हमारे सांसद दुनियाभर में

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक महीना हो चुका है। 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। हालांकि इस हमले में शामिल आतंकी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- सरकार की प्राथमिकता आतंकवादियों को पकड़ने की होनी चाहिए, न कि सांसदों को दूसरे देशों में भेजने की। आतंकी अभी भी जम्मू-कश्मीर में घूम रहे हैं और हमारे सभी सांसद दुनिया भर में।

जयराम ने कहा कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी पिछले 18 महीनों में तीन अन्य आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं।

11:20 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जापान बोला- आतंकवाद के खिलाफ हम भारत और दुनिया के साथ

JDU सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय डेलिगेशन आज से 24 मई तक जापान की यात्रा पर है।

डेलिगेशन ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की। सबसे पहले ताकेशी इवाया ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और हमले में घायल हुए लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान, भारत और दुनिया के साथ है।

10:46 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सुप्रिया सुले बोलीं- हमारा ग्रुप शनिवार को रवाना होगा

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले- विदेश मंत्रालय के हमें जानकारी देने के बाद ही हम इस पर चर्चा करेंगे। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम अपने आउटरीच के दौरान जो भी कहेंगे, उसे जिम्मेदार भारतीयों के रूप में कहेंगे। बचे हुए 4 ग्रुप की ब्रीफिंग कल के लिए निर्धारित की गई है। हम परसों अपनी यात्रा के लिए रवाना होंगे।

10:09 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बीजेपी ने डल लेक में तिरंगा यात्रा निकाली

09:50 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा सांसद खटाना बोले- कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार आवाज उठाई

सर्वदलीय डेलिगेशन के सदस्य राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा- पाकिस्तान ने पहले भी कई कायराना हमले किए हैं और भारत ने उचित जवाब दिया है। पहलगाम हमले के बाद पहली बार कश्मीर के निवासियों ने पाकिस्तान के किए इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। हमारी सेना ने इन हमलों के पीछे मौजूद लोगों के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया।

09:44 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीकांत शिंदे बोले- UAE आतंकी संगठनों-आतंकियों को पनाह देने वाले देश के साथ नहीं

शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला सर्वदलीय डेलिगेशन गुरुवार को UAE पहुंचा। अबू धाबी में राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय के महानिदेशक डॉ. जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी से डिलेगेशन ने मुलाकात की और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

ANI से बातचीत में शिंदे ने कहा- डॉ. जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी ने कंफर्म किया है कि UAE किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगा। पहलगाम में हुए हमले में निर्दोष लोग मारे गए हैं।

शिंदे ने कहा- हमने उन्हें बताया है कि भारत पर कई सालों से हमले हो रहे हैं, मुंबई आतंकी हमला, पठानकोट हमला, पुलवामा हमला। काबी को इस बारे में पता था। उन्होंने सीधा संदेश दिया है कि वे ऐसे आतंकी संगठनों या ऐसे देश के साथ कभी खड़े नहीं हो सकते जो आतंकियों को पनाह देता है। वे आतंकवाद के खिलाफ हैं और सभी देशों के लिए एक साथ आकर आतंकवाद से लड़ना जरूरी है।

शिंदे ने कहा कि UAE भारत के साथ खड़ा है और यहां की रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी और सहिष्णुता मंत्री नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान भी इसकी पुष्टि की गई।

09:16 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान की आंखें फोड़ दी जाएंगी

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- मैं पाकिस्तान को बताना चाहूंगा कि तुम अपने आतंकवादियों के पीछे छिपकर भारत से लड़ना चाहते हो। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा युद्ध हुआ है, चाहे वह 1965 का युद्ध हो या 1971 का युद्ध या कारगिल युद्ध, भारत ने पाकिस्तान को हराया है।

ठाकुर ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया है कि अगर पाकिस्तान भारत पर बुरी नजर डालता है, तो उसकी आंखें फोड़ दी जाएंगी। अभी हमने सिर्फ आतंकी कैंपों को तबाह किया है, उनकी हवाई पट्टियों को नुकसान पहुंचाया है और उनके एयरबेस पर हमला किया है।

ठाकुर ने कहा कि मैं पाकिस्तान को चेतावनी दे रहा हूं अगर वो अगली बार भारत पर आतंकवादी हमला करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें अंतिम संस्कार में उनके शवों को कंधा देने और अंतिम संस्कारों में आंसू बहाने वाला कोई नहीं मिलेगा।

09:02 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला डेलिगेशन UAE पहुंचा

शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला सर्वदलीय डेलिगेशन गुरुवार को UAE पहुंचा। अबू धाबी में राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय के महानिदेशक डॉ. जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी से डिलेगेशन ने मुलाकात की और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

08:06 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जापानी फेलो बोले- पाकिस्तान नहीं मानता कि आतंकवाद गलत है

पहलगाम आतंकी हमले पर जापान के हडसन इंस्टीट्यूट के नॉन-रेजिडेंट फेलो सतोरू नागाओ ने कहा- भारत लंबे समय से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से पीड़ित रहा है। हमें पाकिस्तान को साफ तौर पर कहना चाहिए कि उसे आतंकवाद पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। समस्या यह है कि पाकिस्तान खुद यह नहीं मानता कि आतंकवाद गलत है।

07:28 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने कहा- सिंदूर मिटाने वाले को मिट्टी में मिला दिया

PM मोदी ने कहा- जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

07:21 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- 22 तारीख का जवाब 22 मिनट में दिया

07:19 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर दौरे पर है। यहां उन्होंने कहा- आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद और देश की सेना के शौर्य से हम सब उस पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेना को खुली छूट दी थी। तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा की पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।

06:41 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयशंकर बोले- PAK फील्ड मार्शल मुनीर कट्टरपंथी सोच से प्रेरित 

विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 मई तक यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। गुरुवार को डच चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- पहलगाम हमले के पीछे कट्टर सोच थी। धार्मिक विद्वेष के मकसद से हमला किया गया है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कट्टरपंथी सोच से प्रेरित है। पूरी खबर पढ़ें…

06:20 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में तीसरा डेलीगेशन विदेश रवाना

06:10 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत से गए डेलीगेशन ने UAE के मंत्री से मुलाकात की

05:50 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयराम बोले- PM मोदी को जवाब देना चाहिए लेकिन वे चुप हैं

04:11 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने बताया- किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी जारी है

03:29 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने दो ISI एजेंट पकड़े, तिहाड़ जेल में बंद हैं 

जनवरी से मार्च 2025 तक चलाए गए सीक्रेट ऑपरेशन में दो ISI एजेंटों की गिरफ्तारी के साथ ISI स्लीपर सेल के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। एजेंसियों ने नेपाली मूल के ISI एजेंट अंसारुल मियां अंसारी समेत दो एजेंटों को पकड़ा, जिनके पास से सुरक्षा बलों से जुड़े कई सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए। दिल्ली पुलिस ने मई में चार्जशीट दाखिल की और गिरफ्तार किए गए दोनों ISI एजेंट तिहाड़ जेल में बंद हैं।

03:14 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने भारतीय दूतावास के कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा

भारत के एक्शन के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय दूतावास के कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा है। दरअसल 21 मई को भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा (देश छोड़कर जाने का आदेश) घोषित कर दिया था। ये अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात है।

03:08 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

DMK सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाला डेलिगेशन आज रूस जाएगा

तीसरा डेलिगेशन डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में गुरुवार को रूस के लिए रवाना होगा। यह डेलिगेशन स्लोवेनिया, ग्रीस और लातविया होते हुए 31 मई को स्पेन पहुंचेगा।

02:33 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत का डेलीगेशन जापान के टोक्यो पहुंचा

02:24 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

7 डेलीगेशन में अब तक दो डेलीगेशन रवाना

01:39 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला डेलिगेशन UAE पहुंचा

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला डेलिगेशन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचा है। यह डेलिगेशन UAE, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो और सिएरा लियोन का दौरा करेगा। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जारी लड़ाई के बारे में दुनिया को बताएगा।

इस डेलिगेशन में बीजेपी सांसद बंसुरी स्वराज, IUML सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, बीजेपी सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद सस्मित पात्र, बीजेपी राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, बीजेपी नेता एसएस अहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं।

01:31 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

JDU सांसद संजय झा की अगुआई वाला डेलिगेशन जापान पहुंचा

JDU सांसद संजय झा की अगुआई वाला डेलिगेशन जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गया है। यह डेलिगेशन जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर का दौरा करेगा।

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद और पाकिस्तान का असल चेहरा दुनिया को बताने के लिए देश के 59 सांसदों को 33 देश भेजा जा रहा है। 59 सांसद 7 सर्वदलीय टीमों (डेलिगेशन) में बंटे हैं।

05:35 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

IndiGo के CEO बोले- टर्किश एयरलाइंस विमानों की लीज पर फैसला सरकार लेगी

IndiGo एयरलाइंस के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा है कि हम फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और रेगुलेशन का पालन करते हैं। टर्किश एयरलाइंस प्लेन्स की लीज रीन्यू का फैसला भारत सरकार लेगी।

इससे पहले 15 मई को एविएशन वॉचडॉग BCAS ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया था। सेलेबी, भारत के दिल्ली-मुंबई समेत 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड सर्विस दे रही थी।

05:35 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने एक पाकिस्तानी ऑफिशियल को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया

भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा (देश छोड़कर जाने का आदेश) घोषित कर दिया है। ये अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात है। अफसर को 24 घंटे में भारत छोड़कर जाना होगा।

वहीं, दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन ने डेमार्श (पॉलिसी) जारी किया है। इसके तहत पाकिस्तानी डिप्लोमैट और ऑफिशियल्स से सख्ती से कहा गया है कि अपने स्टेटस, प्रिविलेज का गलत इस्तेमाल न करें।

05:34 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार बोले- PAK ने 5 से 15 हजार के ड्रोन भेजे, हमने 15 लाख की मिसाइल दागी

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार को पारदर्शिता रखनी चाहिए और लोगों को सही जानकारी देनी चाहिए।

वडेट्टीवार ने कहा कि अगर कोई पूछता है कि युद्ध छोटा हुआ या बड़ा, कितना नुकसान हुआ, क्या अमेरिका के कहने पर हाथ मिलाया तो इसमें गलत क्या है? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन में बनाए गए 5 हजार से 15 हजार रुपए कीमत वाले ड्रोन भेजे गए। इनको मार गिराने के लिए 15 लाख की मिसाइल दागी गई। इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

05:33 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा नौशेरा में जवानों से मिले

05:28 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

BSF ने 50 आतंकियों की घुसपैठ नाकाम की, डेढ़ घंटे में सफाया किया; DIG बोले- महिला जवानों ने भी मोर्चा संभाला

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। BSF के डीआईजी एस.एस. मंड ने बताया कि 8 मई को पाकिस्तान की ओर से 45-50 आतंकियों का एक बड़ा ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पहले से सतर्क BSF ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया और भारी फायरिंग कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

डीआईजी ने कहा- हमने पहले से ही हालात का वॉर-गेम किया था। जब दुश्मन आगे बढ़ा, तो हमारे जवानों ने सटीक और भारी फायरिंग की। सिर्फ डेढ़ घंटे में हमने उनके कई बंकर तबाह कर दिए और उनकी ताकत कमजोर कर दी।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में महिला जवानों ने भी बराबरी से भाग लिया। हमारी महिला सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला और हर आदेश को पूरी ताकत से निभाया। हमें उन पर गर्व है। डीआईजी ने यह भी कहा कि अगर दुश्मन फिर कोई हरकत करता है, तो BSF पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब देगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *