होम

वीबीजी-रामजी योजना में फर्जीवाड़ा: जॉब कार्ड में नाम किसी का तो फोटो किसी और की, खातों में हो रहा भुगतान

Spread the love


बिना काम भुगतान के आरोपों के बीच वीबीजी-रामजी योजना में अब जॉब कार्डों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक फोटो पर चार-चार जॉब कार्ड बनाए गए हैं। किसी युवा के कार्ड पर बुजुर्ग की और बुजुर्ग के कार्ड पर युवा की फोटो चस्पा की गई है। अनियमितता के बीच ऐसे जॉब कार्डधारकों के खातों में कुछ ही दिनों के भीतर 14 से 15 हजार रुपये तक का भुगतान कर दिया गया। मामला उजागर होने पर कार्डों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं


वीबीजी-रामजी के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जॉब कार्ड जारी किए जाते हैं। इसके लिए श्रमिक का विवरण, फोटो और बैंक खाते की जानकारी दर्ज की जाती है लेकिन जिले में सामने आए मामलों में एक ही फोटो का कई जॉब कार्डों पर इस्तेमाल किए जाने से पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ पंचायतों में ऐसे जॉब कार्ड भी सामने आए हैं, जिनमें दर्ज नाम युवाओं के हैं, जबकि कार्ड पर लगी तस्वीर किसी बुजुर्ग व्यक्ति की है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *